Jamshedpur/Potka : गाजूड़ संस्था के संस्थापक जन्मेजय सरदार ने किया ग्रामीण पुस्तकालय का उद्घाटन

SHARE:

  • शिक्षा को सशक्त बनाने की दिशा में एक प्रेरणादायक पहल, छात्रों में दिखा उत्साह

फतेह लाइव, रिपोर्टर

पोटका प्रखंड के सानग्राम +2 विद्यालय में एक नई पहल के तहत पुस्तकालय का उद्घाटन किया गया. इस पुस्तकालय की स्थापना स्कूल प्रबंधन समिति, शिक्षकों, मुखिया और ग्रामीणों के सहयोग से की गई, जिसका उद्घाटन समाजसेवी व गाजूड़ संस्था के संस्थापक, सेवानिवृत्त LIC अधिकारी जन्मेजय सरदार ने किया. उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा वह शक्ति है जो जीवन स्तर को ऊपर उठाती है और सोच-विचार को दिशा देती है.

इसे भी पढ़ें : Ranchi : ऑपरेशन “नन्हें फरिश्ते” के तहत आरपीएफ रांची ने 13 वर्षीय नाबालिग को परिजनों से मिलवाया

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

छात्रों की भागीदारी से शिक्षा में आ रहा है नया बदलाव

कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं में विशेष उत्साह देखने को मिला. सानग्राम पंचायत के मुखिया अभिषेक सरदार ने लोगों से आग्रह किया कि वे कम से कम एक पुस्तक दान कर इस पुण्य कार्य में भागीदार बनें. ग्रामीणों ने इस सराहनीय पहल की प्रशंसा की और पुस्तकालय के सतत विकास में सहयोग देने का वादा किया.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर