Jamshedpur : बारिश के कारण जलमग्न हुआ शहर, बागबेड़ा में घरों में घुसने लगा पानी, नदियां उफान पर, पारीडीह काली मंदिर के पास वाहन लगे तैरने, देखें – Video

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

मानसून की दस्तक ने पूरे जमशेदपुर शहर का जनजीवन अस्त व्यस्त कर दिया है. मंगलवार से शुरू हुई बारिश पूरे तेवर में है. एक ओर इससे जहां गर्मी से राहत मिली है. वहीं दूसरी ओर पूरा शहर पानी पानी हो गया है. सड़कें तालाब बन गई है. इनमें वाहन तैरने लगे हैं.

पारीडीह काली मंदिर के सामने चांडिल रांची जाने वाले नेशनल हाइवे में पानी भर गया है. इस पर वाहन तैरते हुए नजर आ रहे हैं. ट्रक फंस गए हैं. कारें डूब गई है. इसका वीडियो फतेह लाइव को प्राप्त हुआ है. आप भी वीडियो में देख सकते हैं बारिश का दृश्य.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

इधर, बागबेड़ा बड़ौदा घाट को जोड़ने वाली पुलिया भी बारिश के पानी से ढंक गई है. नया बस्ती के दो दर्जन से अधिक घरों में पानी घूस चुका है. लोग अपने जान माल की सुरक्षा को लेकर जद्दोजहद करने लगे हैं.

एक जेसीबी से पुल के पास काम चल रहा था, बारिश के कारण वह भी फंस गया है. खरकई नदी भी उफान मारने लगी है. मौसम विभाग द्वारा फिलहाल बारिश के अगले समय में और तेज होने की सम्भावना बताई जा रही है. जिला प्रशासन भी बचाव के उपाय में जुट गई है. बागबेड़ा में कई नेता कार्यकर्त्ता लोगों की राहत के लिए तत्पर दिख रहे हैं.

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें