Jamshedpur : डुमरिया में बंद मकान से लाखों की चोरी, शक के घेरे में शातिर युवक

SHARE:

  • डुमकी बास्के परिवार के घर से जेवरात, नकदी व कीमती सामान चोरी

फतेह लाइव, रिपोर्टर

डुमरिया थाना क्षेत्र के बड़ाकाजिया टोला छमड़ाघुट्टू में एक बंद पड़े मकान को चोरों ने निशाना बनाया. मकान मालिक डुमकी बास्के और उनका परिवार करीब दस दिन बाद जब घर लौटे तो ताला टूटा हुआ और घर के भीतर का नजारा भयावह था. आलमारी व पेटियों को तोड़कर चोरों ने सोने-चांदी के जेवर, नकदी और बेशकीमती बर्तन चुरा लिए. चोरी की घटना की जानकारी मिलते ही डुमरिया पुलिस सक्रिय हो गई और मामले की जांच शुरू कर दी गई. डुमकी बास्के ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है जिसमें चोरी की रकम लाखों रुपये आंकी गई है.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : वीरांगना रानी दुर्गावती का 461वां शहादत दिवस सम्मानपूर्वक मनाया गया

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

चोरी के आरोप में परिजन गांव के ही एक शातिर युवक सिकंदर सोरेन पर शक जता रहे हैं, जो पहले भी कई चोरी के मामलों में जेल जा चुका है. पुलिस द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी और पूछताछ जारी है. डुमरिया थाना क्षेत्र में सुरक्षा को लेकर स्थानीय लोगों में चिंता बढ़ गई है. पुलिस ने जनता से भी सतर्क रहने और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना देने की अपील की है.

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें