Jamshedpur : पूर्वी सिंहभूम जिले में बुजुर्गों की देखभाल एवं पुनर्वास के लिए उठाया गया महत्वपूर्ण कदम, अंदर पढ़ें

SHARE:

उपायुक्त की उपस्थिति में बकुलचंदा पीएचसी भवन (डुमरिया) में जेरियाट्रिक केयर परियोजना के संचालन हेतु हुआ एमओयू

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

पूर्वी सिंहभूम जिले के डुमरिया प्रखंड अंतर्गत बकुलचंदा टोला स्थित प्राइमरी हेल्थ सेंटर (PHC) भवन के सदुपयोग एवं बुजुर्गों के लिए समर्पित Geriatric Care Project के संचालन को लेकर आज एक MoU संपन्न हुआ. यह समझौता सिविल सर्जन, पूर्वी सिंहभूम (प्रथम पक्ष) एवं हेल्पिंग हैंड्स फाउंडेशन (द्वितीय पक्ष) के बीच हुआ है, जिसका उद्देश्य समुदाय कल्याण और जनस्वास्थ्य के क्षेत्र में सकारात्मक योगदान देना है.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

इस एमओयू के तहत:

पीएचसी भवन के भूतल का उपयोग यथावत रूप से स्वास्थ्य केंद्र के रूप में प्रथम पक्ष द्वारा किया जाएगा.

भवन के प्रथम तल का उपयोग हेल्पिंग हैंड्स फाउंडेशन द्वारा बुजुर्गों की देखभाल एवं पुनर्वास हेतु किया जाएगा.

परियोजना से जुड़े कर्मचारी परिसर स्थित आवासीय क्षेत्र में निवास कर सकते हैं. (उपलब्धता के आधार पर)

एमओयू में यह प्रावधान भी किया गया है कि हेल्पिंग हैंड्स फाउंडेशन भवन के हस्तांतरण की तिथि से नौ (9) महीनों के भीतर Geriatric Care Project को पूरी तरह से चालू कर देगी. अन्यथा उचित कारण के अभाव में यह समझौता स्वतः समाप्त माना जा सकता है.

यह साझेदारी बुजुर्गों के लिए समर्पित सेवाओं की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, जिससे पूर्वी सिंहभूम जिले में वृद्धजनों के जीवन स्तर में सुधार की अपेक्षा की जा रही है.

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें