Author: फतेह लाइव • सब-एडिटर

डुमकी बास्के परिवार के घर से जेवरात, नकदी व कीमती सामान चोरी फतेह लाइव, रिपोर्टर डुमरिया थाना क्षेत्र के बड़ाकाजिया टोला छमड़ाघुट्टू में एक बंद पड़े मकान को चोरों ने निशाना बनाया. मकान मालिक डुमकी बास्के और उनका परिवार करीब दस दिन बाद जब घर लौटे तो ताला टूटा हुआ और घर के भीतर का नजारा भयावह था. आलमारी व पेटियों को तोड़कर चोरों ने सोने-चांदी के जेवर, नकदी और बेशकीमती बर्तन चुरा लिए. चोरी की घटना की जानकारी मिलते ही डुमरिया पुलिस सक्रिय हो गई और मामले की जांच शुरू कर दी गई. डुमकी बास्के ने थाने में लिखित…

Read More

सुबोध झा ने कहा– दो विभागों की लड़ाई में 20 हजार लोग पानी को तरस रहे हैं भाजपा का ऐलान– जल संकट और भ्रष्टाचार के खिलाफ सड़कों पर उतरेगी पार्टी फतेह लाइव, रिपोर्टर भाजपा जिला मुख्यालय प्रभारी सुबोध झा ने बागबेड़ा ग्रामीण जलापूर्ति योजना और बागबेड़ा हाउसिंग कॉलोनी के अधूरे फिल्टर प्लांट पर सरकार को घेरते हुए कहा कि यह योजनाएं भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ चुकी हैं. उन्होंने कहा कि दो विभाग और दो पंचायतों की खींचतान के कारण हाउसिंग कॉलोनी के 1140 घरों की लगभग 20 हजार आबादी बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रही है. सुबोध झा ने इन…

Read More

भ्रष्टाचार, कानून व्यवस्था और योजनाओं की विफलता के विरोध में बीडीओ को सौंपा गया मांग पत्र 10 सूत्रीय मांग पत्र सौंपकर भाजपा ने चेताया प्रशासन फतेह लाइव, रिपोर्टर भारतीय जनता पार्टी द्वारा गिरिडीह जिले के पीरटांड प्रखंड कार्यालय परिसर में राज्य सरकार की नीतियों और कार्यशैली के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया. इस प्रदर्शन का नेतृत्व दिनेश प्रसाद यादव, अधिवक्ता चुनुकांत और विभाकर पांडे ने किया. भाजपा कार्यकर्ताओं ने हेमंत सोरेन सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और कानून व्यवस्था, भ्रष्टाचार और योजनाओं की विफलताओं को लेकर तीखी आलोचना की. सभा के माध्यम से नेताओं ने सरकार की नाकामियों…

Read More

अखिल भारतीय गोंड आदिवासी संघ द्वारा आयोजन, पाकुड़ की चित्रलेखा गोंड रहीं मुख्य अतिथि फतेह लाइव, रिपोर्टर अखिल भारतीय गोंड आदिवासी संघ की ओर से वीरांगना रानी दुर्गावती का 461वां शहादत दिवस नियर सी.पी. स्कूल, टुइलाडुंगरी गढ़ाबासा स्थित शीतला माता मंदिर प्रांगण में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पाकुड़ से पूर्व मुखिया चित्रलेखा गोंड उपस्थित रहीं. उन्होंने रानी दुर्गावती की प्रतिमा पर पुष्पमाला अर्पित कर, धूप जलाकर श्रद्धांजलि दी. कार्यक्रम में गोंड समाज की महिलाओं और पुरुषों ने बड़ी संख्या में भाग लिया और “रानी दुर्गावती अमर रहें” के नारों…

Read More

कांग्रेस नेता ने पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र देकर जताई शुभकामनाएं, नेतृत्व क्षमता की प्रशंसा की फतेह लाइव, रिपोर्टर टाटा स्टील यूटिलिटी सर्विसेज यूनियन के अध्यक्ष पद पर रघुनाथ पाण्डेय के पुनः निर्वाचित होने पर कांग्रेस टेल्को कॉलोनी मण्डल के अध्यक्ष देबाशीष घोष ने उन्हें पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्र देकर हार्दिक बधाई दी. देबाशीष घोष ने कहा कि श्री पाण्डेय की नेतृत्व क्षमता, श्रमिकों के हितों के प्रति समर्पण और संगठन के प्रति उनकी निष्ठा को एक बार फिर श्रमिकों ने सराहा है. उनका दोबारा अध्यक्ष चुना जाना इस बात का प्रमाण है कि वे श्रमिकों की सच्ची आवाज हैं और कर्मचारियों का…

Read More

उप विकास आयुक्त नागेन्द्र पासवान की अध्यक्षता में कार्यशाला संपन्न गांव-गांव तक साफ-सफाई का संदेश पहुंचाने का आह्वान प्रत्येक स्तर पर विभागीय समन्वय और जनभागीदारी से ही मिलेगी सफलता फतेह लाइव, रिपोर्टर उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के निर्देशानुसार स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) फेज-2 के तहत स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण 2025 की तैयारियों को लेकर समाहरणालय सभागार में एक दिवसीय जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित की गई. इस कार्यक्रम की अध्यक्षता उप विकास आयुक्त नागेन्द्र पासवान ने की. उन्होंने बताया कि यह सर्वे 26 जून 2025 से अगस्त 2025 तक संपन्न होगा, जिसमें गांव, प्रखंड और जिला स्तर पर स्वच्छता के विभिन्न मानकों के…

Read More

राजकीय पुस्तकों की चोरी और कबाड़ी को बिक्री पर गंभीर कार्रवाई, दोषियों पर होगी कठोर सजा 48 घंटे में जांच रिपोर्ट की तैयारी, सभी प्रखंडों में होगी समीक्षा फतेह लाइव, रिपोर्टर चाकुलिया प्रखंड अंतर्गत छात्रों को निःशुल्क वितरण के लिए सुरक्षित रखी गई शैक्षणिक पुस्तकों की चोरी और उन्हें अवैध रूप से कबाड़ी को बेचने की घटना पर जिला प्रशासन ने गंभीर संज्ञान लिया है. प्राप्त सूचना के आधार पर चाकुलिया थाना में एफआईआर दर्ज की गई है. वहीं, जिन भवनों और विद्यालयों में पुस्तकें संग्रहित थीं, उन्हें तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया है ताकि किसी प्रकार की…

Read More

मुख्यमंत्री के खिलाफ साजिश कर रहे कुछ कर्मचारी हाई कोर्ट का हवाला देकर चेताया समाजवादी चिंतक हाई कोर्ट का स्पष्ट निर्देश: जाति प्रमाण पत्र में खतियान जरूरी नहीं फतेह लाइव, रिपोर्टर समाजवादी चिंतक एवं अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू ने झारखंड में जाति प्रमाण पत्र को लेकर हो रही असंवैधानिक प्रक्रिया पर तीखी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि खतियान के बहाने किसी भी जाति विशेष को जाति प्रमाण पत्र देने से इनकार करना संविधान के प्रावधानों का खुला उल्लंघन है. उन्होंने दावा किया कि सरकारी कर्मचारी का एक वर्ग मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ एक सुनियोजित राजनीतिक साजिश रच रहा…

Read More

जनता दरबार में उपविकास आयुक्त को सौंपा गया ज्ञापन डीएफओ व एसएसपी से समन्वय का मिला आश्वासन रेस्क्यू में रुकावटें और संसाधनों की कमी से जूझ रही है ‘Snake Savers’ टीम फतेह लाइव, रिपोर्टर जमशेदपुर सहित आसपास के क्षेत्रों में विषैले सर्पों से जनसुरक्षा सुनिश्चित करने में पिछले एक दशक से निःस्वार्थ भाव से काम कर रही ‘Snake Savers’ टीम को औपचारिक मान्यता एवं प्रशासनिक सहयोग दिलाने की मांग को लेकर भाजपा नेता अंकित आनंद के नेतृत्व में सोमवार को एक शिष्टमंडल ने जिला उप विकास आयुक्त को ज्ञापन सौंपा. डीसी की अनुपस्थिति में आयोजित जनता दरबार में उप विकास…

Read More

रेड क्रॉस के चेयरमैन अरविंद कुमार ने उठाया जिम्मा, आधुनिक मशीनों से युक्त सेंटर होगा तैयार महज 100 रुपये में मिलेगी महिलाओं को आधुनिक फिजियोथेरेपी सेवा फतेह लाइव, रिपोर्टर रेड क्रॉस भवन, गिरिडीह में संचालित फिजियोथेरेपी सेंटर के पास अब सिर्फ महिलाओं के लिए एक आधुनिक महिला फिजियोथेरेपी कक्ष का निर्माण किया जा रहा है. इस विशेष केंद्र का निर्माण रेड क्रॉस सोसायटी के चेयरमैन अरविंद कुमार द्वारा उनकी दिवंगत माताजी सुशीला देवी की स्मृति में कराया जा रहा है. उन्होंने इस पुण्य कार्य के लिए एक लाख एक हजार रुपये की आर्थिक सहायता का चेक रेड क्रॉस को सौंपा…

Read More