Author: फतेह लाइव • सब-एडिटर
वरीय पुलिस अधीक्षक, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर, सिटी एसपी, एसडीएम धालभूम एवं घाटशिला तथा अन्य विभागीय पदाधिकारी हुए शामिल ड्रग्स का अवैध व्यापार, सेवन, परिवहन की सूचना टोल फ्री नंबर 112 एवं पुलिस कंट्रोल रूम नंबर 0657-2431028 पर जरूर दें फतेह लाइव, रिपोर्टर. समाहरणालय सभागार, जमशेदपुर में उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में नार्कोटिक्स समन्वय समिति (NCORD) की बैठक का आयोजन किया गया. बैठक में वरीय पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडेय, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर अनिकेत सचान, सिटी एसपी कुमार शिवाशीष, एसडीएम धालभूम शताब्दी मजूमदार, एसडीएम घाटशिला सुनील चंद्र समेत अन्य संबंधित विभागीय पदाधिकारी मौजूद रहे. बैठक में एनडीपीएस एक्ट के…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. सरायकेला जिले के दलभंगा ओपी अंतर्गत मुत्तुगोडा गाँव मे बीते 13 जून को 35 वर्षीय महिला के हत्याकांड मामले में पुलिस ने शामिल 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. हत्याकांड का खुलासा करते हुए सरायकेला पुलिस अधीक्षक मुकेश लुनायत ने आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि मुत्तुगोडा गाँव मे बीते 13 जून को पांडु मुंडा की 35 वर्षीय पत्नी मोगरो मुंडा की अज्ञात लोगों द्वारा गला काटकर हत्या की जानकारी दरभंगा ओपी पुलिस को प्राप्त हुई थी. पुलिस ने महिला के शव को बरामद कर हत्या का मामला दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया. इसी…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. झारखंड शिक्षा परियोजना पूर्वी सिंहभूम जमशेदपुर की मेजबानी में संकुल स्तरीय सुब्रतो कप अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता 2025-26 एवं लिटिल चैंप टूर्नामेंट 2025- 26 का सफल आयोजन हुआ. एक दिवसीय फुटबॉल खेल प्रतियोगिता मे विद्यालय स्तर पर प्रथम आने वाले खिलाड़ियों को राज्य संपोषित हाई स्कूल करनडीह मैदान में आयोजित हुए, जिसमें अंडर -12, अंडर 15 और अंडर-17 आयु वर्ग के बालिका एवं बालकों की श्रेणी संकुल संसाधन केंद्र मध्य विद्यालय करनडीह के सभी विद्यालय के टीमों ने भाग लिया. जिसका शुभारंभ पूर्वाहन 8:00 बजे से हुआ प्रतियोगिता में 300 से अधिक प्रतिभागी छात्रों ने भाग लिया. मैचों…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. बोकारो जिला के हद में बेरमो प्रखंड कार्यालय में जिला उपायुक्त के निर्देशानुसार प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को जनता दरबार लगाकर आम जनों की समस्याओं का समाधान करने की कवायद की जा रही है. इस क्रम में बेरमो के प्रखंड विकास पदाधिकारी मुकेश कुमार और अंचलाधिकारी संजीत कुमार सिंह द्वारा जनता दरबार लगाया गया. जनता दरबार में प्रखंड क्षेत्र के शहरी व ग्रामीण रहिवासी उपस्थित होकर अपनी शिकायतों को बीडीओ और सीओ के समक्ष रखा. जानकारी के अनुसार बीडीओ द्वारा शिकायतों पर संबंधित पदाधिकारी/ कर्मी से त्वरित कार्रवाई कर यथाशीघ्र निबटारा करने का निर्देश दिया गया. इस…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता रघुवर दास ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखते हुए राज्य में पेसा कानून को शीघ्र अधिसूचित कर पूर्ण रूप से लागू करने की मांग की है. बुधवार को जारी पत्र में पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने बताया कि वर्ष 1996 में अनुसूचित क्षेत्रों में स्वशासन की अवधारणा को साकार करने हेतु पंचायत (अनुसूचित क्षेत्रों तक विस्तार) अधिनियम अर्थात पेसा कानून, संसद द्वारा पारित किया गया था. देश के 10 अनुसूचित क्षेत्रों वाले राज्यों की सूची में झारखंड भी शामिल है, लेकिन आज तक यहां पेसा कानून लागू…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. बोकारो जिला के हद में पीएमश्री एस एस +2 उच्च विद्यालय कसमार में भारतीय भाषा कैंप का दीप प्रज्वलन, मंगलाचरण एवं स्वस्तिवाचन के साथ विधिवत उद्घाटन किया गया. जानकारी के अनुसार भारतीय भाषा कैंप उद्घाटन सत्र में विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक फारुक अंसारी ने आलस्यं ही मनुष्याणां शरीरस्थो महान रिपु: श्लोक के साथ सभी उपस्थित शिक्षकों एवं छात्र – छात्राओं को संस्कृत शिक्षण के महत्व से अवगत कराया. प्रधानाध्यापक अंसारी ने वैदिक संस्कृत एवं देश के महान ऋषियों – मुनियों से प्रेरणा लेकर भारत को विश्व गुरु बनाने का आह्वान किया. उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए…
उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के दिए निर्देश फतेह लाइव, रिपोर्टर. बोकारो जिला समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में बोकारो जिला उपायुक्त अजय नाथ झा ने जनता दरबार का आयोजन किया. जनता दरबार में जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए दर्जनों फरियादियों ने व्यक्तिगत और सामाजिक समस्याएं रखीं. बताया जाता है कि आयोजित जनता दरबार में उपायुक्त झा ने 45 से अधिक मामलों की सुनवाई करते हुए भूमि विवाद, सामाजिक सुरक्षा, जलापूर्ति, शिक्षा आदि से जुड़े मामलों पर गंभीर रुख अपनाया. उन्होंने जमीन पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ झारखंड अपराध नियंत्रण अधिनियम 2002 के तहत सख्त कार्रवाई…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. बोकारो एयरपोर्ट का जिला उपायुक्त अजय नाथ झा ने निरीक्षण किया. उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों के साथ अहम बैठक की. बैठक में सेल के अधिकारी, जिला वन पदाधिकारी समेत अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे. निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि एयरपोर्ट संचालन में आ रही सभी बाधाओं को जल्द से जल्द दूर किया जाएगा. उन्होंने बताया कि इस विषय में प्रधान सचिव गृह विभाग से बात हो चुकी है और उच्चस्तरीय स्तर पर विमर्श हुआ है. उपायुक्त ने कहा कि, सारी दिक्कतों को हमने समझा है और एक ठोस विचार के साथ…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के डी. बी.एम.एस. कॉलेज ऑफ एडुकेशन की एन एस एस इकाई-1 के द्वारा “विश्व योगा दिवस” के अवसर पर वीडियो निर्माण किया गया. योग एक ऐसी प्रक्रिया है जिसमें मनुष्य अपने मन, शरीर और आत्मा को एक साथ लाने का प्रयास करता है. योग एक संस्कृत शब्द है जिसका अर्थ है मिलना या एक होना. योग की उत्पत्ति भारतीय संस्कृति से हुई है. लोग लगभग 5000 साल पहले से योग का अभ्यास कर रहे हैं. योग में मुख्य रूप से शारीरिक फिटनेस शामिल नहीं है; योग में लोग मानसिक ध्यान और श्वास विधियों के माध्यम से…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. बोकारो जिला के हद में सीसीएल कथारा क्षेत्र के कथारा कोल वाशरी परियोजना कार्यालय में नए परियोजना पदाधिकारी अमरेन्द्र कुमार ने योगदान दिया. निवर्तमान परियोजना पदाधिकारी वी. मोहन बाबु ने उन्हें कार्यभार सौंपा. इस अवसर नए परियोजना पदाधिकारी का स्वागत के साथ पूर्व परियोजना पदाधिकारी को विदाई दी गई. नए पीओ अमरेन्द्र कुमार का स्वागत वी. मोहन बाबू द्वारा किया गया. मौके पर उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों तथा ट्रेड यूनियन नेताओं ने मोहन बाबू के कार्यकाल और अनुभवों को साझा करते हुए उन्हें हमेशा याद रखने की बात कही. निवर्तमान पीओ ने सभी कर्मचारियों को वाशरी के सफल…
