Author: फतेह लाइव • सब-एडिटर
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर में साकची गुरुद्वारा के प्रधान पद का चुनाव सम्पन्न होने के बाद सिख समाज में आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है. इसी बीच सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (सीजीपीसी) के प्रधान भगवान सिंह को जान से मारने की धमकी दी गई है. धमकी से जुड़ा एक ऑडियो वायरल हो रहा है, जिसे सीजीपीसी प्रधान ने सबूत के तौर पर पुलिस को सौंपा है. बुधवार को भगवान सिंह ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) पीयूष पांडेय से मिलकर इस संबंध में लिखित शिकायत दी और कार्रवाई की मांग की. शिकायत में उन्होंने कहा है कि वे 34 गुरुद्वारा…
इंडस्ट्री और एकेडमिक गैप को कम करने को मिलेगा नया आयाम फतेह लाइव, रिपोर्टर. एक्सएलआरआइ – जेवियर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट, जमशेदपुर और वैश्विक प्रोफेशनल सेवाओं की अग्रणी कंपनी एक्सेंचर के बीच एक एमओयू किया गया. यह महत्वपूर्ण करार एक्सेंचर प्रतिनिधियों के एक्सएलआरआई परिसर दौरे के दौरान संपन्न हुआ, जो दोनों संस्थानों के बीच लंबे समय से चले आ रहे संबंधों में एक नया अध्याय जोड़ता है. दोनों के बीच दीर्घकालिक औद्योगिक- शैक्षणिक साझेदारी को मजबूत करने के उद्देश्य से इस एमओयू पर हस्ताक्षर हुए. इस समारोह में एक्सएलआरआइ की ओर से निदेशक फादर एस. जॉर्ज, प्लेसमेंट एवं वित्त के प्रोफेसर…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. कोल्हान का सबसे बड़ा सरकारी अस्पताल एमजीएम इन दिनों इमरजेंसी वार्ड की शिफ्टिंग प्रक्रिया से गुजर रहा है, लेकिन यह काम बिना ठोस व्यवस्था के किया जा रहा है. आधा उपकरण नए भवन में है, आधा पुराने में, जिससे मरीजों को भारी परेशानी हो रही है. इसी अव्यवस्था के कारण बुधवार की देर रात एक युवक की जान चली गई. घटना चौका थाना क्षेत्र के पालगाम मोड़ की है, जहां 21 वर्षीय नीलकमल सिंह और उसका दोस्त सत्यनारायण दास बाइक से जा रहे थे. तभी एक टिप-ट्रेलर ने जोरदार टक्कर मारी और फरार हो गया. हादसे में…
फ़तेह लाइव,डेस्क वायुसेना के ग्रुप कैप्टन व भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला बुधवार को इतिहास रचने को तैयार हैं। वह 41 वर्ष पहले लगातार आठ दिन पृथ्वी के चक्कर लगाने वाले राकेश शर्मा के बाद अंतरिक्ष में रवाना होने वाले दूसरे भारतीय होंगे। इससे पहले, अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने मंगलवार को घोषणा की कि भारतीय अंतरिक्ष यात्री ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) ले जाने वाले एक्सिओम-4 मिशन के लिए प्रक्षेपण 25 जून को होगा। नासा ने कहा, एक्सिओम स्पेस और स्पेसएक्स ने अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के लिए चौथे निजी अंतरिक्ष यात्री मिशन एक्सिओम मिशन 4…
फ़तेह लाइव,डेस्क हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में मानसून का प्रकोप एक बार फिर भारी तबाही लेकर आया है। हिमाचल के कुल्लू और धर्मशाला जिलों में पांच जगहों पर बादल फटने की घटनाएं सामने आई हैं। इन हादसों में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 11 लोग लापता हैं। बाढ़ के तेज बहाव में आठ गाड़ियां, 10 पुलिया बह गईं और एक बिजली परियोजना को भी गंभीर नुकसान पहुंचा है। वहीं दूसरी ओर, उत्तराखंड में केदारनाथ धाम यात्रा मार्ग पर भारी भूस्खलन हुआ है, जिससे यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। चीन सीमा को जोड़ने वाली सड़क पर मलबा आने…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. भारतीय जनता पार्टी संगठन की ओर से आपातकाल दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने रांची पहुंचे केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का नरेंद्र मोदी युवा ब्रिगेड झारखंड प्रदेश की टीम ने रांची एयरपोर्ट पर गर्मजोशी से स्वागत किया। स्वागत करने वालों में प्रदेश संयोजक सतीश कुमार सिंह, सह संयोजक राकेश मधु (बोकारो), अमित कुमार (धनबाद), अप्पू जयसवाल, राजेंद्र जी सहित बड़ी संख्या में सदस्य मौजूद रहे। मौके पर युवाओं में खासा उत्साह दिखा और लोकतंत्र की रक्षा के संकल्प को दोहराया गया।
आनंद सिंह दुनिया का तथाकथित दारोगा अमेरिका ने बहुत जोर-शोर से भारत को अपनी अनेकानेक खासियतों वाले फाइटर जेट एफ-35 बेचने की पेशकश की थी। यह दरअसल भारत को जबरिया अपना फाइटर जेट बेचने की कवायद थी। लेकिन भारत ने इस पर कोई सकारात्मक जवाब नहीं दिया। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कई बार भारत को एफ-35 देने की इच्छा जता चुके लेकिन भारत की तरफ से सिर्फ ठंडा रिस्पांस गया। दरअसल, तकनीकी का स्थानांतरण अमेरिका करेगा नहीं और लगभग 100 मिलियन डॉलर का एक एफ-35 भारत अमेरिका की शर्तों पर खरीदेगा नहीं। भारत के कुछ तथाकथित दलाल टाइप के रक्षा…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति के सेवानिवृत्त सैनिटरी इंस्पेक्टर डीके पांडेय ने बनारस में मां गंगा नदी के तट पर वृक्षारोपण कर उदाहरण प्रस्तुत किया है. डीके पांडेय ने अपने पिता एवं बारीडीह हाई स्कूल के सेवानिवृत शिक्षक स्वर्गीय चितरंजन पांडे एवं मां स्मृति कंचन कटोरी देवी कटोरी की स्मृति में पीपल एवं बरगद प्रजाति के पौधरोपण सनातनी वैदिक विधान से किया। मडवा बनारस के श्री श्री सुदर्शन आचार्य एवं उनके शिष्यों ने पूजा विधान को संपन्न कराया.
फ़तेह लाइव,डेस्क रांची में वज्रपात की घटना में दो महिलाओं की दर्दनाक मौत हो गई. सावडीह गांव की रामानी देवी और द्रौपदी देवी खेत में मवेशी चरा रही थीं, तभी अचानक बिजली गिरी और उनकी जान चली गई. एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी ने अस्पताल ले जाते वक्त दम तोड़ा. गांव में शोक की लहर है और लोग प्रशासन से मदद की मांग कर रहे हैं.
फतेह लाइव, रिपोर्टर. चीन में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के रक्षा मंत्रियों का सम्मेलन आज से शुरू हो रहा है। इस बाबत रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पहले ही चीन के बंदरगाह शहर किंगदाओ पहुंच चुके हैं। मई 2020 में पूर्वी लद्दाख के गलवां घाटी में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर सैन्य गतिरोध के बाद संबंधों में गंभीर तनाव आने के बाद किसी वरिष्ठ भारतीय मंत्री की यह पहली चीन यात्रा है। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह चीन में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के दो दिवसीय सम्मेलन में आतंकवाद के खिलाफ जंग में व्यापक सहयोग की वकालत करेंगे। पहलगाम आतंकवादी हमले के जवाब…
