Breaking News
Bank Fraud: JSCB घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, झारखंड-ओडिशा के 7 ठिकानों पर छापेमारी Maoist Surrender: 2.20 करोड़ का इनामी माओवादी असीम मंडल सरेंडर, मिसिर बेसरा के बाद संगठन के बड़े चेहरों में था शामिल Gunfire: दरवाजा खुलते ही बरसने लगीं गोलियां! बोकारो में बुजुर्ग दंपति की हत्या, बेटे को भी 3 गोलियां लगीं Gunfire: दरवाजा खुलते ही बरसने लगीं गोलियां! बोकारो में बुजुर्ग दंपति की हत्या, बेटे को भी 3 गोलियां लगीं Crop Loss: बिहार में बाढ़ ने किसानों की कमर तोड़ी, 270 करोड़ की फसल बर्बाद! भागलपुर सबसे ज्यादा प्रभावित TMC Symbol War: TMC का नाम-चिन्ह छिना तो सुप्रीम कोर्ट पहुंचीं ममता, EC के फैसले को दी चुनौती; अब ‘घासफूल’ की लड़ाई अदालत में
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Bokaro : पीएमश्री एस एस +2 उच्च विद्यालय में भारतीय भाषा कैंप का उद्घाटन

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

बोकारो जिला के हद में पीएमश्री एस एस +2 उच्च विद्यालय कसमार में भारतीय भाषा कैंप का दीप प्रज्वलन, मंगलाचरण एवं स्वस्तिवाचन के साथ विधिवत उद्घाटन किया गया. जानकारी के अनुसार भारतीय भाषा कैंप उद्घाटन सत्र में विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक फारुक अंसारी ने आलस्यं ही मनुष्याणां शरीरस्थो महान रिपु: श्लोक के साथ सभी उपस्थित शिक्षकों एवं छात्र – छात्राओं को संस्कृत शिक्षण के महत्व से अवगत कराया. प्रधानाध्यापक अंसारी ने वैदिक संस्कृत एवं देश के महान ऋषियों – मुनियों से प्रेरणा लेकर भारत को विश्व गुरु बनाने का आह्वान किया.

उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए मुख्य प्रशिक्षक डॉ रणजीत कुमार झा ने‌ कहा कि संस्कृत देवभाषा है. यह सभी भाषाओं में सबसे सरल है एवं इस भाषा में मधुरता की प्रचूरता है. डॉ झा ने कहा कि अमेरिका में नासा के वैज्ञानिक भी संस्कृत भाषा एवं साहित्य में छिपे वैज्ञानिक तथ्यों का अपने मिशन में प्रयोग करते हैं.

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

मौके पर हिन्दी के मूर्धन्य विद्वान रामबाबू शुक्ल ने संस्कृत भाषा को सीखने से प्राप्त होने वाले लाभ से अवगत कराया. उन्होंने कहा कि संस्कृत भाषा में हमारे सभ्यता का सार तत्व उपलब्ध है, जिसके अध्ययन से हम अपना जीवन संवार सकते हैं. मंचासीन अंग्रेजी के विशेषज्ञ डॉ अवनीश कुमार झा ने संस्कृत के विभिन्न श्लोकों का उद्धरण देकर संस्कृत को नैतिक शिक्षा का आधार बताया. उन्होंने कहा कि संस्कृत भाषा से हमें कर्म करने की प्रेरणा मिलती है.

उद्घाटन सत्र में संस्कृत की विशेषज्ञ सुशीला कुमारी ने उपस्थित छात्र – छात्राओं को वर्णमाला के विभिन्न अक्षरों से अवगत कराया. इस अवसर पर उपस्थित जीव विज्ञान के विशेषज्ञ महाकांत झा ने संस्कृत भाषा के वैज्ञानिक महत्व पर प्रकाश डाला. मौके पर हिन्दी के विशेषज्ञ डॉ जितेन्द्र कुमार सिंह, अंग्रेजी की विशेषज्ञ सीमा कुमारी, उर्दू के उस्ताद खुर्शीद रजा, मध्य विद्यालय के विशेषज्ञ शिक्षक डोमन महतो आदि ने अपने उद्बोधन के माध्यम से संस्कृत शिक्षण पर प्रकाश डाला. शैक्षणिक सत्र में विषय विशेषज्ञ डॉ रणजीत कुमार झा एवं सुशीला कुमारी ने उपस्थित छात्र एवं शिक्षक मंडली को संस्कृत बोलने का अभ्यास कराया. उन्होंने संस्कृत में अभिवादन करना, स्वागत करना, धन्यवाद ज्ञापन करना, शिष्टाचार भाव व्यक्त करना आदि व्यवहारिक पहलुओं से छात्र – छात्राओं को अवगत कराया.

प्रशिक्षक द्वय ने बाद में वर्णमाला, अक्षर-ज्ञान, व्याकरण एवं अन्य पहलुओं से अवगत कराया. सीमा कुमारी एवं सुशीला कुमारी ने आकर्षक फ़्लैश कार्ड एवं पोस्टर निर्माण कर दर्शकों का मन‌ मोह लिया . मौके पर कैलाश कुमार, दिनेश कुमार महतो, विद्या, लवली, निखत, प्रेम, शिवम्, ज्योति समेत बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे. बताया गया कि 18 जून को भाषा कैंप का दिन है. इस सत्र में संस्कृत भाषा के वर्चुअल लर्निंग पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर