Giridih : जिला आधार निगरानी समिति की बैठक संपन्न, उपायुक्त ने दिए पंजीकरण में तेजी लाने के निर्देश

SHARE:

  • शून्य से पांच वर्ष के बच्चों, मोबाइल अपडेट व बायोमैट्रिक अद्यतन को लेकर दिए गए विशेष निर्देश
  • विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों में लगाए जाएंगे आधार शिविर, अद्यतन होगा मोबाइल व दस्तावेज

फतेह लाइव, रिपोर्टर

गिरिडीह उपायुक्त रामनिवास यादव की अध्यक्षता में शनिवार को जिला स्तरीय आधार निगरानी समिति की बैठक जिला समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में संपन्न हुई. बैठक में उपायुक्त ने जिले के सुदूरवर्ती इलाकों में आधार पंजीकरण और अद्यतन केन्द्रों की समीक्षा करते हुए आवश्यक केंद्रों की स्थापना सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. उन्होंने विशेष रूप से 0 से 5 वर्ष के बच्चों का आधार पंजीकरण तेज गति से करने और पंजीकृत आधार में मोबाइल नंबर अनिवार्य रूप से जोड़ने पर बल दिया. साथ ही बीआरसी स्तर पर उपलब्ध सभी मशीनों से 5 और 15 वर्ष के बच्चों का मैंडेटरी बायोमैट्रिक अपडेट सुनिश्चित करने तथा जिनका मोबाइल नंबर आधार से लिंक नहीं है, उनके लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए.

बच्चों के आधार पंजीकरण और अपडेट को लेकर चलाया जाएगा विशेष अभियान

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

बैठक में उपायुक्त ने समाज कल्याण विभाग को निर्देशित किया कि वह इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक के प्रतिनिधियों से समन्वय कर आंगनबाड़ी केंद्रों में पंजीकृत बच्चों का आधार पंजीकरण कार्य पूर्ण कराएं. उन्होंने यह भी कहा कि जिनका आधार 10 वर्ष पहले बना है और जिनका कोई अद्यतन नहीं हुआ है, उन्हें अनिवार्य रूप से अपना आईडी और एड्रेस प्रूफ अपडेट करना होगा. जिला शिक्षा अधीक्षक को निर्देशित किया गया कि सभी सरकारी विद्यालयों के बच्चों का बीआरसी स्तर पर आधार शिविर लगाकर पंजीकरण सुनिश्चित करें. बैठक में जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, बैंक अधिकारियों, डाक अधीक्षक, यूआईडी परियोजना पदाधिकारी समेत अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे.

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें