WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : उपायुक्त के निर्देशानुसार उप विकास आयुक्त ने समाज कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक की

SHARE:

  • आंगनबाड़ी केंद्रों को हर कार्यदिवस खोलने एवं ग्राम स्वास्थ्य स्वच्छता दिवस आयोजन को अनिवार्य किया गया
  • विकास योजनाओं का लाभ सीधे अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे

फतेह लाइव, रिपोर्टर

उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के निर्देशानुसार समाहरणालय सभागार में समाज कल्याण विभाग की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई. उप विकास आयुक्त अनिकेत सचान की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में पोषण ट्रैकर, आंगनबाड़ी केंद्रों की स्थिति, विद्युत सुविधा, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, वन स्टॉप सेंटर समेत अन्य महत्वपूर्ण योजनाओं की समीक्षा की गई. उन्होंने सभी सीडीपीओ एवं महिला पर्यवेक्षिकाओं को सख्त निर्देश दिए कि सभी आंगनबाड़ी केंद्र प्रत्येक कार्यदिवस पर खुले रहें और पोषण एवं स्वास्थ्य सेवाएं सुचारु रूप से उपलब्ध कराई जाएं. साथ ही, ग्राम स्वास्थ्य स्वच्छता एवं पोषण दिवस का आयोजन प्रत्येक माह अनिवार्य करने के निर्देश भी दिए गए.

इसे भी पढ़ें : Seraikela : खुंटपानी में आयोजित करियर गाइडेंस एवं सम्मान समारोह 2025, छात्र-छात्राओं को मिला मार्गदर्शन

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

आंगनबाड़ी केंद्रों का नियमित संचालन आवश्यक

बैठक में पोषण ट्रैकर में डुप्लीकेसी खत्म करने और चयन प्रक्रिया की स्पष्ट कार्ययोजना बनाने पर जोर दिया गया. जिला स्तर पर सभी आवश्यक डिटेल्स संकलित कर साझा करने को कहा गया. विद्युत सुविधा से वंचित आंगनबाड़ी भवनों का त्वरित सर्वेक्षण कर बिजली व्यवस्था बहाल करने के लिए संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित करने के भी निर्देश दिए गए. प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत लंबित 468 आवेदनों को प्राथमिकता से निपटाने का भी आदेश दिया गया. वन स्टॉप सेंटर के 6 केआरसी मामलों में से 2 लंबित मामले शीघ्र निपटाने के निर्देश उप विकास आयुक्त ने दिए.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : शहीद गणेश हांसदा की स्मृति में 70 लोगों ने किया रक्तदान, राजेश मार्डी ने 78वीं बार किया सेवा

पोषण ट्रैकर और विद्युत सुविधा की समीक्षा

उप विकास आयुक्त ने स्पष्ट किया कि जनहित से जुड़ी योजनाओं में शिथिलता बिल्कुल सहन नहीं की जाएगी. विभागीय पदाधिकारियों को समयसीमा में लंबित कार्यों का निपटान कर गुणवत्तापूर्ण सेवाएं सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया. उन्होंने कहा कि जिले की विकास योजनाओं का लाभ सीधे अंतिम लाभार्थी तक पहुंचे, यही जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है. बैठक में जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, सीडीपीओ, महिला पर्यवेक्षिका सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर