WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : शहीद मनोरंजन की आवासीय कॉलोनी मानगो बालीगुमा का वास्तु विहार जलमग्न, देखें – Video

SHARE:

धरातल में नहीं हवा में हवा बाजी करते हैं नगर निगम के अधिकारी और जिम्मेदार जनप्रतिनिधि- विकास सिंह

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

दो दिन की भारी बारिश के बाद एन एच 33 स्थित मानगो बालीगुमा के वास्तु विहार के लोग का संपर्क पूरी तरह मुख्य सड़क से टूट गया है. भारी बारिश के कारण हुए जल जमाव के कारण कॉलोनी के लोग दो दिनों से अपने घर में ही कैद हैं. उनकी सूद कोई नहीं ले रहा है. सोसाइटी के लोगों ने वीडियो बनाकर पूर्व भाजपा नेता विकास सिंह को भेज कर अपनी तकलीफ को साझा किया और निवेदन किया कि उनकी समस्याओं को उपायुक्त के संज्ञान में लाया जाए, जिससे कॉलनी वासियों को निजात मिल जाए.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

विकास सिंह ने जिला के उच्च अधिकारियों को वीडियो भेजते हुए कहा कि इसी कॉलोनी में जहां आईएनएस सिंधु नेवी की जहाज में दुर्घटना का शिकार हुए अमर शहीद नेवी के ऑफिसर रहे स्वर्गीय मनोरंजन जी का आवास है. स्थानीय लोगों ने शहीद स्वर्गीय मनोरंजन की याद में अपने निजी खर्चे से एक अमर शहीद की प्रतिमा लगाकर एक छोटा सा पार्क भी बनाया है. जहां उनकी पुण्यतिथि में शहर के नामचीन लोग जाकर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करते हैं और उसी कॉलोनी का हाल यह हो गया है कि लोग अपने घर में ही कैद हैं.

पानी की धार इतनी अधिक तेज है कि लोगों को अपने आशियाना दीवाल डालने का भी डर है. स्थानीय लोगों का कहना है कि जनप्रतिनिधि केवल अपनी तस्वीर खिंचवाने आते हैं. परिणाम शून्य रहता है विकास सिंह ने कहा की मानगो नगर निगम
धरातल में नहीं केवल हवा में काम करता है, जिसका गंभीर नतीजा कॉलोनी वासियों को भुगतना पड़ रहा है. विकास सिंह ने जिले के उपायुक्त से मामले को संज्ञान लेते हुए समस्या का समाधान करने की बात कही है.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर