Jamshedpur : मानगो के हर मोहल्ले में जलजमाव, देखें – Video

SHARE:

नगर निगम और जिम्मेदार जनप्रतिनिधि का पूरा सिस्टम फेल है -विकास सिंह

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

भाजपा के पूर्व नेता विकास सिंह ने मानगो उलीडीह टैंक रोड़ जहां पूर्व विधायक स्वर्गीय टीकाराम मांझी का मकान है. वहां का एक वीडियो साझा कर जल की निकासी नहीं होने के कारण स्थानीय लोगों की समस्या को दिखलाने का प्रयास किया है.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

विकास सिंह ने कहा कि विगत एक महीने से अधिक समय से मौसम विभाग के द्वारा बताया गया था की 15 जून के बाद भारी मानसून का आगमन झारखंड में होगा और यह सूचना सरकारी सूचना थी. उसके बावजूद भी मानगो नगर निगम और जिम्मेदार जनप्रतिनिधि कुंभकरणीय निंद्रा में सोई हुई थी, जिसका खामियाजा आम जनमानस को आज भुगतना पड़ रहा है.

विकास सिंह ने तंज कसते हुए कहा है कि जनप्रतिनिधि समस्या केवल इसलिए देखने जाते हैं क्योंकि दूसरे दिन सुबह अखबार में उनकी तस्वीर प्रकाशित होगी. अगर लोग इमानदारी से करीब से समस्या को देखते तो शायद प्रतिवर्ष गर्मी में पानी पानी के लिए और बरसात में पानी हटाने के लिए लोगों को संघर्ष नहीं करना पड़ता.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर