Breaking News
Jamshedpur Police : गोलमुरी, सोनारी समेत कई थानों में नए थाना प्रभारियों का योगदान, राजन आजादनगर आये, परसुडीह से अविनाश गए साइबर थाना, देखें-List Jamshedpur : टिनप्लेट कंपनी प्रबंधन से कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल की वार्ता, मृत कर्मचारी के परिवार को ₹20 लाख एवं ₹25 हजार मासिक सहायता पर समझौता Jamshedpur : BJYM जमशेदपुर महानगर का रक्तदान शिविर रविवार को, रक्तदाताओं को मिलेगा हेल्मेट और टी-शर्ट Security Storm: राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम से पहले सुरक्षा का बड़ा प्लान, 31 शर्तों ने बढ़ाई सियासी हलचल; राजीव गांधी हत्याकांड का भी जिक्र High Court Setback : बड़गाईं की 8.86 एकड़ जमीन ने बढ़ाई हेमंत सोरेन की मुश्किलें, हाई कोर्ट से नहीं मिली राहत Jamshedpur : गुरदीप पप्पू, अजीत गंभीर सहित 14 बरी, संदर्भ – 2017 में जेएनएसी टीम पर जानलेवा हमला करने तथा सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने का
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई नार्कोटिक्स समन्वय समिति की बैठक

SHARE:

  • वरीय पुलिस अधीक्षक, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर, सिटी एसपी, एसडीएम धालभूम एवं घाटशिला तथा अन्य विभागीय पदाधिकारी हुए शामिल
  • ड्रग्स का अवैध व्यापार, सेवन, परिवहन की सूचना टोल फ्री नंबर 112 एवं पुलिस कंट्रोल रूम नंबर 0657-2431028 पर जरूर दें

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

समाहरणालय सभागार, जमशेदपुर में उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में नार्कोटिक्स समन्वय समिति (NCORD) की बैठक का आयोजन किया गया. बैठक में वरीय पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडेय, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर अनिकेत सचान, सिटी एसपी कुमार शिवाशीष, एसडीएम धालभूम शताब्दी मजूमदार, एसडीएम घाटशिला सुनील चंद्र समेत अन्य संबंधित विभागीय पदाधिकारी मौजूद रहे. बैठक में एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज मामलों की समीक्षा एवं नशीले पदार्थों के उत्पादन, प्रसंस्करण, तस्करी और बिक्री की रोकथाम पर चर्चा की गई.

उपायुक्त द्वारा ड्रग्स इंस्पेक्टर को निर्देश दिया गया कि दवा दुकानों के माध्यम से हो रही अवैध ड्रग्स की बिक्री के विरुद्ध सघन जांच अभियान चलाया जाए. साथ ही यह सुनिश्चित किया जाए कि प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री केवल चिकित्सकों के प्रस्क्रिप्शन पर ही हो. दुकानों में दवाओं के भंडारण एवं बिक्री की प्रक्रिया को ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के तहत नियमित रूप से जांचा जाए. उपायुक्त ने निर्देश दिया कि बिना लाइसेंस के संचालित हो रही फार्मेसियों की पहचान कर उनके विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की जाए. उन्होंने यह भी कहा कि नशे के दुरुपयोग को रोकने के लिए जन-जागरूकता अभियान चलाया जाए. इसके साथ ही स्कूली और कॉलेज स्तर पर नशामुक्ति से संबंधित कार्यशालाओं का आयोजन कर युवाओं को जागरूक करने की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएं.

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

वरीय पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि किसी भी इनपुट पर त्वरित कार्रवाई करें, ड्रग्स सप्लाई के तह तक जाएं. पुलिस विभाग एवं ड्रग इंस्पेक्टर आपस में समन्वय बवाकर नशे के कारोबार करने वाले माफियाओं पर कठोर तथा निरंतर कार्रवाई करें. उन्होने दवा दुकानदारों के साथ बैठक कर प्रतिबंधित दवाओं के संबंध में जानकारी देने तथा कानूनी कार्रवाई के प्रावधानों से अवगत किए जाने का निदेश दिया गया.

उपायुक्त ने कहा कि ड्रग इंस्पेक्टर दवा दुकानों के माध्यम से नार्कोटिक्स दवाओं की बिक्री एवं स्टॉक की जानकारी प्रत्येक माह प्रस्तुत करें. साथ ही दवा दुकानों में प्रतिबंधित दवाओं की सूची को डिस्पले करने का भी निदेश दिया. उन्होने नशे के आदी व्यक्तियों और उनके परिवारजनों की नियमित काउंसिलिंग तथा पुनर्वास केंद्रों के माध्यम से नशापान से मुक्त लोगों को स्वरोजगार और सरकारी योजनाओं से जोड़ने की दिशा में संवेदनशील पहल करने की बात की गई. साथ ही जनसाधारण से अपील किया गया कि ड्रग्स के अवैध व्यापार, सेवन, परिवहन की सूचना टोल फ्री नंबर 112 एवं पुलिस कंट्रोल रूम नंबर 0657-2431028 पर जरूर दें.

बैठक में उप नगर आयुक्त जेएनएसी कृष्ण कुमार, डीटीओ धनंजय, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी पंचानन उरांव, पुलिस उपाधीक्षक भोला प्रसाद, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, तीनों नगर निकाय के सहायक नगर आयुक्त, ड्रग इंस्पेक्टर, फूड इंस्पेक्टर व अन्य संबंधित उपस्थित थे.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर