Jamshedpur : जिला निर्वाचन पदाधिकारी के निर्देश से मतदान केंद्रों के जियो फेंसिंग कार्य को लेकर एक दिवसीय हैंड ऑन प्रशिक्षण का आयोजन

SHARE:

सभी 6 विधानसभा क्षेत्रों के बीएलओ सुपरवाइजर, अमीन, आवास समन्वयक एवं कंप्यूटर ऑपरेटर हुए शामिल

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जिला निर्वाचन पदाधिकारी कर्ण सत्यार्थी के निर्देशानुसार रवीन्द्र भवन सभागार, साकची में जिले के सभी 6 विधानसभा क्षेत्रों के सभी मतदान केंद्रों के जियो फेंसिंग कार्य को लेकर एक दिवसीय हैंड ऑन ट्रेंनिंग कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस कार्यक्रम में बी.एल.ओ.-सुपरवाइजर, अमीन, आवास समन्वयक एवं सभी कंप्यूटर ऑपरेटरों को मास्टर प्रशिक्षक के रूप में प्रशिक्षण प्रदान किया गया. प्रशिक्षण का संचालन श्रीमती प्रियंका सिंह, उप निर्वाचन पदाधिकारी, पूर्वी सिंहभूम द्वारा किया गया.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

प्रशिक्षण सत्र में प्रतिभागियों को मतदान केंद्रों के Geo-Fencing कार्य हेतु नजरी नक्शा, Key Map, Google Map तथा CAD View की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई. साथ ही नजरी नक्शा की परिभाषा, उपयोगिता, टर्मिनल सीमा बिंदु, Key Map की विशेषताएं एवं CAD View के तकनीकी पहलुओं को PPT के माध्यम से समझाया गया.

प्रशिक्षण के उपरांत प्रतिभागियों को 12 टीमों में विभाजित कर, चार मतदान केंद्र— टैगोर एकेडमी (म.क.सं. 170, 171) एवं विवेकानंद उच्च विद्यालय, चेनाब रोड (म.क.सं. 172, 173)—पर फील्ड स्तर पर Geo-Fencing के लिए नजरी नक्शा की प्रति, टर्निंग पॉइंट निर्देशांक फॉर्म व Key Map के आधार पर व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया. इस प्रक्रिया की जाँच चार अलग-अलग करेक्शन टीम द्वारा की गई.

साथ ही प्रतिभागियों को जियो फेंसिंग कार्य की आगामी तिथि-वार रूप रेखा से अवगत कराया गया, जो निम्नानुसार है-

1. बीएलओ और सुपरवाइजरों का प्रशिक्षण – 16 जून से 21 जून 2025

2. नजरी नक्शा/Key Map तैयार करना और टर्निंग पॉइंट्स का संग्रह – 23 जून से 28 जून 2025

3. AERO/ERO द्वारा जांच – 1 जुलाई से 5 जुलाई 2025

4. डेटा व नक्शा मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को भेजना – 7 जुलाई 2025

5. ERO Net पर अपडेट – 14 जुलाई से 19 जुलाई 2025

यह प्रशिक्षण निर्वाचन प्रक्रिया की पारदर्शिता व सटीकता को सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है.

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें