Bahragora : चौकीदार बहाली : अभ्यर्थियों ने रिजल्‍ट में पारदर्शिता को लेकर डीसी के नाम बीडीओ को सौंपा ज्ञापन

SHARE:

फतेह लाइव रिपोर्टर

बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के युवाओं ने चौकीदार बहाली प्रक्रिया में पारदर्शिता को लेकर शुक्रवार को अभ्यर्थियों ने उपायुक्त के नाम पर प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) को एक ज्ञापन सौंपा. जिसमें 22 दिसंबर 2024 को ली गई लिखित परीक्षा के गुरुवार को जारी परिणाम में पारदर्शिता का घोर अभाव होने से अवगत कराया गया है. इस मौके पर अमल कुमार बेरा, श्रीकांत  श्यामल, रवि शंकर प्रधान, मानस घोष आदि उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ें Jamshedpur : सोनारी में ऑटो चालक की गोली मारकर हत्या मामले में तीन गिरफ्तार

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

परीक्षा परिणाम में लगाया गड़बड़ी का आरोप

अभ्यर्थियों का कहना है कि परीक्षा परिणाम में काफी गड़बड़ी है. जारी उत्तर पुस्तिका के अनुसार सर्वाधिक नंबर होने के बावजूद भी जारी परीक्षा परिणाम में नाम नहीं है. वहीं दूसरे जिले में जहां-जहां चयन प्रक्रिया चल रही है वहां पर पूरी पारदर्शिता के साथ परीक्षा परिणाम प्रकाशित किया गया है. वहां पर सभी अभ्यर्थियों के प्राप्तांक व कट ऑफ अंक के पश्चात ही अभ्यर्थियों का रिजल्ट प्रकाशित किया गया है.

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें