WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई कारा सुरक्षा से संबंधित बैठक, वरीय पुलिस अधीक्षक, व अन्य संबधित पदाधिकारी हुए शामिल

SHARE:

कारा परिसर की सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी, सुरक्षाकर्मियों की तैनाती आदि को लेकर दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

समाहरणालय सभागार में आहूत बैठक में उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी द्वारा कारा सुरक्षा से संबंधित समीक्षा की गई. वरीय पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडेय, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर अनिकेत सचान, सिटी एसपी कुमार शिवाशीष, एसडीएम धालभूम शताब्दी मजूमदार, एसडीएम घाटशिला सुनील चंद्र समेत अन्य संबंधित विभागीय पदाधिकारी बैठक में मौजूद रहे.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

बैठक में घाघीडीह कारा, साकची कारा और घाटशिला उप कारा में सुरक्षा व्यवस्था एवं कारा में स्थित सेल, अस्पताल, वॉच टावर, पेयजलापूर्ति एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की समीक्षा की गई.

उपायुक्त द्वारा सिक्योरिटी ऑडिट के तहत प्रशासन एवं पुलिस के पदाधिकारियों को नियमित अंतराल पर सभी कारा, उप कारा, बाल सुधार गृह, अस्पतालों के कैदी वार्ड और कोर्ट हाजत का औचक निरीक्षण करने तथा रेड करने का निर्देश दिया गया. अनाधिकृत रूप से जेल और आवासीय परिसर के आसपास अड्डाबाजी या अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई का निर्देश दिया गया. कारा परिसर के अंदर किसी प्रकार की अवैध गतिविधियों पर प्रभावी कार्रवाई के लिए सूचनातंत्र को मजबूत करने पर भी बल दिया गया.

घाघीडीह कारा में पेयजल समस्या के स्थायी समाधान के लिए पीएचईडी के कार्यपालक अभियंता को निर्देशित किया गया. वहीं कैदियों के लिए विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित करने पर चर्चा की गई. सुरक्षात्मक दृष्टिकोण से जेल में 4-जी और 5-जी जैमर लगाने, वॉकी-टॉकी उपलब्ध कराने, वॉच टॉवर में पर्याप्त सुरक्षाबलों की तैनाती, पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाने और रोशनी की व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर