Breaking News
Jamshedpur : जालियांवाला बाग एक्सप्रेस की बहाली पर सिख संगत में खुशी, CGPC के नेतृत्व में चले एकजुट संघर्ष का असर : भगवान सिंह Jamshedpur : व्रतधारियों की मांग पर ‘आरंभ एक नई शुरुआत’ संस्था की सराहनीय पहल, कदमा फार्म एरिया में चिह्नित किए गए नए छठ घाट Special For The Chhath festival : छठ के रंग में रंगा जमशेदपुर, तीखा म्यूजिक जेएसआर ने रिलीज किए छठी मईया के दो नए गीत Jamshedpur : झारखंड पुलिस के सेवानिवृत्त डीएसपी अंजनी कुमार तिवारी का निधन, पुलिस महकमे में शोक की लहर, बीते दिनों ही डीएसपी संजीव कुमार का हुआ था निधन Jamshedpur : सूर्य मंदिर में छठ महोत्सव की भव्य तैयारी, 1,100 जरूरतमंद परिवारों के बीच बांटी जाएगी पूजा सामग्री Jamshedpur : टेल्को रिंग रोड पर स्कूली बच्चों से भरे ऑटो को कार ने मारी टक्कर, आठ बच्चे घायल
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Bokaro : भूमि विवाद में मारपीट, एक व्यक्ति की मौत, दोनों पक्षों ने थाना में दर्ज कराए मामले

SHARE:

  • मधुकरपुर में जमीन को लेकर हुई हिंसक झड़प में भुवनेश्वर महतो की मौत, मामले में दो पक्ष आमने-सामने

फतेह लाइव, रिपोर्टर

बोकारो जिले के कसमार थाना क्षेत्र के मधुकरपुर पीपल चौक के सामने जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई. इस घटना में भुवनेश्वर महतो की गंभीर चोटें आईं, जिनका इलाज रांची रिम्स में किया जा रहा था, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. इस झड़प में दोनों पक्षों के दर्जन भर लोग घायल बताए जा रहे हैं, जिनमें महिलाएं भी शामिल हैं. मारपीट के बाद दोनों पक्षों ने कसमार थाना में परस्पर विरोधी मामले दर्ज कराए हैं.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : सैल्यूट तिरंगा झारखंड राज्य कार्यकारिणी का एक दिवसीय कार्यक्रम 18 जून को रांची में

Gambhir Car Associate Motion Ads

मधुकरपुर जमीन विवाद के कारण बढ़ी हिंसा

मामले में मधुकरपुर के निर्मल स्वर्णकार ने गणपत महतो, सुरेंद्र महतो, ठाकुर दास महतो, रंजीत महतो समेत कई महिलाओं के खिलाफ शिकायत की है. वहीं, गणपत महतो ने निर्मल स्वर्णकार, हीरालाल स्वर्णकार, राहुल स्वर्णकार, सिध्देश्वर स्वर्णकार और अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. गणपत महतो के अनुसार, जानकी स्वर्णकार ने भुवनेश्वर महतो को माथे पर प्रहार कर गंभीर रूप से घायल किया था. विवाद का मूल कारण भूमि है, जिसके खाता संख्या 113 के प्लॉट संख्या 3822 पर दोनों पक्षों का दावा है.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : 19 को जदयू महिला मोर्चा का सम्मेलन, खीरू महतो भी आयेंगे

दोनों पक्षों के जमीन विवाद की कहानी

गणपत महतो ने बताया कि उक्त जमीन उनके पूर्वज रेंगटु कुरमी की खतियानी भूमि है, जिसका राजस्व रसीद कटती आ रही है और इसे कभी बेचा नहीं गया है. वे आरोप लगाते हैं कि निर्मल स्वर्णकार के पूर्वज ने अवैध तरीके से रजिस्टर टू में नाम दर्ज कराकर जमीन हड़पने का प्रयास किया. वहीं, निर्मल स्वर्णकार का कहना है कि जमीन उनके पूर्वज मोती सोनार द्वारा खरीदी गई है, लेकिन अब तक उनका कोई खरीद पट्टा प्रस्तुत नहीं हो सका है. इस बीच धारा 144 के बावजूद विवादित भूमि पर जबरन चहारदीवारी बनवाने का प्रयास जारी है.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर