Jamshedpur : राजस्व निबंधन, भूमि सुधार एवं संग्रहण की समीक्षा बैठक आयोजित

SHARE:

  • अपर उपायुक्त की अध्यक्षता में भूमि संबंधी कार्यों की प्रगति और राजस्व संग्रहण पर विशेष चर्चा

फतेह लाइव, रिपोर्टर

उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के निर्देशानुसार जमशेदपुर समाहरणालय सभागार में राजस्व निबंधन, भूमि सुधार और राजस्व संग्रहण से जुड़ी समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता अपर उपायुक्त भगीरथ प्रसाद ने की. इसमें भू-अर्जन, म्यूटेशन, भूमि सीमांकन, ऑनलाइन लगान वसूली, भू-विवाद समाधान दिवस और शिविरों के आयोजन सहित कई महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई. अनुमंडल पदाधिकारी धालभूम शताब्दी मजूमदार, घाटशिला एसडीओ सुनील चंद्र सहित सभी संबंधित अधिकारी बैठक में उपस्थित रहे. बैठक में बताया गया कि जनवरी 2025 से 15 जून 2025 तक प्राप्त 6939 म्यूटेशन आवेदनों में से 3245 मामलों का निष्पादन किया जा चुका है, जो लगभग 46.76 प्रतिशत प्रगति दर्शाता है. बाकी प्रकरणों को समय सीमा के भीतर निपटाने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए.

इसे भी पढ़ें : Bokaro : फुसरो में बॉलीवुड कॉमेडी स्टार एहसान कुरैशी का भव्य स्वागत

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

भूमि सीमांकन के 1162 आवेदनों में से 24 प्रतिशत का निष्पादन किया गया है. शेष में से 274 आवेदनों का शुल्क लंबित है, जबकि 370 कार्य लंबित हैं और 15 प्रतिशत मामले रिजेक्ट हुए हैं. अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे संबंधित आवेदकों से संपर्क कर लंबित कार्यों में तेजी लाएं. बैठक में परिसोधन, आरसीएमएस (RCMS) तथा ऑनलाइन लगान वसूली की स्थिति की भी समीक्षा की गई. अपर उपायुक्त ने राजस्व कर्मचारियों को लंबित अपील और स्व-प्रेरित म्यूटेशन मामलों को प्राथमिकता से निपटाने के निर्देश दिए. साथ ही, थाना वार आयोजित शिविरों से भूमि विवादों का समाधान सुनिश्चित करने को भी कहा गया.

इसे भी पढ़ें : Bokaro : भूमि विवाद में मारपीट, एक व्यक्ति की मौत, दोनों पक्षों ने थाना में दर्ज कराए मामले

राजस्व संग्रहण की समीक्षा में सेल्स टैक्स अर्बन सर्किल ने 15%, जमशेदपुर सर्किल ने 13%, सिंहभूम सर्किल ने 14% और आदित्यपुर सर्किल ने 14% राजस्व संग्रहण किया. उत्पाद विभाग ने 13%, निबंधन कार्यालय ने 14%, विद्युत प्रमंडलों ने 20% से अधिक, परिवहन कार्यालय ने 19% और नगर निकायों ने लगभग 20% राजस्व संग्रहण की उपलब्धि हासिल की. अपर उपायुक्त ने सभी विभागों को वार्षिक लक्ष्यों को ध्यान में रखते हुए समयबद्ध कार्य योजना बनाने और आपसी समन्वय से संग्रहण कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया.

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें