Author: फतेह लाइव • सब-एडिटर
कहा- राज्य की शिक्षा व्यवस्था चरमराई, इंटर की पढ़ाई को लेकर राज्य सरकार की विफलता हुई उजागर फतेह लाइव, रिपोर्टर. झारखंड भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी ने झारखंड की बिगड़ती शिक्षा व्यवस्था पर राज्य सरकार को आड़े हाथों लिया है। शनिवार को जमशेदपुर महानगर के साकची स्थित जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि झारखंड में शिक्षा व्यवस्था पूरी तरह अराजकता की स्थिति में पहुंच गई है, और राज्य सरकार की घोर उदासीनता और कुप्रबंधन के कारण आज प्रदेश के लाखों विद्यार्थियों का भविष्य अधर में लटक गया है। इस दौरान भाजपा…
Jamshedpur : विधायक पूर्णिमा साहू ने पीड़ित परिवारों से मिलकर जताई संवेदना, हरसंभव मदद का दिया भरोसा
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में हाल ही में दो अलग-अलग घटनाएं सामने आईं, जिनमें एक मकान गिरने और दूसरी आगजनी की घटना शामिल है। इन दोनों मामलों में विधायक पूर्णिमा साहू ने संवेदनशीलता का परिचय देते हुए घटनास्थलों का दौरा किया और पीड़ित परिवारों से मुलाकात की। शनिवार को निर्मल नगर में एक पुराना मकान गिर जाने से अफरा-तफरी मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही विधायक पूर्णिमा साहू तत्काल मौके पर पहुंचीं और प्रभावित परिवार से मिलकर उनका हालचाल जाना। इस हादसे में घायल हुई महिला से उन्होंने एमजीएम अस्पताल जाकर मुलाकात की और चिकित्सकों से…
लोयोला स्कूल का 66 वां वार्षिक पुरस्कार समारोह सम्पन्न फतेह लाइव, रिपोर्टर. शनिवार की देर शाम शहर के प्रतिष्ठित लोयोला स्कूल, जमशेदपुर ने अपने 66 वें वार्षिक पुरस्कार संध्या का भव्य और गरिमामई आयोजन किया। जिसमें अकादमिक, खेल और सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में उत्कृष्टता दर्शाने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। आईसीएसई 10 वीं परीक्षा में शत प्रतिशत अंक प्राप्त कर राष्ट्रीय टॉपर बन विद्यालय को गौरवान्वित करने वाली शांभवी जायसवाल तथा उसके अभिभावक का अभिनंदन विशेष तौर पर किया गया। इसके साथ ही बहुत-से पुरस्कार और छात्रवृत्तियाँ प्रदान की गई, जो केवल अकादमिक उत्कृष्टता ही नहीं, बल्कि दृढता, ईमानदारी और…
भारी संख्या में सैकड़ो लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की फतेह लाइव, रिपोर्टर. तख्त श्री हरि मंदिर जी पटना साहिब के महासचिव इंद्रजीत सिंह एवं टाटा मोटर्स यूनियन के पूर्व अध्यक्ष गुरमीत सिंह तोते की माता प्रकाश कौर उम्र 82 का आज टाटा मोटर्स मेन अस्पताल में निधन हो गया था. वे कुछ दिन से सीसीयू में इलाजरत थी. वे अपने पीछे तीन पुत्र इंद्रजीत सिंह गुरमीत सिंह (चेयरमैन सीजीपीसी) बलबीर सिंह एवं तीन पुत्रियां का भराभूरा परिवार छोड़कर गई है. माता प्रकाश कौर सेंट्रल सिख स्त्री सत्संग सभा की प्रधान भी रह चुकी है. दोपहर 2 बजे माता प्रकाश कौर…
कबीर के विचारों पर आधारित कविता, प्रश्नोत्तरी व विचार गोष्ठी ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध साहित्य, समाज और संस्कृति के समन्वय का अद्भुत मंच बना कबीर जयंती समारोह फतेह लाइव, रिपोर्टर जमशेदपुर के तुलसी भवन स्थित प्रयाग कक्ष में सामाजिक एवं साहित्यिक संस्था “सहयोग” तथा “विद्यापीठ फाउंडेशन” के संयुक्त तत्वावधान में भव्य कबीर जयंती समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम दो सत्रों में विभाजित था, जिसमें साहित्य, संस्कृति और अध्यात्म का सुंदर संगम देखने को मिला. समारोह का शुभारंभ नीलम पेड़ीवाल के संचालन में दीप प्रज्वलन व कबीर दास की प्रतिमा पर माल्यार्पण से हुआ. स्वागत भाषण बसंत जमशेदपुरी ने…
सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने शॉल भेंट कर किया सम्मान, सेवा कार्यों को बताया प्रेरणास्पद फतेह लाइव, रिपोर्टर जमशेदपुर में अविनाश मल्होत्रा ने अपने दिवंगत पिता इंद्रजीत मल्होत्रा, माता उषा मल्होत्रा और जीजा पवन अरोड़ा की स्मृति में श्री गुरु रामदास भलाई केंद्र ओपीडी को आधुनिक मेडिकल बेड भेंट किया. यह ओपीडी सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा संचालित की जाती है. इस अवसर पर कमेटी के प्रधान भगवान सिंह और उनकी टीम ने शॉल भेंट कर अविनाश मल्होत्रा को सम्मानित किया. अविनाश ने कहा कि गुरुद्वारा कमेटी द्वारा किए जा रहे स्वास्थ्य सेवा कार्यों से वे अत्यंत प्रभावित हैं और…
राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश म. जैन ने दिलाई नई कार्यकारिणी को शपथ, बच्चों का सांस्कृतिक प्रदर्शन रहा आकर्षण का केंद्र बच्चों की प्रस्तुति ने जीता दिल, राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय पदाधिकारियों का हुआ सम्मान फतेह लाइव, रिपोर्टर गिरिडीह युवा भवन में शनिवार को मारवाड़ी युवा मंच गिरिडीह शाखा का शपथ ग्रहण समारोह भव्य रूप से संपन्न हुआ. कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश म. जैन ने की, जिन्होंने वर्ष 2025–26 के लिए निर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई. इस अवसर पर सौरव जालान को अध्यक्ष, शशांक अग्रवाल को सचिव और सूरज टिबरेवाल को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया. समारोह में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विकास खंडेलिया, पूर्व राष्ट्रीय…
खेत से तोड़कर खाई गई ‘खुकरी’ देसी मशरूम सब्ज़ी बनी बीमारी की वजह, हालत अब स्थिर स्वास्थ्य विभाग ने ग्रामीणों को दी चेतावनी, सब्जी सेवन में बरतें सतर्कता फतेह लाइव, रिपोर्टर गिरिडीह जिले के जमुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत घाघरा गाँव में शुक्रवार को फूड पॉइज़निंग की एक गंभीर घटना सामने आई, जिससे एक ही परिवार के छह सदस्य बीमार हो गए. पीड़ितों में सोनम कुमार (13), वर्षा कुमारी (11), आयुष कुमार (7), अभिलाषा कुमारी, मान्यता देवी और राजेश प्रसाद वर्मा शामिल हैं. सभी को गिरिडीह सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों की निगरानी में इलाज जारी है.…
प्रदान संस्था और प्रखंड प्रशासन के सहयोग से ग्रामीण रोजगार सेवकों को मिला व्यावहारिक प्रशिक्षण फतेह लाइव, रिपोर्टर प्रदान संस्था के तत्वावधान में तथा प्रखंड प्रशासन, पेटरवार के सहयोग से 26 जून से 28 जून 2025 तक दो दिवसीय पौधारोपण तकनीकी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन तेनुघाट में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ. यह विशेष प्रशिक्षण महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) के अंतर्गत ग्राम रोजगार सेवक (GRS), BFT एवं बागवानी सखी को ध्यान में रखकर तैयार किया गया था. प्रशिक्षण के पहले दिन का आयोजन ICAR, पलांडू में किया गया, जहां प्रतिभागियों को मल्चिंग, ट्रेंचिंग, जिन्दा घेरावन, पौध संरक्षण, जल…
शहर की बिगड़ती ट्रैफिक व्यवस्था पर जताई चिंता, सुधार के लिए ठोस कदम उठाने की मांग मानगो पुल पर ट्रैफिक जाम से जनता बेहाल, भारी वाहनों की बेतरतीब पार्किंग बनी समस्या चेकिंग प्वाइंटों पर अनावश्यक कार्रवाई से लोग परेशान, नियमपालन करने वालों को भी हो रही दिक्कत फतेह लाइव, रिपोर्टर जनता दल (यूनाइटेड) पूर्वी सिंहभूम जिला समिति का प्रतिनिधिमंडल शनिवार को जमशेदपुर यातायात डीएसपी से मिला और शहर की जटिल होती ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर ज्ञापन सौंपा. प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व महानगर अध्यक्ष अजय कुमार ने किया. नेताओं ने बताया कि मानगो पुल पर लगने वाला घंटों लंबा जाम आम जनता…
