Author: फतेह लाइव • सब-एडिटर
फतेह लाइव, रिपोर्टर. अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत ने सोमवार को भुईंयाडीह स्थित उपाध्यक्ष एंजिल उपाध्याय के “भवपाली” आवास पर बैठक सह सामाजिक जागरूकता के विषयों पर काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया. बैठक का आरंभ पूर्वी सिंहभूम ईकाई की उपाध्यक्ष और सुप्रसिद्ध रंगकर्मी कृष्णा सिन्हा के द्वारा ग्राहक गीत गाकर किया गया. इस बैठक सह काव्य गोष्ठी की अध्यक्षता प्रतिष्ठित साहित्यकार और शिक्षाविद त्रिपाठी सियारमण ने की. सभी उपस्थित गणमान्य अतिथियों के द्वारा स्वामी विवेकानंद और मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित, दीप प्रज्वलित कर इस बैठक सह काव्य गोष्ठी का आरंभ किया गया. इसे भी पढ़ें : Jamshedpur :…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के गोविंदपुर थाना क्षेत्र के विवेक विद्यालय में सोमवार सुबह अचानक आग लग गई, जिससे कुछ देर के लिए स्कूल में अफरा-तफरी मच गई. घटना सुबह करीब 6:45 से 7 बजे के बीच की है. हालांकि, स्कूल के प्रिंसिपल अवधेश कुमार सिंह की सूझबूझ से एक बड़ा हादसा टल गया. आग की सूचना मिलते ही स्कूल के फायर नियंत्रण यंत्रों से आग पर काबू पा लिया गया. इसके अलावा, प्रिंसिपल ने सुरक्षित रहने के लिए दमकल विभाग को भी सूचित किया. गनीमत रही कि उस समय स्कूल में बच्चे मौजूद नहीं थे, अन्यथा बड़ा हादसा हो…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. टाटा स्टील के जमशेदपुर प्लांट में साकची स्थित एक पुराने गेट से चोरी करने की कोशिश कर रहे एक युवक का हाथ फंस गया. युवक गेट पर लगे लोहे के रॉड के कारण फंस गया, जब वह चोरी करने के इरादे से गेट से घुसने की कोशिश कर रहा था. घटना के बाद युवक का बाया हाथ लोहे में फंस गया और वह दर्द से तड़पने लगा. काफी संघर्ष के बाद सुरक्षाकर्मियों ने युवक का हाथ लोहे से निकालने में सफलता पाई. इसके बाद युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है.…
उत्तम मंडल और ठेकेदार नीतीश पोद्दार आये, और… फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के उलीडीह में 15 नवंबर की रात हुए टोनी सिंह हत्याकांड में मुख्य गवाह विष्णु टुडू ने सोमवार को कोर्ट में बयान दर्ज कराया. बयान प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी आलोक कुमार की अदालत में दर्ज किया गया. विष्णु ने घटना की जानकारी देते हुए कोर्ट को बताया कि घटना की रात वह टोनी सिंह और अन्य साथियों के साथ डिमना बस्ती स्थित उमा टिफिन के पास शराब पी रहे थे. इसी दौरान वहां से स्कॉर्पियो में गुजर रहे उत्तम मंडल और कांग्रेस नेता नीतीश पोद्दार की टोनी सिंह…
फतेह लाइव, रिपोर्टर टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन का चुनावी कार्यक्रम के तहत सोमवार को नाम वापसी के बाद 116 प्रत्याशियों के नाम का फाइनल लिस्ट प्रकाशित किया गया. जिसमें 56 लोग चुनावी मैदान में भाग लेंगे. मंगलवार सुबह मतदान 8:00 बजे से अपनी-अपने विभाग में संपन्न होगा. मतदान 5:00 बजे तक चलेगा. इसके उपरांत केंद्रीय कार्यालय में सीसीटीवी के देखरेख में मतगणना होगी. मतगणना के बाद विजयी उम्मीदवारों को पर्यवेक्षक एवं चुनाव संचालन कमेटी द्वारा शपथ दिलाई जाएगी. इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : झारखंड विधान सभा चुनाव : पूरी तरह फेल हो गया भाजपा का दांव
फतेह लाइव, रिपोर्टर झारखंड विधानसभा चुनाव में एग्जिट पोल के पूर्वानुमानों को धता बताते हुए झामुमो तीसरी बार सरकार बनाने जा रही है. बता दें कि इस बार के झारखंड के चुनाव में आइएनडीआइए (इंडिया) और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) गठबंधनों के बीच सीधी और जबर्दस्त टक्कर हुई। कांटे की इस टक्कर में हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली ‘इंडिया’ गठबंधन ने शानदार प्रदर्शन किया। इस चुनाव में इंडिया गठबंधन की ओर से सबसे ज्यादा झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) कुल 34 सीटें जीत कर सबसे आगे रही। वहीं, कांग्रेस ने 16 सीटों पर जीत दर्ज की है, जबकि राष्ट्रीय जनता दल…
फतेह लाइव, रिपोर्टर मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के सिहोडीह पटेल नगर स्थित गिरिडीह समाहरणालय के सेवा निवृत प्रधान सहायक कृष्ण देव सिंह के घर रविवार की अहले सुबह चोरों ने घर में रखी जेवरात व नगदी पर हाथ साफ कर दिया. बताया जाता है कि घटना रविवार सुबह साढ़े 5 बजे की है जब गृह स्वामी अपनी पत्नी के साथ एक सप्ताह पहले एक शादी समारोह में बिहार के जहानाबाद गए थे. उन्होंने घर की देख-रेख के लिए एक व्यक्ति को रखा भी था जो कि रात में घर में आकर सोता था और सुबह को उठकर अपना काम करने चला…
फतेह लाइव, रिपोर्टर हफ्ते के पहले कारोबारी दिन 25 नवंबर (सोमवार) को सेंसेक्स 992 अंक की तेजी के साथ 80,109 के स्तर पर बंद हुआ. निफ्टी में भी 314 अंक की तेजी रही, ये 24,221 के स्तर पर बंद हुआ. वहीं, BSE स्मॉलकैप 976 अंक चढ़कर 53,589 के स्तर पर बंद हुआ. सेंसेक्स के 30 शेयरों में 24 में तेजी और 6 में गिरावट रही. निफ्टी के 50 शेयरों में से 43 में तेजी और 7 में गिरावट रही. NSE के सभी सेक्टोरल इंडेक्स तेजी के साथ बंद हुए. निफ्टी PSU बैंक सबसे ज्यादा 4.16% चढ़ा. इसे भी पढ़ें : New…
फतेह लाइव, रिपोर्टर पर्थ में खेले गए पहले टेस्ट मैच में जब टीम इंडिया पहली पारी में 150 रनों पर ढेर हो गई थी तो किसी ने नहीं सोचा था कि यहां से भारत मैच जीत सकता है, लेकिन भारत ने पलटवार कर दिया. चौथे दिन भारत ओप्टस में विजेता बना और मेजबान टीम को 295 रनों से हार का सामना करना पड़ा. कंगारू टीम पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में पहली बार कोई टेस्ट मैच हारी है. ऑस्ट्रेलिया ने इससे पहले तक इस मैदान में 4 टेस्ट खेले थे और सभी में जीत दर्ज की. इस जीत के साथ ही…
फतेह लाइव, रिपोर्टर झारखंड में ईंडी गठबंधन की प्रचंड बहुमत से हुई जीत के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को बधाई देने का दौर लगातार जारी है. बड़ी संख्या में गठबंधन के वरिष्ठ नेतागण स्वयं मुख्यमंत्री से मिलकर उन्हें बधाइयां और शुभकामनाएं दे रहे हैं. इसी कड़ी में राज्यसभा सांसद डॉक्टर सरफराज अहमद भी मुख्यमंत्री आवास रांची पहुंचे तथा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिलकर उन्हें प्रचंड जीत की बधाई दी तथा नए कार्यकाल को लेकर अपनी शुभकामनाएं दी. इस मौके पर मुख्यमंत्री श्री सोरेन ने झारखंड मुक्ति मोर्चा के तथा गठबंधन के नेतागण तथा कार्यकर्ताओं का आभार जताया. उन्होंने कहा कि…
