Author: फतेह लाइव • सब-एडिटर
छिनतई और चोरी के 8 से 10 मामलों में आरोपी गिरफ्तार, बरामद हुए सोने-चांदी के आभूषण फतेह लाइव, रिपोर्टर जमशेदपुर और सरायकेला जिले में छिनतई और चोरी की वारदातों में शामिल मोस्ट वांटेड चांद उर्फ लंगड़ा को जुगसलाई पुलिस ने महज 48 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है. आरोपी पर दोनों जिलों में 8 से 10 मामले दर्ज हैं. पुलिस ने उसके कब्जे से सोने की चेन, सोने की कान की बाली, चांदी के आभूषण, पर्स, आइफोन और टैब सहित कई कीमती सामान बरामद किया. इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : नवनिर्मित एमजीएम अस्पताल में ऑपरेशन थिएटर…
आंगनबाड़ी केंद्रों को हर कार्यदिवस खोलने एवं ग्राम स्वास्थ्य स्वच्छता दिवस आयोजन को अनिवार्य किया गया विकास योजनाओं का लाभ सीधे अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे फतेह लाइव, रिपोर्टर उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के निर्देशानुसार समाहरणालय सभागार में समाज कल्याण विभाग की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई. उप विकास आयुक्त अनिकेत सचान की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में पोषण ट्रैकर, आंगनबाड़ी केंद्रों की स्थिति, विद्युत सुविधा, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, वन स्टॉप सेंटर समेत अन्य महत्वपूर्ण योजनाओं की समीक्षा की गई. उन्होंने सभी सीडीपीओ एवं महिला पर्यवेक्षिकाओं को सख्त निर्देश दिए कि सभी आंगनबाड़ी केंद्र प्रत्येक कार्यदिवस पर खुले रहें और…
आधुनिक सुविधाओं के साथ बेहतर चिकित्सा सेवा के लिए जिला प्रशासन प्रतिबद्ध फतेह लाइव, रिपोर्टर पूर्वी सिंहभूम के एमजीएम अस्पताल (डिमना परिसर) के नवनिर्मित भवन में आज ऑपरेशन थिएटर (ओटी) का विधिवत शुभारंभ किया गया. इस अवसर पर उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने नवनिर्मित अस्पताल के स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग को पूरी तरह से पुराने भवन से शिफ्ट करने की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि अब स्त्री एवं प्रसूति रोग से जुड़े सभी नए मरीज नवनिर्मित अस्पताल में ही भर्ती होंगे. आज नए ओटी में दो सफल ऑपरेशन सम्पन्न हुए, जिनमें एक सामान्य प्रसव और एक सिजेरियन डिलीवरी शामिल है.…
केक काटकर खुशी मनाई, स्कूली बच्चों में प्रतियोगिताओं का आयोजन फतेह लाइव, रिपोर्टर जमशेदपुर के बागबेड़ा नया बस्ती स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय में सामाजिक संस्था समर्पण का छठा स्थापना दिवस अध्यक्ष विभूति जेना के नेतृत्व में धूमधाम से मनाया गया. मुख्य अतिथि के रूप में गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के चैयरमेन सरदार शैलेंद्र सिंह, पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता, मुखिया गौरी टोप्पो, उप मुखिया मुकेश सिंह और प्रधानाध्यापिका ने मिलकर केक काटा और एक-दूसरे को खिलाकर खुशी का इजहार किया. इस अवसर पर बालिकाओं द्वारा आदिवासी परंपरा को दर्शाता नृत्य और स्कूली बच्चों द्वारा देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए गए. इसे भी…
वार्षिक राजस्व लक्ष्य की पूर्ति हेतु समन्वित प्रयासों और पारदर्शिता पर ज़ोर फतेह लाइव, रिपोर्टर गिरिडीह समाहरणालय सभागार में उपायुक्त रामनिवास यादव की अध्यक्षता में राजस्व संबंधी महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई. इस बैठक का मुख्य उद्देश्य विभिन्न विभागों द्वारा अब तक की गई राजस्व वसूली की प्रगति की समीक्षा करना तथा आगामी कार्ययोजनाओं और रणनीतियों को स्पष्ट करना था. उपायुक्त ने सभी विभागों को वार्षिक लक्ष्यों के अनुरूप राजस्व संग्रहण में तेजी लाने के निर्देश दिए ताकि सरकार द्वारा निर्धारित लक्ष्य समय पर पूरा किया जा सके. उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे ठोस और परिणामोन्मुख कार्ययोजना…
नई जिंदगी परिवार और जमशेदपुर ब्लड सेंटर के संयुक्त प्रयास से आयोजित हुआ रक्तदान शिविर फतेह लाइव, रिपोर्टर जमशेदपुर के धातकीडीह ब्लड सेंटर में शहीद गणेश हांसदा की 5वीं शहादत दिवस के अवसर पर सामाजिक संस्था नई जिंदगी परिवार और जमशेदपुर ब्लड सेंटर के संयुक्त तत्वावधान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. इस खास मौके पर कुल 70 युवाओं ने स्वेच्छा से रक्तदान किया. सभी रक्तदाता पारंपरिक परिधान पहनकर रक्तदान के लिए पहुंचे, जिससे कार्यक्रम की गरिमा और बढ़ गई. बहरागोड़ा से आए शहीद गणेश हांसदा के माता-पिता, कापरा हांसदा एवं सुगदा हांसदा ने जमशेदपुर ब्लड सेंटर के जीएम…
ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं को उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रेरित करने हेतु आयोजित हुआ कार्यक्रम फतेह लाइव, रिपोर्टर पश्चिम सिंहभूम जिले के प्रखंड खुंटपानी में करियर गाइडेंस सह सम्मान समारोह 2025 का आयोजन प्रखंड कार्यालय के सभागार में किया गया. कार्यक्रम का सफल संचालन प्रखंड प्रमुख सिद्धार्थ होनहागा के मार्गदर्शन और अधिवक्ता मधुसूदन बानरा के नेतृत्व में हुआ. इस एक दिवसीय कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के मैट्रिक और इंटरमीडिएट उतीर्ण छात्र-छात्राओं को उनके भविष्य के मार्ग को तय करने में सहायता प्रदान करना था. इस दौरान छात्र-छात्राओं को विभिन्न शैक्षणिक और व्यावसायिक विकल्पों पर विस्तार से जानकारी दी…
मानवाधिकार उल्लंघन और मानसिक उत्पीड़न के आरोपों को लेकर आयोग ने किया मामला दर्ज भ्रष्टाचार और अमानवीयता के खिलाफ न्याय की मांग फतेह लाइव, रिपोर्टर गिरिडीह जिले के डुमरी प्रखंड के बलथरिया पंचायत के पंचायत सेवक सुखलाल महतो की आत्महत्या मामले में आजसू नेता संजय मेहता ने राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग, नई दिल्ली को पत्र लिखकर न्याय की मांग की है. संजय मेहता ने आयोग के अध्यक्ष को लिखे अपने पत्र में बताया कि यह मामला केवल मानवाधिकार उल्लंघन नहीं बल्कि सरकारी अधिकारियों द्वारा कार्यस्थल पर मानसिक उत्पीड़न का गंभीर उदाहरण है. उन्होंने बताया कि मृतक सुखलाल महतो ने अपनी आत्महत्या…
ब्रांच सम्मेलन में पार्टी के संघर्षों और वामपंथी कार्यशैली पर हुआ व्यापक विमर्श फतेह लाइव, रिपोर्टर गिरिडीह जिले के महेशलुंडी पंचायत के पपरवाटांड़ ग्राम में भाकपा-माले पार्टी कार्यालय में ब्रांच सम्मेलन बिरसा हांसदा की अध्यक्षता में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ. इस अवसर पर भाकपा-माले के जिला कमिटी सदस्य कामरेड शंकर पाण्डेय ने पार्टी के संविधान, कार्यक्रम और संसदीय मोर्चे से लेकर सड़क तक के संघर्षों को रेखांकित करते हुए क्रांतिकारी वामपंथ की कार्यशैली, ब्रांच कमिटी के महत्व और कामकाज के तरीकों पर विस्तार से प्रकाश डाला. वहीं, गिरिडीह विधान सभा प्रभारी और भाकपा-माले के जिला कमिटी सदस्य कामरेड राजेश सिन्हा ने…
एडीएम लॉ एंड ऑर्डर की अध्यक्षता में तंबाकू नियंत्रण पर प्रभावी रणनीतियों पर चर्चा फतेह लाइव, रिपोर्टर उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के निर्देशानुसार समाहरणालय सभागार में तंबाकू नियंत्रण को लेकर जिला स्तरीय समन्वय समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता एडीएम लॉ एंड ऑर्डर अनिकेत सचान ने की, जिसमें अनुमंडल पदाधिकारी धालभूम शताब्दी मजूमदार, अनुमंडल पदाधिकारी घाटशिला सुनील चंद्र, सिविल सर्जन डॉ साहिर पाल, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी पंचानन उरांव सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे. बैठक में सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम (COTPA) 2003 के प्रभावी क्रियान्वयन एवं तंबाकू उत्पादों के उपयोग पर नियंत्रण को लेकर गहन…
