Breaking News
Jamshedpur : गोलमुरी पुलिस को नींद से जगाने के लिए ऑल मार्केट एसोसिएशन ने गोलमुरी बाजार बंद को दिया समर्थन Protest against rising crime in Jamshedpur : गोलमुरी में लगातार दो दिनों की आपराधिक घटनाओं से व्यापारियों में आक्रोश, सुरक्षा की मांग को लेकर बाजार बंद Jamshedpur Firing Update : मरीन ड्राइव बिंदल मॉल के रेस्टोरेंट में चार लोगों को लगी गोली, Dig भी पहुंचे, पुलिस विभाग में मचा हड़कंप, 11 राउंड फायरिंग Jamshedpur : गोलमुरी बाजार बंदी को पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन का समर्थन, अपराधियों पर हो कठोर कार्रवाई : मुकेश मित्तल Jamshedpur : किताब पढ़ी, आइडिया निकाला और बिजनेस का खाका खींच दिया! Jamshedpur : मजदूर पेपर्स लिमिटेड की 79वीं वार्षिक आमसभा संपन्न
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : जिला स्तरीय तंबाकू नियंत्रण समन्वय समिति की बैठक संपन्न, कड़े निर्देश जारी

SHARE:

  • एडीएम लॉ एंड ऑर्डर की अध्यक्षता में तंबाकू नियंत्रण पर प्रभावी रणनीतियों पर चर्चा

फतेह लाइव, रिपोर्टर

उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के निर्देशानुसार समाहरणालय सभागार में तंबाकू नियंत्रण को लेकर जिला स्तरीय समन्वय समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता एडीएम लॉ एंड ऑर्डर अनिकेत सचान ने की, जिसमें अनुमंडल पदाधिकारी धालभूम शताब्दी मजूमदार, अनुमंडल पदाधिकारी घाटशिला सुनील चंद्र, सिविल सर्जन डॉ साहिर पाल, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी पंचानन उरांव सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे. बैठक में सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम (COTPA) 2003 के प्रभावी क्रियान्वयन एवं तंबाकू उत्पादों के उपयोग पर नियंत्रण को लेकर गहन चर्चा हुई. जिले में अब तक चलाए गए तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम की समीक्षा की गई और प्रवर्तन में आ रही चुनौतियों तथा भविष्य की रणनीतियों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया.

इसे भी पढ़ें : Bokaro : फुसरो में बॉलीवुड कॉमेडी स्टार एहसान कुरैशी का भव्य स्वागत

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

बैठक में एडीएम लॉ एंड ऑर्डर ने निर्देश दिया कि COTPA 2003 के तहत गठित त्रिस्तरीय उड़न दस्ते नियमित रूप से निरीक्षण करें और सार्वजनिक स्थलों पर धूम्रपान प्रतिबंध, साथ ही स्कूलों एवं शैक्षणिक संस्थानों के 100 गज के दायरे में तंबाकू उत्पादों की बिक्री पर पूरी रोक लागू करें. तंबाकू विक्रेताओं को अधिनियम की धाराओं की जानकारी देते हुए चेतावनी नोटिस जारी किए जाएंगे. इसके अलावा, जिले के सभी शैक्षणिक संस्थान, स्वास्थ्य केंद्र और प्रमुख सार्वजनिक स्थल धूम्रपान मुक्त क्षेत्र घोषित किए जाएंगे. जनजागरूकता बढ़ाने हेतु पोस्टर, बैनर, दीवार लेखन और सामुदायिक संवाद कार्यक्रमों का आयोजन भी सुनिश्चित किया जाएगा.

इसे भी पढ़ें : Bokaro : भूमि विवाद में मारपीट, एक व्यक्ति की मौत, दोनों पक्षों ने थाना में दर्ज कराए मामले

अध्यक्ष ने सभी विभागों को ज़ीरो टॉलरेंस नीति अपनाने के निर्देश दिए और तंबाकू सेवन पर सख्त प्रतिबंध लगाने तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों पर जुर्माना और दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करने पर बल दिया. उन्होंने आम जनता को इस अभियान में भागीदारी निभाने की अपील की. शिक्षा विभाग, नगर निकाय, पुलिस, खाद्य सुरक्षा, श्रम विभाग सहित सभी संबंधित विभागों के प्रतिनिधि मौजूद थे, जिन्हें आपसी समन्वय से अभियान को सफल बनाने और नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए गए. अंत में सभी पदाधिकारियों ने तंबाकू न सेवन करने की शपथ ली और जिले एवं राज्य को तंबाकू मुक्त बनाने का संकल्प लिया.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर