WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Giridih : दिवंगत सुशीला देवी की स्मृति में बनेगा महिला फिजियोथेरेपी सेंटर

SHARE:

  • रेड क्रॉस के चेयरमैन अरविंद कुमार ने उठाया जिम्मा, आधुनिक मशीनों से युक्त सेंटर होगा तैयार
  • महज 100 रुपये में मिलेगी महिलाओं को आधुनिक फिजियोथेरेपी सेवा

फतेह लाइव, रिपोर्टर

रेड क्रॉस भवन, गिरिडीह में संचालित फिजियोथेरेपी सेंटर के पास अब सिर्फ महिलाओं के लिए एक आधुनिक महिला फिजियोथेरेपी कक्ष का निर्माण किया जा रहा है. इस विशेष केंद्र का निर्माण रेड क्रॉस सोसायटी के चेयरमैन अरविंद कुमार द्वारा उनकी दिवंगत माताजी सुशीला देवी की स्मृति में कराया जा रहा है. उन्होंने इस पुण्य कार्य के लिए एक लाख एक हजार रुपये की आर्थिक सहायता का चेक रेड क्रॉस को सौंपा है. इस कक्ष का रंग-रोगन, सौंदर्यीकरण एवं आधुनिक डिजिटल फिजियोथेरेपी उपकरणों की व्यवस्था स्वयं अरविंद कुमार के निजी खर्च पर की जा रही है. रेड क्रॉस के सचिव विवेश जालान ने बताया कि महिला फिजियोथैरेपिस्ट की देखरेख में यह केंद्र महिलाओं के लिए विशेष रूप से तैयार किया जा रहा है, जिससे उन्हें बेहतर और सुलभ उपचार मिल सके.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : परसुडीह में सांसद ने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी को दी श्रद्धांजलि

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

महिला मरीजों की सुविधा के लिए समर्पित होगा नया फिजियोथेरेपी कक्ष

यह नया महिला फिजियोथेरेपी सेंटर पूरी तरह आधुनिक मशीनों से लैस होगा, जहां पीड़ित महिलाएं मात्र 100 रुपये के सेवा शुल्क पर फिजियोथेरेपी सेवाएं प्राप्त कर सकेंगी. यह पहल महिला स्वास्थ्य के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि के रूप में देखी जा रही है. रेड क्रॉस सोसायटी के सचिव विवेश जालान ने बताया कि चेयरमैन अरविंद कुमार की यह पहल समाज सेवा की एक मिसाल है. संस्था के सभी सदस्यों ने इस कार्य के लिए उन्हें हृदय से धन्यवाद एवं आभार प्रकट किया है. यह केंद्र महिलाओं को न केवल स्वास्थ्य लाभ देगा, बल्कि उनके आत्मविश्वास को भी बढ़ाएगा.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर