Jamshedpur : भगवान सिंह की जान को खतरा, एसएसपी से मिले

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर में साकची गुरुद्वारा के प्रधान पद का चुनाव सम्पन्न होने के बाद सिख समाज में आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है. इसी बीच सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (सीजीपीसी) के प्रधान भगवान सिंह को जान से मारने की धमकी दी गई है. धमकी से जुड़ा एक ऑडियो वायरल हो रहा है, जिसे सीजीपीसी प्रधान ने सबूत के तौर पर पुलिस को सौंपा है.

बुधवार को भगवान सिंह ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) पीयूष पांडेय से मिलकर इस संबंध में लिखित शिकायत दी और कार्रवाई की मांग की. शिकायत में उन्होंने कहा है कि वे 34 गुरुद्वारा कमेटियों और 1.50 लाख सिख संगत का प्रतिनिधित्व करते हैं. 22 जून को साकची गुरुद्वारा के प्रधान पद का चुनाव पांच सदस्यीय समिति द्वारा प्रशासन की निगरानी में कराया गया था. इस दौरान हरविंदर सिंह मंटू के विरोधी खेमा के लोगों ने चुनाव में बाधा डालने का प्रयास किया था. मारपीट की घटना भी हुई, जिसे पुलिस ने तत्परता से नियंत्रित किया.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

शिकायत के अनुसार, 23 जून को हरपाल सिंह सिद्धू और जसविंदर सिंह मोनी ने एक ऑडियो वायरल किया, जिसमें भगवान सिंह को खुलेआम जान से मारने की धमकी दी गई है. साथ ही, कई आपत्तिजनक और अपमानजनक भाषा का प्रयोग किया गया है. एसएसपी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच के आदेश दे दिए हैं. पुलिस अब ऑडियो की सत्यता की जांच कर रही है और आरोपियों की भूमिका खंगाल रही है.

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें