Author: फतेह लाइव • सब-एडिटर

घंटों की मशक्कत के बाद पेड़ के सहारे फंसे किशोर को ग्रामीणों ने बचाया, क्षेत्र में बाढ़ का खतरा बढ़ा फतेह लाइव, रिपोर्टर रविवार सुबह घाटशिला अनुमंडल के डुमरिया प्रखंड अंतर्गत शंख नदी के जलस्तर में भारी वृद्धि के कारण बड़ाकंजिया पंचायत के मुखिया सुरेश हेंब्रम का 16 वर्षीय पुत्र शिवनाथ हेंब्रम पानी के तेज बहाव में बह गया. बताया गया कि वह नदी पार करने की कोशिश कर रहा था, तभी फिसलकर तेज धारा में बह गया. गनीमत रही कि बहते हुए वह एक पेड़ के सहारे अटक गया. मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए रेस्क्यू ऑपरेशन…

Read More

गिरिडीह प्रेरणा शाखा के सानिध्य में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ प्रांतीय पदाधिकारी प्रशिक्षण शिविर फतेह लाइव, रिपोर्टर झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच द्वारा गिरिडीह प्रेरणा शाखा के सानिध्य में आयोजित नेतृत्व संकल्प कार्यशाला का भव्य आयोजन हुआ. इस प्रशिक्षण शिविर में झारखंड की 83 शाखाओं के अध्यक्ष, सचिव व कोषाध्यक्ष ने भाग लिया. कार्यक्रम में पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष बलराम सुल्तानिया, राष्ट्रीय महासचिव मोहित नाहटा और राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष राहुल अग्रवाल ने प्रशिक्षण सत्र का संचालन किया. मंडल-5 की प्रांतीय उपाध्यक्ष रिया अग्रवाल के मार्गदर्शन में कार्यक्रम का सफल आयोजन हुआ. इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : सोनारी में युवती को झांसा देने वाला…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के सोनारी थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर यौन शोषण और आत्महत्या के लिए उकसाने के गंभीर मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सोनारी खूंटाडीह निवासी नवीन पुराण को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. यह कार्रवाई युवती की शिकायत पर की गई, जिसमें उसने आरोपी के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं. पुलिस को दी गई लिखित शिकायत में युवती ने बताया कि उसका आरोपी नवीन पुराण से पिछले तीन वर्षों से प्रेम संबंध था. इस दौरान युवक ने कई बार उसे शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए. जब युवती ने बार-बार…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर. पूर्वी सिंहभूम जिले के कोवली थाना क्षेत्र स्थित लव कुश आवासीय विद्यालय में शनिवार को अचानक भारी बारिश के कारण पानी भर गया, जिससे विद्यालय परिसर चारों ओर से जलमग्न हो गया. विद्यालय में रह रहे 162 बच्चे फंस गए थे. हालात की गंभीरता को देखते हुए स्कूल प्रबंधन ने तुरंत प्रशासन को सूचित किया. सूचना मिलते ही जमशेदपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक विशेष रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया. जिला पुलिस की टीम, एनडीआरएफ के सहयोग से, नाव व रस्सियों की सहायता से विद्यालय परिसर तक पहुंची और बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला. रेस्क्यू ऑपरेशन का…

Read More

साहिल मार्डी के दो गोल ने दिलाई शानदार जीत, किटाडीह ग्राम सभा की टीम ने दिखाया दम फतेह लाइव, रिपोर्टर JSA लीग मैच में जंगल टाइगर फुटबॉल टीम ने दमदार प्रदर्शन करते हुए JSR यूथ को 2-0 से शिकस्त दी. इस मुकाबले में दोनों गोल साहिल मार्डी ने किए और टीम को लगातार तीसरी जीत दिलाई. यह टीम किटाडीह ग्राम सभा द्वारा संचालित की जाती है और क्षेत्र के युवाओं को खेल के माध्यम से आगे बढ़ाने का प्रयास करती है. टीम को आगे बढ़ाने में स्वरूप मुर्मू, जोगिंदर राव, नीरज गुड़िया, मुखिया मनोज मुर्मू, नाथू मुंडा, एडन टोपनो, संजय…

Read More

शून्य से पांच वर्ष के बच्चों, मोबाइल अपडेट व बायोमैट्रिक अद्यतन को लेकर दिए गए विशेष निर्देश विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों में लगाए जाएंगे आधार शिविर, अद्यतन होगा मोबाइल व दस्तावेज फतेह लाइव, रिपोर्टर गिरिडीह उपायुक्त रामनिवास यादव की अध्यक्षता में शनिवार को जिला स्तरीय आधार निगरानी समिति की बैठक जिला समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में संपन्न हुई. बैठक में उपायुक्त ने जिले के सुदूरवर्ती इलाकों में आधार पंजीकरण और अद्यतन केन्द्रों की समीक्षा करते हुए आवश्यक केंद्रों की स्थापना सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. उन्होंने विशेष रूप से 0 से 5 वर्ष के बच्चों का आधार पंजीकरण तेज गति…

Read More

मुंबई ब्लास्ट का दोषी और ISIS मॉड्यूल सरगना साकिब नचान की मौत दिल्ली के एक अस्पताल में साकिब नचान की मौत हो गई। वह ब्रेन हैमरेज के चलते भर्ती था और कई दिनों से वेंटिलेटर पर था। साकिब मुंबई ब्लास्ट और ISIS से जुड़े मामलों में दोषी था। अंतरिक्ष से पीएम मोदी से बात, शुभांशु शुक्ला ने रच दिया इतिहास ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला, जो अभी अंतरिक्ष में मौजूद हैं, ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से वीडियो कॉल पर बात की। पीएम ने कहा, “आप पृथ्वी मां की परिक्रमा कर रहे हैं – ये भारत के लिए गर्व का क्षण है।”…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर. शनिवार की शाम केरला पब्लिक स्कूल, बर्मामाइन्स के सभागार में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में स्कूल के चेयरमैन डॉ. श्रीकांत नायर एवं डायरेक्टर एकेडमिक डॉ. रचना नायर उपस्थित थीं। उन्होंने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की और अपने संबोधन में कहा कि स्कूल में बच्चों के ओवरऑल डेवलपमेंट पर विशेष ध्यान दिया जाता है। उन्होंने यह भी कहा कि स्कूल के बच्चे आज हर क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। कार्यक्रम के उपरांत स्कूल की प्रिंसिपल प्रियंका बरुआ ने विद्यालय की उपलब्धियां एवं गतिविधियों…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर. पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में उपायुक्त कार्यालय पर जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे के नेतृत्व में इंटर कक्षाओं को डिग्री कालेजों से हटाकर +2 विधालयों में स्थानांतरित करने के निर्णय से झारखण्ड के 2.5 लाख से अधिक छात्रों के भविष्य पर संकट आ गया है, जिस पर पुनर्विचार करने के विषय को लेकर एक मांग पत्र मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नाम से जिला उपायुक्त को सौंपा गया। जिलाध्यक्ष ने इस गंभीर विषय पर कहा कि झारखण्ड सरकार द्वारा डिग्री काॅलेजों से इंटरमीडिएट 11वीं, 12वीं कक्षाओं को हटाकर +2 विधालयों में स्थानांतरित करने के निर्णय से…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर. सिंहभूम जिला हिन्दी साहित्य सम्मेलन/तुलसी भवन संस्थान द्वारा डेढ माह तक चलने वाले ‘तुलसी जयंती समारोह’ के अन्तर्गत शनिवार,२८ जून को अपराह्न ४ बजे से संस्थान के प्रयाग कक्ष में साहित्यकारों के लिए ‘साहित्यिक परिचर्चा’ कार्यक्रम आयोजित की गई, जिसके अन्तर्गत “राष्ट्रीय भाव जागरण में साहित्यकारों की भूमिका” विषय पर साहित्यकारों ने अपने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान के अध्यक्ष सुभाष चन्द्र मुनका तथा संचालन साहित्य समिति के सचिव डॉ० अजय कुमार ओझा ने किया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में संस्थान के कोषाध्यक्ष विमल कुमार जालान उपस्थित रहे। कार्यक्रम के आरंभ में…

Read More