WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Giridih : नेतृत्व संकल्प कार्यशाला में झारखंड की 83 शाखाओं ने दिखाया संगठनात्मक समर्पण

SHARE:

  • गिरिडीह प्रेरणा शाखा के सानिध्य में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ प्रांतीय पदाधिकारी प्रशिक्षण शिविर

फतेह लाइव, रिपोर्टर

झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच द्वारा गिरिडीह प्रेरणा शाखा के सानिध्य में आयोजित नेतृत्व संकल्प कार्यशाला का भव्य आयोजन हुआ. इस प्रशिक्षण शिविर में झारखंड की 83 शाखाओं के अध्यक्ष, सचिव व कोषाध्यक्ष ने भाग लिया. कार्यक्रम में पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष बलराम सुल्तानिया, राष्ट्रीय महासचिव मोहित नाहटा और राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष राहुल अग्रवाल ने प्रशिक्षण सत्र का संचालन किया. मंडल-5 की प्रांतीय उपाध्यक्ष रिया अग्रवाल के मार्गदर्शन में कार्यक्रम का सफल आयोजन हुआ.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : सोनारी में युवती को झांसा देने वाला आरोपी धाराया

Gambhir Car Associate Motion Ads

झारखंड के सभी जिलों से पदाधिकारियों की उपस्थिति ने कार्यशाला को बनाया ऐतिहासिक

इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश एम. जैन, प्रांतीय अध्यक्ष विशाल पाड़िया, मुख्यालय उपाध्यक्ष स्वेता जालान, सचिव दीपक गोयंका, सह मुख्यालय उपाध्यक्ष श्वेता भाला, सह सचिव विकास अग्रवाल, कोषाध्यक्ष विकास झंझारिया, प्रांतीय संयोजक अमित शर्मा व सर्वेश मोदी सहित कई प्रमुख पदाधिकारी मौजूद रहे. इस आयोजन को गिरिडीह प्रेरणा शाखा की टीम ने अत्यंत सौहार्दपूर्ण वातावरण में सफल बनाया. प्रांतीय अध्यक्ष विशाल पाड़िया ने कार्यशाला को संगठन के लिए ऊर्जा का नया स्रोत बताया, वहीं राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश जैन ने झारखंड प्रांत की संगठित कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि यह आयोजन अन्य शाखाओं के लिए प्रेरणा बनेगा.

इसे भी पढ़ें : Potka : बांगी आषाढ़ा ट्रस्ट के एनुअल मीट में झलकी सांस्कृतिक विरासत, मंत्री रामदास सोरेन की ओर से प्रतिनिधि हुए शामिल

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने की गिरिडीह प्रेरणा शाखा की खुले दिल से प्रशंसा

कार्यक्रम की सफलता में प्रेरणा शाखा की पूर्व अध्यक्ष कविता राजगढ़िया, सोनू चौधरी, संयोजक स्वीटी अग्रवाल, वरिष्ठ सदस्य बेला जालान सहित सभी सदस्यों ने अहम भूमिका निभाई. NN Lite के प्रोपराइटर निहार गुप्ता (सपुत्र निर्मला देवी, गाज़ियाबाद) द्वारा भोजन की उत्तम व्यवस्था के लिए आयोजकों ने विशेष आभार व्यक्त किया. साथ ही गिरिडीह युवा मंच के पूर्व प्रांतीय महामंत्री एवं नवरत्न पुरस्कार से सम्मानित बांके बिहारी शर्मा, पूर्व अध्यक्ष मुकेश रामायण तथा मंच के वर्तमान प्रेसिडेंट, सेक्रेटरी और ट्रेज़रर का भी उल्लेखनीय सहयोग रहा.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर