WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

B.I.T SINDRI : एलुमनी मीट और प्लैटिनम जुबली वर्ष की योजना को लेकर बीटसा मदर चैप्टर ने किया बैठक का आयोजन, 25 नवंबर से अगले वर्ष अक्टूबर के अंत तक होंगे पांच अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

बीटसा मदर चैप्टर द्वारा बी.आई.टी. सिंदरी में एक बैठक आयोजित की गई। यह बैठक हाईब्रिड मोड में आयोजित हुई, जिसमें ऑफ़लाइन एवं वर्चुअल, दोनों माध्यमों से अतिथियों ने हिस्सा लिया। बैठक मे बी.आई.टी. सिंदरी के निदेशक डॉ. पंकज राय, बी.आई.टी. सिंदरी के डीन एलुमनी डॉ. प्रकाश कुमार, बिटसा के सचिव उमेश प्रसाद साह, जमशेदपुर चैप्टर से पवन ओझा, असैनिक अभियंत्रण के सह-प्राध्यापक डॉ. बी.डी. यादव, वैद्युतिकी अभियंत्रण के प्राध्यापक राजेंद्र मुर्मू, अभिषेक हेम्ब्रम और बी.एस.एन.एल. से राजीव कुमार शामिल हुए। इनके अलावा ऑनलाइन माध्यम से झारखंड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. डी.के. सिंह, बीटसा मदर चैप्टर के अध्यक्ष श्री अमित रॉय, और संचालक की भूमिका में १९७२ बैच के पूर्व छात्र आर.के. चौधरी भी इस बैठक में सम्मिलित हुए।

सर्वप्रथम उमेश प्रसाद साह ने गुलदस्ते के साथ निदेशक का स्वागत एवं उनका अभिवादन किया। बैठक के दौरान आगामी वर्ष के कार्यसूची पर विस्तार से चर्चा की गई, जिसमें बी.आई.टी. सिंदरी के प्लैटिनम जुबली वर्ष के संदर्भ में संस्थान के निदेशक डॉ. पंकज राय ने इस वर्ष 25 नवंबर से अगले वर्ष अक्टूबर के अंत तक पांच अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन, हर विभाग द्वारा कार्यशालाएं  विशेषज्ञ व्याख्यान श्रृंखला (एक्सपर्ट लेक्चर सीरीज) और उद्योग विशेषज्ञ वार्ता (इंडस्ट्री एक्सपर्ट टॉक) आयोजित करने की जानकारी साझा की।

Gambhir Car Associate Motion Ads

झारखंड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. डी.के. सिंह ने संस्थान और इसके पूर्व छात्रों के बीच संबंधों को मजबूत करते हुए सभी पूर्व छात्रों की बैठकों के साथ शैक्षणिक गतिविधियों को एकीकृत करने की आवश्यकता पर जोर दिया।

इसके बाद संस्थान के डीन एलुमनी, डॉ. प्रकाश कुमार, ने सेक्शन ८ कंपनियों और दक्षिण फ्लोरिडा विश्वविद्यालय के साथ एक समझौता ज्ञापन (एम.ओ.यू.) सहित महत्वपूर्ण विषयों पर अंतर्दृष्टि प्रदान की और उन्होंने ग्रीन एनर्जी के विषय पर सभी का ध्यान केंद्रित किया।

तत्पश्चात उमेश प्रसाद साह ने एलुमनी सेल के सदस्यों के साथ मिलकर सर्वप्रथम २६ नवंबर की तिथि का निर्णय लिया एवं उसकी कार्यसूची एवं दिनभर के कार्य समारोह पर विस्तारपूर्वक चर्चा की। अंततः बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया, कि पूर्व छात्र मिलन समारोह २६ नवंबर को आयोजित किया जाएगा.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर