WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Bokaro : प्लस टू हाई स्कूल गुंजरडीह में बाल तस्करी व बाल विवाह के खिलाफ जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

SHARE:

  • सुरक्षित गांव कार्यक्रम के तहत छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिया बाल तस्करी रोकने का संदेश

फतेह लाइव, रिपोर्टर

बोकारो जिले के नावाडीह प्रखंड के प्लस टू हाई स्कूल गुंजरडीह में 11 जून को सहयोगिनी संस्था के सहयोग से सुरक्षित गांव कार्यक्रम के तहत बाल तस्करी और बाल विवाह के खिलाफ जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम में प्रधानाध्यापक भुनेश्वर महतो ने बताया कि अगर गांव में कोई अनचाहा व्यक्ति आता है और नौकरी का झांसा देता है तो तुरंत टोल फ्री नंबर पर कॉल करें. उन्होंने बताया कि बाल विवाह कानूनन अपराध है, जिसमें 18 साल से कम उम्र की लड़की और 21 साल से कम उम्र के लड़के की शादी गैरकानूनी है. इस संबंध में 1098 नंबर पर सूचना देने की सलाह दी गई.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : उप विकास आयुक्त ने की विधि शाखा एवं सामान्य शाखा के कार्यों की समीक्षा, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

बाल विवाह और बाल तस्करी पर स्कूल छात्राओं को मिली जानकारी

कार्यक्रम में स्कूल की छात्रा नीतू कुमारी, नीता कुमारी, अनमोल सिंह, लक्ष्मी कुमारी और संगीता कुमारी ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से बाल तस्करी और बाल विवाह के खतरे पर प्रकाश डाला. सहयोगिनी के समन्वयक प्रकाश कुमार महतो ने बताया कि सुरक्षित गांव कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को तस्करी से बचाना है. स्कूल संयोजिका मीना देवी ने कहा कि पंचायत और गांव स्तर पर बाल तस्करी और बाल विवाह के खिलाफ सघन जागरूकता अभियान चलाने की आवश्यकता है.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : उपायुक्त ने बोड़ाम में आदिम जनजाति समुदायों से की मुलाकात

समाज में बाल मजदूरी और तस्करी रोकने की अपील

कार्यक्रम समन्वयक रवि कुमार राय ने कहा कि सभी को मिलकर बाल तस्करी, बाल विवाह और बाल मजदूरी को रोकने के लिए प्रयास करना होगा. उन्होंने बताया कि अगर कोई बच्चा स्कूल छोड़कर किसी होटल, खदान या अन्य जगह मजदूरी करता है तो तत्काल 1098 नंबर पर सूचना दें. इस मौके पर स्कूल के शिक्षक राजकिशोर कुमार, रामेश्वर रजक, ललिता देवी, राजेंद्र प्रसाद और मिथिलेश महतो भी मौजूद थे.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर