WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Bhagalpur Land Dispute: जमीन पर कब्जे को लेकर बवाल! महिला ने 10 लोगों पर लगाया घर में घुसकर मारपीट और धमकी देने का आरोप

SHARE:

शिकायत में कहा- जमीन पर जबरन निर्माण कराने पहुंचे आरोपी, विरोध करने पर गाली-गलौज और मारपीट; 112 पर दी सूचना, पुलिस पहुंची तो मामला शांत हुआ

फतेह लाइव, रिपाेर्टर। 

भागलपुर। जमीन विवाद को लेकर एक महिला ने करीब 10 लोगों के खिलाफ घर में घुसकर गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है। मामले को लेकर महिला ने औद्योगिक क्षेत्र थाना में लिखित शिकायत देकर आरोपितों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।
शिकायत के अनुसार, 11 सितंबर 2026 को करीब दोपहर 12:30 बजे महिला की जमीन पर कुछ लोग पहुंचे और वहां निर्माण/कब्जे की कोशिश करने लगे। महिला ने इसका विरोध किया तो आरोप है कि मौके पर मौजूद लोगों ने उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। शिकायतकर्ता का कहना है कि देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और आरोपितों ने उसके साथ मारपीट भी की।
महिला ने अपनी शिकायत में कई लोगों के नाम दर्ज कराते हुए आरोप लगाया है कि सभी लोग एकजुट होकर उसकी जमीन पर अपना दावा जताते हुए दबाव बनाने लगे। विरोध करने पर उसे गंभीर परिणाम भुगतने और जान से मारने की धमकी भी दी गई।

112 पर किया फोन, पुलिस पहुंची तो थमा विवाद

शिकायत में महिला ने बताया है कि स्थिति बिगड़ने पर उसने 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची, जिसके बाद विवाद को शांत कराया गया। महिला ने पुलिस से पूरे मामले की जांच कर आरोपितों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
शिकायतकर्ता के मुताबिक, जमीन को लेकर विवाद पहले से चला आ रहा है और इसी को लेकर आरोपित पक्ष द्वारा दबाव बनाया जा रहा है। महिला ने पुलिस से अपनी जमीन और परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की भी गुहार लगाई है।

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

10 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग

महिला की लिखित शिकायत में करीब 10 लोगों को नामजद करते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है। शिकायत के साथ महिला ने घटना की परिस्थितियों का उल्लेख करते हुए पुलिस से मामले की जांच और दोषियों पर प्राथमिकी दर्ज करने का आग्रह किया है।
हालांकि, आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है। पुलिस जांच के बाद ही घटना की वास्तविक स्थिति और आरोपों की सत्यता स्पष्ट हो सकेगी।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर