WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Bokaro : पेटरवार में भाजपा का प्रखंड स्तरीय आक्रोश प्रदर्शन, हेमंत सरकार पर भ्रष्टाचार और अव्यवस्था का लगाया आरोप

SHARE:

  • बालू खनन, बेरोजगारी और बिजली-पानी संकट को लेकर उठाई आवाज, प्रखंड विकास पदाधिकारी को सौंपा गया ज्ञापन
  • प्रदर्शन के माध्यम से ग्रामीणों ने सरकार की नीति और नीयत पर उठाए सवाल

फतेह लाइव, रिपोर्टर

भाजपा झारखंड प्रदेश के निर्देश पर मंगलवार को पेटरवार प्रखंड मुख्यालय में एक दिवसीय प्रखंड स्तरीय आक्रोश प्रदर्शन का आयोजन किया गया. इस धरना-प्रदर्शन में मुख्य रूप से बोकारो के पूर्व 20 सूत्री अध्यक्ष लक्ष्मण कुमार नायक मौजूद रहे. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने झारखंड सरकार पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि राज्य में भ्रष्टाचार चरम पर है, कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है, और बिजली-पानी जैसी बुनियादी सुविधाओं का हाल बेहाल है. वक्ताओं ने यह भी कहा कि बालू, पत्थर और कोयले की अवैध तस्करी राज्य सरकार की विफल नीति का परिणाम है.

इसे भी पढ़ें : Ranchi : ऑपरेशन “नन्हें फरिश्ते” के तहत आरपीएफ रांची ने 13 वर्षीय नाबालिग को परिजनों से मिलवाया

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

राज्य में अवैध खनन पर भाजपा का वार, झूठे सपनों की राजनीति पर जनता को किया सतर्क

प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने कहा कि झूठे वादों के सहारे सत्ता में आई हेमंत सरकार की नीयत आज भी जनविरोधी है. ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ती बेरोजगारी, हत्या, बलात्कार और लूट की घटनाओं ने आमजन का जीना दूभर कर दिया है. इस दौरान ग्रामीणों की ओर से कई समस्याओं को उठाया गया और प्रदर्शन उपरांत प्रखंड विकास पदाधिकारी संतोष कुमार महतो को ज्ञापन सौंपा गया. धन्यवाद ज्ञापन मनोज ठाकुर ने किया. कार्यक्रम में भाजपा जिला महामंत्री अनिल स्वर्णकार, जिप सदस्य प्रहलाद महतो, मंडल अध्यक्ष रवि शंकर जायसवाल समेत सैकड़ों कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर