Breaking News
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Giridih : घाघरा गाँव में फूड पॉइज़निंग से एक ही परिवार के छह लोग बीमार, अस्पताल में भर्ती

SHARE:

  • खेत से तोड़कर खाई गई खुकरीदेसी मशरूम सब्ज़ी बनी बीमारी की वजह, हालत अब स्थिर
  • स्वास्थ्य विभाग ने ग्रामीणों को दी चेतावनी, सब्जी सेवन में बरतें सतर्कता

फतेह लाइव, रिपोर्टर

गिरिडीह जिले के जमुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत घाघरा गाँव में शुक्रवार को फूड पॉइज़निंग की एक गंभीर घटना सामने आई, जिससे एक ही परिवार के छह सदस्य बीमार हो गए. पीड़ितों में सोनम कुमार (13), वर्षा कुमारी (11), आयुष कुमार (7), अभिलाषा कुमारी, मान्यता देवी और राजेश प्रसाद वर्मा शामिल हैं. सभी को गिरिडीह सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों की निगरानी में इलाज जारी है. जानकारी के मुताबिक, सभी ने दोपहर के भोजन में खेत से तोड़कर लाई गई ‘खुकरी’ देसी मशरूम की सब्ज़ी खाई थी. इसके कुछ ही समय बाद सभी को उल्टी, दस्त और पेट दर्द की शिकायत हुई, जिसके बाद परिजन उन्हें तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे.

इसे भी पढ़ें : Bokaro : तेनुघाट में दो दिवसीय पौधरोपण तकनीकी प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

देसी मशरूम बना खतरा, समय रहते अस्पताल पहुंचाने से टली बड़ी अनहोनी

स्थानीय प्रशासन को सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम गाँव पहुंची और बीमारों की स्थिति का जायजा लिया. टीम ने सब्ज़ी के नमूने जांच के लिए एकत्र किए हैं. प्रारंभिक रिपोर्ट में फूड पॉइज़निंग की पुष्टि हो चुकी है, लेकिन अधिकारियों का कहना है कि विस्तृत जांच के बाद ही यह तय होगा कि सब्ज़ी में कोई विषैला तत्व था या भोजन तैयार करने में लापरवाही हुई. फिलहाल गाँव में सतर्कता बरती जा रही है और ग्रामीणों को खेतों से सीधे सब्ज़ी तोड़कर बिना जांच के सेवन न करने की सलाह दी गई है. चिकित्सकों के अनुसार, सभी बीमारों की हालत स्थिर है और खतरे से बाहर हैं.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर