Author: फतेह लाइव • सब-एडिटर
फतेह लाइव, रिपोर्टर पोटका के तेतला में वीर शहीद गंगा नारायण सिंह भवन में आदिवासी भूमिज समाज की ओर से दिशुया करम महोत्सव मिलन समारोह आयोजित करने को लेकर तैयारी बैठक का आयोजन किया गया. यह महोत्सव तेतला स्कूल मैदान में आयोजित किया जाएगा. तैयारी बैठक में दिशुया करम महोत्सव को सफल बनाने के लिए दस-दस की संख्या में विभिन्न समितियों का गठन किया गया. जैसे की संचालन समिति स्वागत समिति, अखाड़ा समिति, भोजन व्यवस्था समिति, अतिथि ठहरने का समिति एवं सवयंसेवक समिति का गठन किया गया. इसे भी पढ़ें : Devghar : असम में अग्निवीर जवान अर्जुन महतो हुआ शहीद,…
फतेह लाइव, रिपोर्टर चंदनकियारी प्रखंड के फतेहपुर निवासी लंकेश्वर महतो के पुत्र अग्निवीर जवान अर्जुन कुमार महतो (22 वर्ष) असम सीमा पर ड्यूटी के दौरान गोली लगने से शहीद हो गये. उनकी बहाली 2023 में हुई थी. वह असम के सिलचर मसिमपुर मिलिट्री कैंप में तैनात थे. घटना 22 नवंबर की अहले सुबह दो बजे की है. घटना के बाद फौज के अधिकारियों ने परिजनों को सूचना दी. रविवार को असम से शहीद का पार्थिव शरीर हवाई जहाज से कोलकाता लाया गया, जहां से एंबुलेंस से सड़क मार्ग से शहीद का पार्थिव शरीर अमलाबाद ओपी लाया गया. वहां जवान की…
फतेह लाइव, रिपोर्टर इनर व्हील क्लब ऑफ गिरिडीह सनशाइन ने जिला अध्यक्ष आलोकनंदा बख्शी के आधिकारिक दौरे पर कई उल्लेखनीय सामाजिक कार्यों का आयोजन किया. इसकी शुरुआत हुनर सेंटर में हुई, जहां क्लब ने 50 बच्चों के लिए 6 डेस्क-बेंच, स्कूल बैग, इनर व्हील लोगो प्रिंट किया हुआ टी-शर्ट और क्राफ्ट सामग्री प्रदान किया. यह पहल शिक्षा और कौशल विकास को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है. इसके उपरांत जिला अध्यक्ष ने क्लब द्वारा किए गए प्रोजेक्ट्स की फाइलों की समीक्षा की और क्लब के कार्यों की सराहना की. इसे भी पढ़ें : Jamshedpur :कोर्ट फी एवं नन…
राज्य में तीन बार लग चुका है राष्ट्रपति शासन फतेह लाइव, रिपोर्टर इंडिया गठबंधन विधायक दल के नेता हेमंत सोरेन 28 नवंबर को झारखंड के 14वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे. मुख्यमंत्री आवास पर महागठबंधन की बैठक के बाद हेमंत सोरेन ने राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से राजभवन में मिलकर नई सरकार बनाने का दावा पेश किया. उन्होंने राज्यपाल को अपने विधायकों की सूची सौंपी. इसके बाद, राज्यपाल ने हेमंत को सरकार बनाने का न्योता दे दिया. 28 नवंबर को मोरहाबादी मैदान में शपथ ग्रहण समारोह होगा. बताया जा रहा है कि पुराने फार्मूले पर ही मंत्रिमंडल का गठन होगा. पांच विधायकों पर…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. भारतीय जनता पार्टी के बिष्टुपुर मंडल के महामंत्री शैल सिंह उर्फ सन्नी सिंह ने रविवार को न्यू रानीकुदर, रामदास भट्टा में एनडीए प्रत्याशी सरयू राय की जमशेदपुर पश्चिमी विधानसभा से जीतने की खुशी में लड्डू वितरण करवाया. यहां जारी एक बयान में सन्नी सिंह ने कहा कि श्री राय की विजय आम जनता की विजय है. उन्होंने कहा कि श्री राय के जमशेदपुर पश्चिम से चुनाव जीतने के बाद अब यह तय हो गया कि पहले से चली आ रही गुंडागर्दी, धमकीबाजी आदि की घटनाओं पर पूर्णतः रोक लगेगी और जमशेदपुर पश्चिम में बहुत तेजी से विकास…
फतेह लाइव, रिपोर्ट झारखंड विधानसभा चुनाव में इस बार 12 महिलाओं ने जीत हासिल कर अपनी मौजदूगी दर्ज कराई है. इनमें 8 विधायक इंडिया गठबंधन से और 4 विधायक बीजेपी से चुनी गईं हैं. झामुमो के टिकट पर गांडेय, जामा और इचागढ़ सीट पर महिलाओं ने जीत दर्ज की. कांग्रेस ने पाकुड़, महागामा, रामगढ़, बोकारो और मांडर सीट पर जीत दर्ज की. वहीं बीजेपी के टिकट पर कोडरमा, झरिया और जमशेदपुर ईस्ट सीट पर महिलाओं ने जीत दर्ज की. झारखंड विधानसभा चुनाव के इतिहास में ये पहली बार है जब 12 महिलाएं विधान सभा में रहेंगी. इसे भी पढ़ें : Ranchi…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर में रविवार को हॉफ मैराथन का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें शहर के हर वर्ग और उम्र के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. इस आयोजन का उद्देश्य स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना और सामुदायिक भागीदारी को प्रोत्साहित करना था. हॉफ मैराथन का शुभारंभ सुबह 6 बजे हुआ, जिसमें प्रतिभागियों ने 21.1 किमी की दूरी तय की. इसके अलावा 10 किमी, 5 किमी और 2 किमी की दौड़ भी शामिल थी. इसमें न केवल पेशेवर धावक बल्कि बच्चे, युवा और बुजुर्ग भी उत्साहपूर्वक शामिल हुए. इस आयोजन को टाटा स्टील का प्रमुख सहयोग प्राप्त था. टाटा स्टील…
मंडल क्षेत्र के प्रमुख मार्गों से होकर निकलेगी यात्रा, पूर्णिमा साहू व्यक्त करेंगी सभी का धन्यवाद फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी पूर्णिमा साहू की शानदार जीत के बाद भारतीय जनता पार्टी पूरे क्षेत्र में आभार यात्रा निकालेगी. इस यात्रा के माध्यम से भाजपा प्रत्याशी पूर्णिमा साहू को अपार जनसमर्थन और विश्वास व्यक्त करने हेतु क्षेत्र के सभी मतदाताओं और समर्थकों का धन्यवाद और आभार प्रकट किया जाएगा. आभार यात्रा में नवनिर्वाचित विधायक पूर्णिमा साहू स्वयं शामिल होंगी और जनता के विश्वास और समर्थन के लिए उनका आभार व्यक्त कर आशीर्वाद लेंगी. यह यात्रा 26 और…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. भारतीय पावरलिफ्टिंग महासंघ (इंडियन पॉवर लिफ्टिंग फेडरेशन, आईपीएफ) की टीम 22 से 24 नवंबर 2024 तक रूस की नोवोसिबिर्स्क शहर में आयोजित डब्ल्यूपीपीएल विश्व कप (पावरलिफ्टिंग) में भाग लिया और स्वर्ण पदक जीत कर देश का नाम रोशन किया. यह जानकारी भारतीय पावरलिफ्टिंग महासंघ के महासचिव कौस्तव दत्ता ने दी. भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली टीम में ललित कुमार, प्रदीप कुमार पेरुमल्ला, कस्तूरी राजमूर्ति और उदय रघुवंशी शामिल हैं. जिसमें प्रदीप कुमार पेरुमल्ला ने पावरलिफ्टिंग और डेडलिफ्ट में स्वर्ण पदक, उदय रघुवंशी ने पावरलिफ्टिंग – बेंचप्रेस में स्वर्ण पदक, कस्तूरी राजमूर्ति ने पॉवरलिफ्टिंग में स्वर्ण पदक, ललित…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. नेशनल हॉकर फेडरेशन द्वारा जमशेदपुर शहर के विभिन्न बाजारों में पथ विक्रेताओं द्वारा बिना व्यवस्थित किए उजाड़ने का विरोध प्रदर्शन किया गया. नेशनल हॉकर फेडरेशन के सचिव उत्तम चक्रवर्ती ने बताया कि 24 नवंबर 1996 को कोलकाता में एक ऑपरेशन सनशाइन अभियान चलाकर रात के समय अनेकों फुटपाथ दुकानदारों के दुकानों को तोड़ा गया था. अचानक इस तरह दुकानों के तोड़े जाने से किस तरह अपने परिवार का भरण पोषण करेंगे यह सोचकर 18 पथ विक्रेताओं ने आत्महत्या कर ली थी. तभी से नेशनल हॉकर फेडरेशन के तत्वाधान में 24 नवंबर को भारत वर्ष के 24 राज्यों…
