Jamshedpur : इंटरमीडिएट कॉलेज बंद करने के फैसले के खिलाफ छात्रों का जोरदार विरोध

SHARE:

  • छात्रों ने उपायुक्त कार्यालय का घेराव कर मुख्य सड़क जाम की

फतेह लाइव, रिपोर्टर

जमशेदपुर में झारखंड सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा इंटरमीडिएट कॉलेजों की पढ़ाई बंद करने और छात्रों को अलग-अलग कॉलेजों में शिफ्ट करने के फरमान के बाद छात्र-छात्राओं में भारी आक्रोश व्याप्त है. सैकड़ों की संख्या में छात्र-छात्राएं उपायुक्त कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करने पहुंचे और मुख्य सड़क जाम कर दी. उन्होंने राज्य के मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की. प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने उपायुक्त कार्यालय में अधिकारी के वाहन को भी अंदर जाने से रोक दिया, जिससे अधिकारी पैदल ही कार्यालय पहुंचे. छात्रों का कहना है कि इस नीति के कारण उन्हें कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : वीरांगना रानी दुर्गावती का 461वां शहादत दिवस सम्मानपूर्वक मनाया गया

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

छात्र संगठन का शिक्षा नीति के खिलाफ आंदोलन तेज

छात्र संगठन ने साफ कहा है कि अगर सरकार इस फैसले को वापस नहीं लेती है, तो वे आगामी दिनों में राज्य भवन और मुख्यमंत्री आवास का भी घेराव करेंगे. छात्र अपनी पढ़ाई की सुविधाओं को बनाए रखने के लिए हर संभव कदम उठाने को तैयार हैं. उनके मुताबिक, कॉलेज शिफ्ट करने से उन्हें आवागमन, समय और आर्थिक परेशानियां बढ़ेंगी, जो उनके भविष्य पर नकारात्मक प्रभाव डालेगी. सरकार से छात्रों की मांग है कि वे तुरंत इस निर्णय पर पुनर्विचार करें.

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें