Author: फतेह लाइव • सब-एडिटर

फतेह लाइव, रिपोर्टर. युवा संस्था (यूथ यूनिटी फॉर वॉलंटरी एक्शन) और विमेन गेनिंग ग्राउंड कंसोर्टियम, क्रिया नई दिल्ली के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को पोटका प्रखंड के पोड़ाडीहा पंचायत अंतर्गत चांपी गांव में जेंडर आधारित हिंसा के खिलाफ 16 दिवसीय अभियान का भव्य उद्घाटन किया गया. इस अवसर पर बैलून उड़ाकर और लड़कियों के लिए फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन कर एक महत्वपूर्ण संदेश दिया गया. असमानता से समानता सबकी गिनती एक समान. इस अभियान के माध्यम से यह स्पष्ट किया गया कि दृश्य और अदृश्य असमानताओं को तोड़कर ही हम एक समान समाज का निर्माण कर सकते हैं. जेंडर आधारित…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर इनर व्हील जिला 325 की जिला अध्यक्ष जमशेदपुर से गिरिडीह पहुंची. यहां पहुंचने पर इनर व्हील क्लब गिरिडीह पल्स के सदस्यों द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया. सर्वप्रथम वह क्लब के प्रोजेक्ट में राजकीय कन्या विद्यालय पाचन पहुंची जहां पर उनके द्वारा बच्चों को शिक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें बताई गई और साथ ही क्लब की प्रेसिडेंट सृष्टि सोनम ने मेंस्ट्रूअल हेल्थ एंड हाइजीन पर अपने विचार व्यक्त किये. इस अवसर पर जिलाध्यक्ष के द्वारा 101 सेनेटरी पैड के पैकेट और 101 स्टेशनरी किट बच्चों के बीच बांटा गया और स्कूल में 11 पेड़ लगाएं गए. उसके…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर विधानसभा चुनाव मे पोटका विधानसभा क्षेत्र से दोबारा विधायक बनने की खुशी में संजीव सरदार ने हजारों समर्थकों आभार यात्रा निकाली. यह आभार यात्रा मोटरसाइकिल रैली के रूप में हाता स्थित झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यालय से निकाली गई. आभार यात्रा के हाता गोल चक्कर पहुंचते ही गर्म जोशी के साथ पटाखा फोड़ कर उपस्थित लोगों ने विधायक संजीव सरदार का जोरदार स्वागत किया एवं बिरसा मुंडा के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया. उसके बाद आभार यात्रा हल्दीपोखर पहुंची जहां बिरसा मुंडा के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया. साथ ही साथ लोगों के द्वारा जोरदार स्वागत किया…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर. खालसा पंथ के संस्थापक गुरु गोबिंद सिंह जी की जन्मस्थली तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब में गुरु गोबिंद सिंह जी के 359वें प्रकाश पर्व पर बिहार सरकार पूर्व की भांति पूर्ण सहयोग प्रदान करेगी. यह भरोसा राज्य सरकार की ओर से बिहार सरकार के विकास आयुक्त प्रत्यय अमृत और पर्यटन विभाग के सचिव लोकेश कुमार सिंह ने प्रबंधन कमेटी के प्रतिनिधिमंडल को दिया है. श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब जी प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष सरदार जगजोत सिंह सोही के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल बिहार सरकार के विकास आयुक्त प्रत्यय अमृत जी, पर्यटन सचिव लोकेश कुमार सिंह…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर साल में दो बार खरमास आता है. सनातन धर्म में खरमास का काफी महत्व होता है. हिंदू कैलेंडर के मुताबिक यह 30 दिनों तक चलता है और इन दिनों में शुभ कार्य वर्जित होते हैं. जैसे कि शादी, सगाई, गृहप्रवेश समारोह या अन्य पवित्र अनुष्ठान आदि नहीं किये जाते हैं. इस अवधि में भगवान सूर्य की पूजा करना शुभ होता है. भक्तों को सूर्य को जल चढ़ाने, वैदिक मंत्रों का जाप करने और आध्यात्मिक अभ्यास करना जरुरी होता है. पंचांग के अनुसार, खरमास 15 दिसंबर, रविवार को रात 10.19 बजे से शुरू होगा. जब सूर्य धनु राशि…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर. लिंग आधारित हिंसा रोकने के लिए राष्ट्र स्तरिय अभियान के तहत मंगलवार को पोटका ब्लॉक के कालिकापुर GRC से पोटका प्रखंड के सभी संकुल संगठनों ने लिंग आधारित हिंसा के विरुद्ध जागरूकता फैलाने हेतु हरी झंडी दिखाकर प्रचार वाहन को रवाना किया गया. यह जागरूकता अभियान 25 नवंबर से 23 दिसंबर तक चलाया जाएगा. जेएसएलपीएस के जेंडर सीआरपीओं के द्वारा यह जेंडर कैंपेन का अभियान चलाया जा रहा है. इस अभियान के तहत जेंडर आधारित हिंसा रोकना मुख्य उद्देश्य है जिसमें डायन प्रथा, बाल विवाह, भ्रूण हत्या, पारिवारिक हिंसा, भेद भाव आदि के खिलाफ अभियान चलाकर कई…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर पैसों की जरूरत किसे नहीं पड़ती. अगर आपको भी पैसों की जरूरत है तो पर्सनल लोन सही ऑप्शन हो सकता है. आईए जानते हैं कि पर्सनल लोन कितने तरह के होते हैं और यह कैसे प्राप्त किया जा सकता है. पर्सनल लोन दो तरह के होते हैं. एक रेगुलर पर्सनल लोन और दूसरा प्री अप्रूव्ड पर्सनल लोन. प्री अप्रूव्ड पर्सनल लोन किस तरह से रेगुलर लोन से अलग है आइये हम यहां सबकुछ विस्तार से जानते हैं… इसे भी पढ़ें : Mumbai : 105 अंक की गिरावट के साथ सेंसेक्स 80,004 पर बंद, निफ्टी भी 27 अंक गिरा…

Read More

फतेह लाइव, रिपर्टर मंगलवार 26 नवंबर को सेंसेक्स 105 अंक की गिरावट के साथ 80,004 के स्तर पर बंद हुआ. निफ्टी में भी 27 अंक की गिरावट रही. ये 24,194 के स्तर पर बंद हुआ. वहीं, BSE स्मॉलकैप 333 अंक की तेजी के साथ 53,923 पर बंद हुआ. सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 16 में गिरावट और 14 में तेजी रही. निफ्टी के 50 शेयरों में से 27 में गिरावट और 23 में तेजी रही. NSE के ऑटो सेक्टर में सबसे ज्यादा 1.28% की गिरावट रही. मंगलवार को शेयर बाजार से विदेशी निवेशकों ने ₹9,947.55 करोड़ के शेयर खरीदे.…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर. संपन्न विधानसभा चुनाव 2024 में सोशल मीडिया पर बिना साक्ष्य के बेबुनियाद आरोप लगाकर मेरे छवि को धूमिल करने का षड्यंत्र कुछ लोगों द्वारा किया गया. फर्जी अख़बार कटिंग फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सऐप पर पोस्ट कर मुझे बदनाम करने का नाकाम प्रयास किया गया. ऐसे लोगों के विरुद्ध अब सीधी कार्रवाई होगी. उक्त  बातें पोटका विधानसभा क्षेत्र से दोबारा विधायक बने संजीव सरदार ने सोमवार को तेंतला रिसोर्ट में प्रेसवार्ता आयोजित कर कही. उन्होंने कहा कि भ्रामक पोस्ट करने वालों के विरुद्ध पहले साक्ष्य उपलब्ध कराने हेतु कानूनी नोटिस दिया जाएगा. मेरे छवि पर दाग लगाने का…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के सुंदरनगर निवासी महिला की अश्लील वीडियो वायरल करने वाले आरोपी शाहिद हुसैन उर्फ मो. शाहिद को उलीडीह पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. गिरफ्तार आरोपी शाहिद मूल रुप से हल्दीपोखर का रहने वाला है और फिलहाल मानगो के आजादनगर में रह रहा था. इस संबंध में पीड़िता ने उलीडीह थाना में शाहिद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी. पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह पूर्व में उलीडीह थाना क्षेत्र में रहती थी. दो साल पूर्व उसकी मुलाकात शाहिद से हुई थी. दोनों प्रेम संबंध में थे. बाद में वह शाहिद से अलग हो…

Read More