Breaking News
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : जद(यू) प्रतिनिधिमंडल ने यातायात डीएसपी से की मुलाकात, सौंपा ज्ञापन

SHARE:

  • शहर की बिगड़ती ट्रैफिक व्यवस्था पर जताई चिंता, सुधार के लिए ठोस कदम उठाने की मांग
  • मानगो पुल पर ट्रैफिक जाम से जनता बेहाल, भारी वाहनों की बेतरतीब पार्किंग बनी समस्या
  • चेकिंग प्वाइंटों पर अनावश्यक कार्रवाई से लोग परेशान, नियमपालन करने वालों को भी हो रही दिक्कत

फतेह लाइव, रिपोर्टर

जनता दल (यूनाइटेड) पूर्वी सिंहभूम जिला समिति का प्रतिनिधिमंडल शनिवार को जमशेदपुर यातायात डीएसपी से मिला और शहर की जटिल होती ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर ज्ञापन सौंपा. प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व महानगर अध्यक्ष अजय कुमार ने किया. नेताओं ने बताया कि मानगो पुल पर लगने वाला घंटों लंबा जाम आम जनता के साथ-साथ एंबुलेंस और स्कूली बच्चों की गाड़ियों को भी प्रभावित कर रहा है. उन्होंने इस समस्या को त्वरित हल करने की मांग रखी. साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि शहर के कई हिस्सों में फैक्ट्रियों और उद्योगों से निकलने वाले भारी वाहन जैसे ट्रक व ट्रेलर सड़कों पर अनियमित तरीके से खड़े कर दिए जाते हैं, जिससे लगातार सड़क हादसों की घटनाएं बढ़ रही हैं.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : गोलमुरी में नाबालिग लड़की को बंधक बनाकर मारपीट, दो आरोपी गिरफ्तार

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

ज्ञापन में जद(यू) नेताओं ने यह भी उल्लेख किया कि ट्रैफिक चेकिंग अभियान के कारण आम नागरिकों को भारी परेशानी हो रही है. शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में नजदीकी स्थानों पर कई चेकिंग पॉइंट बना दिए गए हैं. हेलमेट व सीट बेल्ट पहनने के बावजूद दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों को अनावश्यक रूप से रोका जा रहा है, जिससे लोगों में असंतोष बढ़ रहा है. जद (यू) नेताओं ने इस बात पर विशेष चिंता जताई कि पुलिस की जांच पद्धति से जनता में नाराजगी है और यह व्यवस्था सुधार की मांग कर रही है.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : धूमधाम व श्रद्धा के साथ मनाई गई मां बिपत्तारणि पूजा

यातायात डीएसपी ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि वे ज्ञापन में उठाए गए सभी बिंदुओं पर गंभीरता से विचार करेंगे और आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी. मौके पर जद (यू) के कई वरिष्ठ पदाधिकारी, युवा मोर्चा और महिला मोर्चा के प्रतिनिधि तथा स्थानीय थाना अध्यक्ष मौजूद रहे. बैठक का उद्देश्य जनहित में यातायात प्रणाली को बेहतर बनाना और आम जनता को राहत पहुंचाना रहा.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर