Author: फतेह लाइव • सब-एडिटर

लीगल एड क्लिनिक पोटका के माध्यम से अब तक 17 बच्चों का आवेदन जमा पात्र बच्चों को मिलेगा चार हजार रुपये मासिक सहयोग फतेह लाइव, रिपोर्टर डालसा सचिव धर्मेंद्र कुमार के निर्देश पर पोटका प्रखंड अंतर्गत गोपालपुर, आसनबनी, रंगामाटिया, शंकरदा आदि गांवों के पांच एकल अभिभावकों के बच्चों का प्रायोजन योजना के तहत आवेदन फॉर्म जिला बाल संरक्षण इकाई, पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर कार्यालय में जमा किया गया. यह कार्य लीगल एड क्लिनिक पोटका के पीएलवी चयन कुमार मंडल द्वारा किया गया. प्रत्येक आवेदन के साथ आवश्यक दस्तावेज संलग्न किए गए हैं. जांच के उपरांत बच्चों को पढ़ाई, चिकित्सा व लालन-पालन…

Read More

थाने आने वाले लोगों से करें सौहार्दपूर्ण व्यवहार, पुलिस-पब्लिक के रिश्ते को बनाएं और मजबूत – आईजी गड़िदेशी फतेह लाइव, रिपोर्टर बोकारो रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) क्रांति कुमार गड़िदेशी मंगलवार को गिरिडीह पहुंचे. नए परिसदन भवन पहुंचने पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. इसके बाद एसपी डॉ. विमल कुमार समेत अन्य पुलिस पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया. आईजी ने तुरंत जिले के वरिष्ठ पुलिस पदाधिकारियों के साथ कानून-व्यवस्था की समीक्षा बैठक की. इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : सेंट्रल सिख नौजवान सभा के प्रधान 8 लोगों के साथ हेमकुंट साहेब यात्रा पर हुए रवाना अपराध और साइबर क्राइम पर…

Read More

शिक्षा को सशक्त बनाने की दिशा में एक प्रेरणादायक पहल, छात्रों में दिखा उत्साह फतेह लाइव, रिपोर्टर पोटका प्रखंड के सानग्राम +2 विद्यालय में एक नई पहल के तहत पुस्तकालय का उद्घाटन किया गया. इस पुस्तकालय की स्थापना स्कूल प्रबंधन समिति, शिक्षकों, मुखिया और ग्रामीणों के सहयोग से की गई, जिसका उद्घाटन समाजसेवी व गाजूड़ संस्था के संस्थापक, सेवानिवृत्त LIC अधिकारी जन्मेजय सरदार ने किया. उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा वह शक्ति है जो जीवन स्तर को ऊपर उठाती है और सोच-विचार को दिशा देती है. इसे भी पढ़ें : Ranchi : ऑपरेशन “नन्हें फरिश्ते” के तहत आरपीएफ रांची…

Read More

बालू खनन, बेरोजगारी और बिजली-पानी संकट को लेकर उठाई आवाज, प्रखंड विकास पदाधिकारी को सौंपा गया ज्ञापन प्रदर्शन के माध्यम से ग्रामीणों ने सरकार की नीति और नीयत पर उठाए सवाल फतेह लाइव, रिपोर्टर भाजपा झारखंड प्रदेश के निर्देश पर मंगलवार को पेटरवार प्रखंड मुख्यालय में एक दिवसीय प्रखंड स्तरीय आक्रोश प्रदर्शन का आयोजन किया गया. इस धरना-प्रदर्शन में मुख्य रूप से बोकारो के पूर्व 20 सूत्री अध्यक्ष लक्ष्मण कुमार नायक मौजूद रहे. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने झारखंड सरकार पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि राज्य में भ्रष्टाचार चरम पर है, कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर. आज केंद्रीय सिख नौजवान सभा के प्रधान अमरीक सिंह हेमकुंड साहिब यात्रा के लिए आठ लोगों के साथ सड़क मार्ग से यात्रा के लिए निकले. यात्रा शुरू करने से पहले मंगलवार सुबह टेल्को गुरुद्वारा में जाकर गुरु ग्रंथ साहिब जी महाराज के सामने ग्रंथी सिंह बाबा कश्मीर सिंह ने अरदास की. उनसे आज्ञा लेकर यात्रा के लिए रवाना हुए. इस यात्रा को रवाना करने के लिए केंद्रीय गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के महासचिव गुरचरण सिंह बिल्ला, सलाहकार सुरेंद्र सिंह शिंदे, टेल्को सिख नौजवान सभा के सलाहकार मनिंदर सिंह मुख्य रूप से उपस्थित हुए. उन्होंने ने सभी को शुभ…

Read More

यात्री की सतर्कता और आरपीएफ की तत्परता से बचाया गया बालक, चाइल्ड हेल्पलाइन को सौंपा गया फतेह लाइव, रिपोर्टर ऑपरेशन “नन्हें फरिश्ते” के अंतर्गत रांची रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ द्वारा एक सराहनीय कार्य को अंजाम दिया गया. 23 जून 2025 को एक सतर्क यात्री अभिजीत कुमार ने एक नाबालिग बालक को भटकता हुआ देखकर आरपीएफ उप-निरीक्षक सचिन कुमार और प्रधान आरक्षी धर्मवीर कुमार को सौंपा. बालक की पहचान मिनहाज अंसारी (उम्र 13 वर्ष) के रूप में हुई, जो अपने भाई के साथ राउरकेला के एक मदरसे में पढ़ाई कर रहा था, लेकिन बिना किसी को बताए ट्रेन संख्या 18309 से…

Read More

एकता कल्चरल फाउंडेशन द्वारा 20 जुलाई को संगीत कार्यक्रम का आयोजन फतेह लाइव, रिपोर्टर गिरिडीह में संगीत का समृद्ध इतिहास रहा है और इस परंपरा को आगे बढ़ाते हुए एकता कल्चरल फाउंडेशन आगामी 20 जुलाई को महान लेजेंडरी गायक मोहम्मद अजीज के 71वें जन्मदिन पर एक भव्य कार्यक्रम आयोजित करने जा रहा है. इस कार्यक्रम में कोलकाता से प्लेबैक सिंगर विजय अजीज और देवघर से मशहूर गायक एम राही विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे. फाउंडेशन के चेयरमैन राजेश सिन्हा ने बताया कि यह कार्यक्रम संगीत प्रेमियों के लिए एक यादगार पल होगा. एकता कल्चरल फाउंडेशन का उद्देश्य स्थानीय कलाकारों को…

Read More

किशोर न्याय अधिनियम 2015 के अंतर्गत बाल सुरक्षा तंत्र सशक्त बनाने पर जोर फतेह लाइव, रिपोर्टर गिरिडीह जिला उपायुक्त रामनिवास यादव के निर्देशानुसार समाहरणालय सभागार में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत बाल सुरक्षा तंत्र को मजबूत करने हेतु गिरिडीह और डुमरी अनुमंडल के सभी पंचायत सचिवों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में किशोर न्याय (बालकों की देखरेख एवं संरक्षण) अधिनियम 2015 के तहत बाल संरक्षण से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई. प्रशिक्षण में बाल विवाह, बाल व्यापार, बाल मजदूरी, POCSO एक्ट, और बाल संरक्षण से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण विषयों को समझाया…

Read More

जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए उपायुक्त रामनिवास यादव ने दिए कड़े निर्देश प्रशासन और जनता के बीच बेहतर संवाद का माध्यम जनता दरबार फतेह लाइव, रिपोर्टर गिरिडीह समाहरणालय में जिला उपायुक्त रामनिवास यादव के नेतृत्व में साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन किया गया, जिसमें जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए दर्जनों फरियादियों ने अपनी व्यक्तिगत एवं सामाजिक समस्याएं दर्ज करवाईं. उपायुक्त ने सभी शिकायतकर्ताओं से मिलकर उनकी समस्याएं समझी और प्राप्त आवेदनों को संबंधित विभागों को अग्रसारित कर यथोचित कार्रवाई के निर्देश दिए. जनता दरबार में मुख्यतः भूमि विवाद, दाखिल-खारिज, स्वास्थ्य विभाग, पेंशन, राशन, भू-अर्जन एवं पेयजल…

Read More

छात्रों ने उपायुक्त कार्यालय का घेराव कर मुख्य सड़क जाम की फतेह लाइव, रिपोर्टर जमशेदपुर में झारखंड सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा इंटरमीडिएट कॉलेजों की पढ़ाई बंद करने और छात्रों को अलग-अलग कॉलेजों में शिफ्ट करने के फरमान के बाद छात्र-छात्राओं में भारी आक्रोश व्याप्त है. सैकड़ों की संख्या में छात्र-छात्राएं उपायुक्त कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करने पहुंचे और मुख्य सड़क जाम कर दी. उन्होंने राज्य के मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की. प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने उपायुक्त कार्यालय में अधिकारी के वाहन को भी अंदर जाने से रोक दिया, जिससे अधिकारी पैदल ही कार्यालय पहुंचे.…

Read More