Author: फतेह लाइव • सब-एडिटर
सिख संगत को शर्मसार करने वाली घटनाओं पर उठे सवाल, चुनावी विवादों से खफा दिखे वरिष्ठ सिख नेता गुरुद्वारा विवाद के चलते संगत में असंतोष, नेतृत्व पर उठे सवाल फतेह लाइव, रिपोर्टर सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (सीजीपीसी) के पूर्व प्रधान एवं झारखंड सिख समन्वय समिति के संरक्षक सरदार गुरमुख सिंह मुखे ने साकची गुरुद्वारा में हुए लाठीचार्ज की निंदा करते हुए कहा है कि जिन लोगों की वजह से यह स्थिति उत्पन्न हुई, उन्हें संगत से सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए. रविवार को साकची गुरुद्वारा परिसर में चुनावी विवाद के दौरान हुई मारपीट व लाठीचार्ज की घटना को उन्होंने…
जल जीवन मिशन और स्वच्छ भारत मिशन के तहत योजनाओं की प्रगति की हुई समीक्षा, कार्यों में तेजी लाने के दिए गए निर्देश हर घर नल योजना को लेकर परियोजनाओं की गति बढ़ाने के निर्देश फतेह लाइव, रिपोर्टर जमशेदपुर समाहरणालय सभागार में उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में जिला जल एवं स्वच्छता मिशन (DWSM) की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई. इस बैठक में जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो, जिला परिषद अध्यक्ष बारी मुर्मू, एवं सभी विधायकगणों के प्रतिनिधि सहित संबंधित विभागों के पदाधिकारी उपस्थित रहे. बैठक में जल जीवन मिशन एवं स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) फेज-2 के तहत…
साफ-सफाई की बदतर स्थिति से बस्तीवासियों का जीवन हुआ प्रभावित, समाजसेवी अमर तिवारी ने उठाई आवाज फतेह लाइव, रिपोर्टर जुगसलाई नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत आर.पी. पटेल हाई स्कूल के खेल मैदान में वर्षों से साफ-सफाई नहीं होने से वहां की स्थिति बेहद दयनीय हो गई है. मैदान में उगी झाड़ियाँ और गंदगी से आसपास के मोहल्ले में मच्छरों का आतंक फैल गया है, जिससे बस्तीवासियों को रहना भी दूभर हो गया है. स्थानीय समाजसेवी एवं अधिवक्ता अमर तिवारी ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए उपायुक्त को एक्स (पूर्व ट्विटर) के माध्यम से सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित करने का…
डालसा सचिव के निर्देश पर जमशेदपुर सदर अस्पताल में दिव्यांगों की जांच, योजनाओं का मिलेगा लाभ फतेह लाइव, रिपोर्टर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डालसा) के सचिव धर्मेंद्र कुमार के निर्देशानुसार पोटका प्रखंड अंतर्गत विभिन्न पंचायतों के छह दिव्यांग व्यक्तियों को कानूनी सेवा क्लिनिक (लीगल एड क्लिनिक) पोटका के माध्यम से सदर अस्पताल जमशेदपुर में जांच के लिए ले जाया गया. पीएलवी चयन कुमार मंडल एवं छाकु माझी के सहयोग से विकास दास (पिता गणेश दास), पुंडगी हेंब्रम, सनका सरदार, जाऊना मुर्मू, सरस्वती टुडू और कानू सरदार की शारीरिक एवं मानसिक जांच कराई गई. इसे भी पढ़ें : Giridih : नशा मुक्ति…
उपायुक्त रामनिवास यादव ने विकास कार्यों में पारदर्शिता और गुणवत्ता सुनिश्चित करने पर दिया जोर खनिज प्रभावित इलाकों के समुचित विकास हेतु योजनाओं का चयन स्थानीय भागीदारी से हो फतेह लाइव, रिपोर्टर गिरिडीह समाहरणालय सभाकक्ष में उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी रामनिवास यादव की अध्यक्षता में डीएमएफटी (जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट), सीएसआर (कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व) एवं अनटाइड फंड से संबंधित महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. बैठक के दौरान उपायुक्त ने अब तक क्रियान्वित योजनाओं की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की और अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी निर्माण कार्यों को निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा कराया जाए. उन्होंने कहा…
राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम सेल ने सार्वजनिक स्थलों पर बेचे जा रहे तंबाकू उत्पादों के खिलाफ की सख्त जांच स्वास्थ्य सुरक्षा को लेकर सख्त हुई प्रशासन, नियम तोड़ने पर होगी कड़ी कार्रवाई फतेह लाइव, रिपोर्टर झारखंड सरकार द्वारा 10 जून से 26 जून तक चलाए जा रहे मादक पदार्थ मुक्ति अभियान के तहत बुधवार को राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम सेल, गिरिडीह की ओर से विशेष जांच अभियान चलाया गया. अभियान के दौरान विद्यालयों के 100 मीटर के दायरे में तंबाकू और इससे संबंधित उत्पाद बेचने वाले तीन कारोबारियों पर COTPA-2003 के अंतर्गत एक-एक हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया. इसे…
प्रखंड परिसर पेटरवार में झारखंड कल्याण विभाग की योजना के तहत साइकिल वितरण शिक्षा को सशक्त बनाने की दिशा में साइकिल वितरण योजना एक कारगर कदम फतेह लाइव, रिपोर्टर प्रखंड परिसर में बुधवार को झारखंड कल्याण विभाग की ओर से आठवीं कक्षा में पढ़ने वाली सामान्य वर्ग की 39 छात्राओं के बीच साइकिल का वितरण किया गया. जिप सदस्य प्रहलाद महतो ने छात्राओं को साइकिल सौंपी. इस योजना का उद्देश्य छात्राओं को विद्यालय आने-जाने में सुविधा प्रदान करना और उनकी शिक्षा में निरंतरता बनाए रखना है. इसे भी पढ़ें : Giridih : नशा मुक्ति को लेकर मीडिया प्रतिनिधियों के साथ सेमिनार,…
Giridih : नशा मुक्ति को लेकर मीडिया प्रतिनिधियों के साथ सेमिनार, जन-जागरूकता अभियान को मिला नया आयाम
जिला प्रशासन और सूचना विभाग की पहल, नशा मुक्ति अभियान को जन-जन तक पहुंचाने की अपील सेमिनार में मादक पदार्थों के प्रभाव पर दिखाए गए वीडियो, मीडिया को बताया गया जागरूकता का महत्त्व मीडिया को बताया गया समाज में जागरूकता फैलाने का दायित्व, सभी ने लिया नशामुक्ति का संकल्प युवाओं को बताया गया बदलाव के दूत बनने का मंत्र, जागरूकता ही समाधान फतेह लाइव, रिपोर्टर गिरिडीह जिले में मादक पदार्थों के सेवन की रोकथाम को लेकर जिला सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के प्रांगण में बुधवार को एक विशेष सेमिनार का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य मीडिया प्रतिनिधियों…
शासन दीरी के अपमान पर समाज ने जताया विरोध, परंपरागत विधि से किया गया पुनः प्रतिष्ठापन पूर्वजों की विरासत को सहेजने का लिया संकल्प, समाज ने दिखाई एकजुटता फतेह लाइव, रिपोर्टर पोटका प्रखंड के कोवाली पंचायत अंतर्गत कूटसुरी गांव में बुधवार को आदिवासी भूमिज समाज की ओर से हास्ता गोत्र के हाड़ शाली स्थल का शुद्धिकरण कार्यक्रम परंपरागत विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ. समाज की मान्यता के अनुसार, पहले की एक बैठक में यह निर्णय लिया गया था कि गोत्र स्थल पर बाहरी ठेकेदार द्वारा शासन दीरी उखाड़े जाने के कृत्य को समाज विरोधी माना जाएगा. ठेकेदार और मुंशी ने…
राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की पहल पर चला अभियान युवाओं को बनाया गया जागरूकता का वाहक छात्रों ने ली नशा मुक्त समाज बनाने की शपथ फतेह लाइव, रिपोर्टर तेनुघाट महाविद्यालय में बुधवार को प्राचार्य प्रो. सुदामा तिवारी की अध्यक्षता में नशा मुक्त जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया. यह कार्यक्रम राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई के तत्वावधान में संपन्न हुआ. कार्यक्रम की शुरुआत प्राचार्य ने संबोधन से की, जिसमें उन्होंने कहा कि नशा न केवल शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को प्रभावित करता है, बल्कि सामाजिक और पारिवारिक जीवन को भी नुकसान पहुंचाता है. उन्होंने छात्र-छात्राओं से आह्वान किया कि वे…
