Author: फतेह लाइव • सब-एडिटर
अपर उपायुक्त की अध्यक्षता में भूमि संबंधी कार्यों की प्रगति और राजस्व संग्रहण पर विशेष चर्चा फतेह लाइव, रिपोर्टर उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के निर्देशानुसार जमशेदपुर समाहरणालय सभागार में राजस्व निबंधन, भूमि सुधार और राजस्व संग्रहण से जुड़ी समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता अपर उपायुक्त भगीरथ प्रसाद ने की. इसमें भू-अर्जन, म्यूटेशन, भूमि सीमांकन, ऑनलाइन लगान वसूली, भू-विवाद समाधान दिवस और शिविरों के आयोजन सहित कई महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई. अनुमंडल पदाधिकारी धालभूम शताब्दी मजूमदार, घाटशिला एसडीओ सुनील चंद्र सहित सभी संबंधित अधिकारी बैठक में उपस्थित रहे. बैठक में बताया गया कि जनवरी 2025 से…
एनएच-33 पर तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से हुआ हादसा, सफाईकर्मी को भी लगी चोट फतेह लाइव, रिपोर्टर सोमवार सुबह मानगो थाना क्षेत्र के एनएच-33 किनारे चंद्रावती नगर इलाके में दो तेज रफ्तार बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई, जिससे एक बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गया. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बेकाबू बाइक सवार ने सड़क किनारे झाड़ू लगा रही नगर निगम की महिला सफाईकर्मी हीरा बारवा को भी जोरदार धक्का मार दिया, जिससे वह भी घायल हो गईं. हीरा बारवा मानगो उलीडीह की रहने वाली हैं और मानगो नगर निगम के तहत सफाई कार्य करती हैं. प्रत्यक्षदर्शियों…
बगोदर थाना प्रभारी विनय यादव ने फीता काटकर किया अकादमी का किया शुभारंभ फतेह लाइव, रिपोर्टर गिरिडीह जिले के बगोदर स्थित एस प्लाजा कॉम्प्लेक्स में सोनू वॉरियर मार्शल आर्ट अकादमी का भव्य उद्घाटन हुआ. इस अवसर पर बगोदर थाना प्रभारी विनय यादव ने फीता काटकर अकादमी का शुभारंभ किया. कार्यक्रम का नेतृत्व रेंबु कान कराटे डू एसोसिएशन ऑफ झारखंड के महासचिव नारायण कुमार महतो और रेंबुकान कराटे संघ के जिला सचिव सोनू कुमार ने किया. इसे भी पढ़ें : Bokaro : भूमि विवाद में मारपीट, एक व्यक्ति की मौत, दोनों पक्षों ने थाना में दर्ज कराए मामले उद्घाटन समारोह में येन.…
मधुकरपुर में जमीन को लेकर हुई हिंसक झड़प में भुवनेश्वर महतो की मौत, मामले में दो पक्ष आमने-सामने फतेह लाइव, रिपोर्टर बोकारो जिले के कसमार थाना क्षेत्र के मधुकरपुर पीपल चौक के सामने जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई. इस घटना में भुवनेश्वर महतो की गंभीर चोटें आईं, जिनका इलाज रांची रिम्स में किया जा रहा था, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. इस झड़प में दोनों पक्षों के दर्जन भर लोग घायल बताए जा रहे हैं, जिनमें महिलाएं भी शामिल हैं. मारपीट के बाद दोनों पक्षों ने कसमार थाना में परस्पर विरोधी…
कॉमेडियन एहसान कुरैशी ने हास्य कला और मनोरंजन की अहमियत पर जताई अपनी बात फतेह लाइव, रिपोर्टर बोकारो जिला के फुसरो में बॉलीवुड के प्रसिद्ध कॉमेडी स्टार एहसान कुरैशी का भव्य स्वागत किया गया. यह स्वागत बोकारो चेंबर ऑफ कॉमर्स के मंजूर हुसैन उर्फ जिया के नेतृत्व में हुआ. कुरैशी रांची से धनबाद जा रहे थे और हास्य कवि सम्मेलन कार्यक्रम में हिस्सा लेने के दौरान फुसरो में रुके. उन्होंने कहा कि यह उनकी दूसरी बार फुसरो आने की यात्रा है. उन्होंने बताया कि बॉलीवुड में लगभग 50 फिल्मों में कॉमेडी किरदार निभा चुके हैं और सैकड़ों हास्य शो और…
गोमिया गुरुद्वारा परिसर में लंगर हॉल निर्माण से पूजा-अर्चना और सामुदायिक कार्यक्रमों को मिली नई सुविधा फतेह लाइव, रिपोर्टर बोकारो जिले के गोमिया स्थित श्रीगुरु सिंघ सभा गुरुद्वारा में पूर्व विधायक डॉ. लंबोदर महतो ने विधायक मद से निर्मित लंगर हॉल का उद्घाटन किया. इस अवसर पर गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान सरदार इंद्रजीत सिंह, सचिव राजेंद्र सिंह सलूजा, समाजसेवी विपिन कुमार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे. डॉ. महतो ने कहा कि अपने विधायक कार्यकाल के दौरान उन्होंने इस लंगर हॉल का शिलान्यास किया था और आज इसे पूर्ण होते देखकर अत्यंत प्रसन्नता हो रही है. उन्होंने बताया कि इस…
कैदियों को स्वास्थ्य सुविधा के साथ विधिक सहायता और अधिकारों की दी गई व्यापक जानकारी फतेह लाइव, रिपोर्टर तेनुघाट स्थित मंडल कारा चास में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार बोकारो, अनिल कुमार मिश्रा के मार्गदर्शन में जेल अदालत का आयोजन किया गया. इस जेल अदालत में प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी तबिंदा खान एवं डिप्टी चीफ एलएडीसी पम्मी कुमारी मुख्य रूप से उपस्थित थे. जेल परिसर में आयोजित इस अदालत के साथ-साथ विधिक जागरूकता शिविर भी आयोजित किया गया, जिसमें कैदियों को उनके कानूनी अधिकारों तथा जेल में मिलने वाली विभिन्न विधिक सहायता के विषय…
सरयू राय होंगे मुख्य अतिथि, रेणु पाणिकर होंगी विशिष्ट अतिथि फतेह लाइव, रिपोर्टर. जनता दल (यूनाइटेड) महिला मोर्चा के तत्वावधान में दिनांक 19 जून को महिला कार्यकर्ता सम्मान सम्मेलन सह सदस्यता अभियान का आयोजन किया जा रहा है. यह कार्यक्रम बिष्टुपुर स्थित परमहंस लक्ष्मीनाथ गोस्वामी मंदिर परिसर के सभागार में होगा. परमहंस लक्ष्मीनाथ गोस्वामी मंदिर परिसर सभागार में होगा आयोजन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय होंगे. विशिष्ट अतिथि जदयू महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष सुश्री रेणु पाणिकर होंगी. सम्मानित अतिथि के रूप में राज्यसभा के सदस्य और जदयू झारखंड के अध्यक्ष खीरू महतो उपस्थित रहेंगे.…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. भगवान बिरसा मुंडा की पुण्य भूमि झारखंड के राँची स्थित द पाम गेस्ट हाऊस डोरंडा में राष्ट्रवादी संगठन सैल्यूट तिरंगा द्वारा एक दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया गया है. जिसमें झारखंड प्रदेश कार्यसमिति एवं सभी जिलों के पदाधिकारी उपस्थित होंगे. इस कार्यक्रम में विशेष रूप से राष्ट्रवादी संगठन सैल्यूट तिरंगा के संस्थापक सह राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय डॉ. राजेश झा एवं राष्ट्रीय संगठन महामंत्री एवं पूर्व राज्य मंत्री उत्तराखंड के सच्चिदानंद पोखरियाल का मार्गदर्शन प्राप्त होगा. साथ ही झारखंड प्रभारी नीरज सिंह, प्रमोद मिश्रा, झारखण्ड प्रदेश अध्यक्ष रंजन चौधरी के द्वारा कार्यक्रम को संबोधित किया जाएगा. इसकी जानकारी सैल्यूट…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. झारखण्ड की उप राजधानी दुमका जिला के रामगढ़ थाना में पत्रकार शुभंकर और दीपू के खिलाफ रंगदारी और मारपीट का आवेदन किसी व्यक्ति द्वारा दिया गया था. इस मामले की गंभीरता को देखते हुए ऑल इंडिया स्मॉल एंड मीडियम जर्नलिस्ट वैलफेयर एसोसिएशन के दुमका जिला अध्यक्ष कुणाल शांतनु ने ऐसोसिएशन के प्रदेश स्तरीय पदाधिकारियों से विचार-विमर्श कर सभी को एकजुट किया.इसके साथ ही ऐसोसिएशन के प्रदेश प्रवक्ता दशरथ महतो के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया.आज रविवार को टीम लेकर प्रदेश प्रवक्ता रामगढ़ थाना पहुंचे जहां प्रदेश प्रवक्ता के साथ दुमका जिला अध्यक्ष और अन्य…
