Author: फतेह लाइव • सब-एडिटर
फतेह लाइव, रिपोर्टर 65वीं वर्षगांठ के अवसर पर टाटा स्टील टेक्निकल इंस्टीट्यूट, बर्मामाइंस स्थित NTTF के 150 प्रशिक्षुओं और शिक्षकों ने आज दलमा पहाड़ पर ट्रैकिंग किया. संस्थान की प्रिंसिपल अनुमिता सेनगुप्ता ने कहा, “टाटा स्टील टेक्निकल इंस्टीट्यूट में 362 छात्र नामांकित हैं” और हम व्यवहारिक प्रशिक्षण पर जोर के साथ-साथ व्यक्तित्व विकास के समग्र दृष्टिकोण के साथ यह सुनिश्चित करते हैं कि हमारे स्नातकों को पूरे भारत में औद्योगिक नियोक्ताओं द्वारा तकनीकी व कौशल वर्क फोर्स की मांग को पूर्ण करने में हम सहयोग प्रदान करें. इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : सिख समाज ने किया पूर्णिमा साहू का किया…
फतेह लाइव, रिपोर्टर जमशेदपुर पूर्वी की नवनिर्वाचित विधायक पूर्णिमा साहू के आवास पर सिख समाज के लोग बधाई देने पहुंचे और उन्हें कृपाण एवं शॉल और फूलों का गुलदस्ता देकर सम्मानित किया. जमशेदपुर विधानसभा में सिख समाज की बहुत बड़ी आबादी रहती है और जमशेदपुर विधानसभा में इनका अच्छा खासा वोट बैंक है. इस बार जमशेदपुर की सिखों ने पूर्णिमा साहू को जीतने के लिए अपने मताधिकारों का प्रयोग कर पूर्णिमा साहू को विजय बनाने का काम किया. सिख समाज की ओर से सम्मानित करने वाले सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान भगवान सिंह, चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह, अल्पसंख्यक मोर्चा…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. शनिवार को गांडेय प्रत्याशी कल्पना मुर्मू सोरेन तथा गिरिडीह के प्रत्याशी सुदिव्य कुमार सोनू के जीत पर बोडो स्थित राज्यसभा सांसद डॉक्टर सरफराज अहमद के आवास के बाहर जश्न का माहौल रहा. बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने पहुंचकर डॉक्टर सरफराज अहमद को बधाई दी तथा झारखंड मुक्ति मोर्चा की जीत पर खुशी जाहिर की. इस मौके पर गांडेय क्षेत्र के झारखंड मुक्ति मोर्चा तथा कांग्रेस गठबंधन के नेता व कार्यकर्ता गण तथा स्थानीय समर्थक मौजूद थे. जिन्होंने जीत का जश्न जबरदस्त तरीके से मनाया. लोग बड़ी संख्या में झंडा लेकर जीत की खुशी में डांस करते नजर…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. गिरिडीह जिले के गांडेय विधानसभा क्षेत्र से कल्पना सोरेन ने जीत के उपरांत अपने समर्थक, कार्यकर्ताओ व नेताओं से मिली तथा उनकी भूरी-भूरी प्रशंसा की. उन्होंने इस मौके पर कहा कि यह झारखंड की जनता के जीत है. जिन्होंने इतनी बड़ी जीत झारखंड मुक्ति मोर्चा तथा गठबंधन को दिलवाई है. मौके पर उनके समर्थकों ने उनका भव्य स्वागत किया. इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : पूर्णिमा दास साहू को बधाई, उनकी जीत महिला सशक्तिकरण का उदाहरण : अंकित आनंद
फतेह लाइव, रिपोर्टर. गिरिडीह जिले में विधानसभा निर्वाचन 2024 के तहत मतगणना कार्य शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ. मतगणना में सभी छः विधानसभा क्षेत्र में वोटों की गिनती हुई. मतगणना में घोषित परिणामों के आधार पर धनवार विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी के बाबूलाल मरांडी विजयी घोषित किये गए जबकि बगोदर विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी के ही नागेन्द्र महतो विजयी हुए. जमुआ विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी की मंजू देवी विजयी हुई. वहीं गांडेय विधानसभा क्षेत्र से जेएमएम की कल्पना मुर्मू सोरेन, विजयी हुई. वहीं गिरिडीह विधानसभा क्षेत्र से जेएमएम के सुदिव्य कुमार सोनू विजयी घोषित हुए, जबकि डुमरी विधानसभा क्षेत्र से…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. नेटटूर टेक्निकल ट्रेनिंग फाउंडेशन (एनटीटीएफ) एक सेक्शन 25 कंपनी (पूर्व में सेक्शन 8) है, जो 1959 से तकनीकी प्रशिक्षण में लगी हुई है और 24 नवंबर 2024 को 65 साल पूरे कर रही है. पिछले छह दशकों में, एनटीटीएफ ने सार्थक रोजगार सुरक्षित करने के लिए आवश्यक कौशल के साथ पूरे भारत में युवाओं को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जिससे उन्हें अपने परिवारों को जीविका प्रदान करने में मदद मिली है. हमारे विविध प्रशिक्षण कार्यक्रम 3 साल के डिप्लोमा पाठ्यक्रम, एक पोस्ट डिप्लोमा, लघु अवधि के पाठ्यक्रम और उद्योग से जुड़े कार्यक्रम, न केवल…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के गोलमुरी स्थित केबुल मुखी समाज की ओर से सचिव गुरुचरण मुखी के नेतृत्व में जमशेदपुर पूर्वी की नव निर्वाचित विधायक पूर्णिमा साहू को बधाई देते हुए उनको शॉल एवं पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया. इस दौरान उन्हें मुखी समाज की समस्याओं के समाधान हेतु आग्रह किया गया. इस अवसर पर ओड़िशा के राज्यपाल रघुबर दास को भी जीत की बधाई देते हुए उन्हें भी शॉल ओढ़ाकर एवं पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया. इस दौरान सचिव गुरुचरण मुखी, अनुसूचित जाति के गोलमुरी मंडल अध्यक्ष टिंकू मुखी, गुरुप्रसाद मुखी, सोहित मुखी, अमर मुखी, भोला मुखी,…
Dhanbad : बीआईटी सिंदरी के पूर्व छात्र दीपक चंद्रमुखी ने IES परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक-1 किया हासिल
फतेह लाइव, रिपोर्टर. बीआईटी सिंदरी के भूतपूर्व छात्र दीपक कुमार चंद्रमुखी, 2007 बैच के माइनिंग इंजीनियरिंग के छात्र ने यूपीएससी द्वारा आयोजित भारतीय इंजीनियरिंग सेवा (IES) परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक 1 हासिल की है. यह खबर बीआईटी सिंदरी संस्थान के लिए गर्व का विषय है. दीपक कुमार की इस उपलब्धि ने न केवल उनके परिवार का नाम रोशन किया है, बल्कि उनके संस्थान के छात्रों के लिए भी प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया है. इन्होंने बीआईटी सिंदरी के छात्रों द्वारा संचालित प्रयास इंडिया संस्थान में स्वयंसेवक के रूप में अपना योगदान भी दिया है. इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : पोटका…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. पोटका विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी की करारी हार की नैतिक जिम्मेवारी लेते हुए महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा इस्तीफा दें. पिछड़ा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष ललन यादव ने यह मांग भाजपा महानगर के अध्यक्ष सुधांशु ओझा से की है. उन्होंने कहा कि पार्टी को क्षेत्र में मिल हार की नैतिक जिम्मेवारी लेते हुए महानगर अध्यक्ष को अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए. इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : यात्री का पर्स चोरी करने वाला चोर गिरफ्तार
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के टाटानगर स्टेशन में यात्री के पर्स की चोरी करने वाला चोर शौकत अली को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. शौकत आजादनगर थाना क्षेत्र के इमामबाड़ा का रहने वाला है और पूर्व में भी जेल जा चुका है. बीते 4 नवंबर को शौकत ने स्टेशन के गेट नंबर 2 के पास एक यात्री का पर्स चुरा लिया था. पर्स में 20 हजार रुपए थे. इसके बाद रेल पुलिस ने जांच शुरू की. सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी की पहचान की गई और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया. इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : टाटा मोटर्स…
