Author: फतेह लाइव • सब-एडिटर
धरातल में नहीं हवा में हवा बाजी करते हैं नगर निगम के अधिकारी और जिम्मेदार जनप्रतिनिधि- विकास सिंह फतेह लाइव, रिपोर्टर. दो दिन की भारी बारिश के बाद एन एच 33 स्थित मानगो बालीगुमा के वास्तु विहार के लोग का संपर्क पूरी तरह मुख्य सड़क से टूट गया है. भारी बारिश के कारण हुए जल जमाव के कारण कॉलोनी के लोग दो दिनों से अपने घर में ही कैद हैं. उनकी सूद कोई नहीं ले रहा है. सोसाइटी के लोगों ने वीडियो बनाकर पूर्व भाजपा नेता विकास सिंह को भेज कर अपनी तकलीफ को साझा किया और निवेदन किया कि…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. कौमी सिख मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अधिवक्ता कुलविंदर सिंह ने देश के राजनीतिक दल नेताओं को सलाह दी है कि चुनाव जीतने के लिए सीजीपीसी (सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी) से गुर सीखें अथवा टिप्स लें. सीजीपीसी तो ईराक सद्दाम हुसैन की बाथ पार्टी, सीरिया में असद की अरब सोशलिस्ट बाथ पार्टी, पुराने रूस की कम्युनिस्ट पार्टी, चीन की कम्युनिस्ट पार्टी को भी मात देती है. पूरी दुनिया में माना जाता है कि रूस इराक सीरिया और चीन में लोकतांत्रिक तरीके से प्रतिनिधि नहीं चुना जाता है. वैसा ही हाल सीजीपीसी का भी है. मुठ्ठी भर लोग पहले…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. टाटानगर रेलवे स्टेशन के रेलवे यार्ड में जल-जमाव के कारण कुल 25 यात्री ट्रेनों को रेलवे की ओर से रद्द कर दिया गया है. गुरुवार को अचानक से ट्रेनों को रद्द किए जाने के कारण रेल यात्रियों को भारी परेशानी हो रही है. इसके अलावा कुछ ट्रेनों का मार्ग बदलकर और कुछ को डायवर्ट करके भी चलाने का काम किया जा रहा है. ऐसा पहली बार हुआ है जब टाटानगर स्टेशन के रेलवे यार्ड में जल-जमाव से 25 की संख्या में यात्री ट्रेनों को रद्द किया गया है. इन ट्रेनों को किया गया है रद्द 1) टाटा-ईतवारी…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के साकची गुरुद्वारा में प्रधान पद को लेकर चल रहा विवाद फिलहाल अभी भी गहराया हुआ है. इसी बीच सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने 22 जून रविवार को चुनाव कराने की घोषणा की है. मतदान की प्रक्रिया सुबह 8 बजे से लेकर दोपहर 3 बजे तक चलेगी. प्रधान पद के उम्मीदवार हरविंदर सिंह मंटू ने चुनाव चिन्ह भी प्राप्त कर लिया है. उनका चुनाव चिन्ह ‘उगता हुआ सूरज’ है. उनका कहना है कि संगत का प्यार एवं समर्थन मुझे हमेशा से ही मिला है और आगे भी मिलता रहेगा. मंटू ने संगत से उगता सूरज चुनाव…
नगर निगम और जिम्मेदार जनप्रतिनिधि का पूरा सिस्टम फेल है -विकास सिंह फतेह लाइव, रिपोर्टर. भाजपा के पूर्व नेता विकास सिंह ने मानगो उलीडीह टैंक रोड़ जहां पूर्व विधायक स्वर्गीय टीकाराम मांझी का मकान है. वहां का एक वीडियो साझा कर जल की निकासी नहीं होने के कारण स्थानीय लोगों की समस्या को दिखलाने का प्रयास किया है. विकास सिंह ने कहा कि विगत एक महीने से अधिक समय से मौसम विभाग के द्वारा बताया गया था की 15 जून के बाद भारी मानसून का आगमन झारखंड में होगा और यह सूचना सरकारी सूचना थी. उसके बावजूद भी मानगो नगर…
उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई नार्कोटिक्स समन्वय समिति की बैठक, वरीय पुलिस अधीक्षक, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर, सिटी एसपी, एसडीएम धालभूम एवं घाटशिला तथा अन्य विभागीय पदाधिकारी हुए शामिल फतेह लाइव, रिपोर्टर. समाहरणालय सभागार, जमशेदपुर में उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में नार्कोटिक्स समन्वय समिति (NCORD) की बैठक का आयोजन किया गया. बैठक में वरीय पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडेय, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर अनिकेत सचान, सिटी एसपी कुमार शिवाशीष, एसडीएम धालभूम शताब्दी मजूमदार, एसडीएम घाटशिला सुनील चंद्र समेत अन्य संबंधित विभागीय पदाधिकारी मौजूद रहे. बैठक में एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज मामलों की समीक्षा एवं नशीले पदार्थों के उत्पादन, प्रसंस्करण,…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. मानसून की दस्तक ने पूरे जमशेदपुर शहर का जनजीवन अस्त व्यस्त कर दिया है. मंगलवार से शुरू हुई बारिश पूरे तेवर में है. एक ओर इससे जहां गर्मी से राहत मिली है. वहीं दूसरी ओर पूरा शहर पानी पानी हो गया है. सड़कें तालाब बन गई है. इनमें वाहन तैरने लगे हैं. पारीडीह काली मंदिर के सामने चांडिल रांची जाने वाले नेशनल हाइवे में पानी भर गया है. इस पर वाहन तैरते हुए नजर आ रहे हैं. ट्रक फंस गए हैं. कारें डूब गई है. इसका वीडियो फतेह लाइव को प्राप्त हुआ है. आप भी वीडियो में…
उपायुक्त की उपस्थिति में बकुलचंदा पीएचसी भवन (डुमरिया) में जेरियाट्रिक केयर परियोजना के संचालन हेतु हुआ एमओयू फतेह लाइव, रिपोर्टर. पूर्वी सिंहभूम जिले के डुमरिया प्रखंड अंतर्गत बकुलचंदा टोला स्थित प्राइमरी हेल्थ सेंटर (PHC) भवन के सदुपयोग एवं बुजुर्गों के लिए समर्पित Geriatric Care Project के संचालन को लेकर आज एक MoU संपन्न हुआ. यह समझौता सिविल सर्जन, पूर्वी सिंहभूम (प्रथम पक्ष) एवं हेल्पिंग हैंड्स फाउंडेशन (द्वितीय पक्ष) के बीच हुआ है, जिसका उद्देश्य समुदाय कल्याण और जनस्वास्थ्य के क्षेत्र में सकारात्मक योगदान देना है. इस एमओयू के तहत: पीएचसी भवन के भूतल का उपयोग यथावत रूप से स्वास्थ्य केंद्र…
कारा परिसर की सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी, सुरक्षाकर्मियों की तैनाती आदि को लेकर दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश फतेह लाइव, रिपोर्टर. समाहरणालय सभागार में आहूत बैठक में उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी द्वारा कारा सुरक्षा से संबंधित समीक्षा की गई. वरीय पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडेय, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर अनिकेत सचान, सिटी एसपी कुमार शिवाशीष, एसडीएम धालभूम शताब्दी मजूमदार, एसडीएम घाटशिला सुनील चंद्र समेत अन्य संबंधित विभागीय पदाधिकारी बैठक में मौजूद रहे. बैठक में घाघीडीह कारा, साकची कारा और घाटशिला उप कारा में सुरक्षा व्यवस्था एवं कारा में स्थित सेल, अस्पताल, वॉच टावर, पेयजलापूर्ति एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की समीक्षा की गई. उपायुक्त…
सभी 6 विधानसभा क्षेत्रों के बीएलओ सुपरवाइजर, अमीन, आवास समन्वयक एवं कंप्यूटर ऑपरेटर हुए शामिल फतेह लाइव, रिपोर्टर. जिला निर्वाचन पदाधिकारी कर्ण सत्यार्थी के निर्देशानुसार रवीन्द्र भवन सभागार, साकची में जिले के सभी 6 विधानसभा क्षेत्रों के सभी मतदान केंद्रों के जियो फेंसिंग कार्य को लेकर एक दिवसीय हैंड ऑन ट्रेंनिंग कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस कार्यक्रम में बी.एल.ओ.-सुपरवाइजर, अमीन, आवास समन्वयक एवं सभी कंप्यूटर ऑपरेटरों को मास्टर प्रशिक्षक के रूप में प्रशिक्षण प्रदान किया गया. प्रशिक्षण का संचालन श्रीमती प्रियंका सिंह, उप निर्वाचन पदाधिकारी, पूर्वी सिंहभूम द्वारा किया गया. प्रशिक्षण सत्र में प्रतिभागियों को मतदान केंद्रों के Geo-Fencing कार्य…
