WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Giridih : महाशिवरात्रि पर शिवालयों से निकली बाबा भोलेनाथ की भव्य बारात

SHARE:

  • भूत-प्रेत बने भगवान भोलेनाथ के बाराती, श्रद्धालुओं का उमड़ा आस्था का सैलाब

फतेह लाइव, रिपोर्टर

महाशिवरात्रि के अवसर पर बुधवार को शहरभर में भगवान भोलेनाथ की भव्य बारात निकाली गई. इस बारात में देवी-देवता, भूत-प्रेत, अघोरी बाबा सहित अन्य धार्मिक पात्र भगवान भोलेनाथ के बाराती बने. शिवालयों से निकली बारातों में श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ की भक्ति में झूमते हुए “हर-हर महादेव” के जयकारे लगा रहे थे. बरगंडा विश्वनाथ मंदिर, बरमसिया, पंजाबी मुहल्ला, शास्त्री नगर, पचंबा और कालिका कुंज कॉलोनी सिरसिया जैसे प्रमुख स्थानों से शिव भक्तों ने भगवान भोलेनाथ के बारात में भाग लिया. इस दौरान श्रद्धालु पारंपरिक वस्त्र पहनकर भजन-कीर्तन करते हुए भगवान की आराधना में लीन रहे.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : एमजीएम में खड़े ट्रेलर से बुलेट टकराई, दो महिला समेत 3 घायल

Gambhir Car Associate Motion Ads

महाशिवरात्रि के मौके पर शिवालयों में हुई भव्य सजावट और विशेष पूजा-अर्चना

पपरवाटांड स्थित न्यू पुलिस लाइन शिव मंदिर में पुलिस प्रशासन के कई अधिकारी भगवान भोलेनाथ की पूजा करने पहुंचे. एसपी डॉ. बिमल कुमार, एसडीपीओ जीतवाहन सहित अन्य पुलिस अधिकारियों ने पूजा अर्चना की और शाम के समय भगवान भोलेनाथ की भव्य बारात में भाग लिया. बारात में ढोल-नगाड़े, बाजे-गाजे, शिव पार्वती विवाह की झांकियां और भूत-प्रेत के रूप में सजे श्रद्धालु आकर्षण का केंद्र रहे. पुलिस अधिकारियों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाया और बारात में झूमते हुए आनंद लिया. इस अवसर पर पुलिस जवानों ने आतिशबाजी भी की. शहर के अन्य शिवालयों में भी महाशिवरात्रि के दिन बारात निकाली गई, जहां श्रद्धालुओं ने भक्ति में लीन होकर प्रसाद ग्रहण किया और पूजा अर्चना की.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर