Breaking News
Jamshedpur Police : दुकानदारों को हड़काने और ग्राहकों पर लाठी चार्ज लाठीचार्ज की चारों ओर निंदा, बाबूलाल मरांडी ने कसा मुख्यमंत्री पर ये तंज Concern: बिहार में महिला सुरक्षा पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, बोले- ऐसी सरकार का हिस्सा होने पर शर्मिंदगी महसूस होती है Jamshedpur : सुंदरनगर में गैर आदिवासी जमीन पर धर्म के नाम पर कब्जे का आरोप, निर्माण स्थल में तोड़फोड़, देखें – Video Jamshedpur : ATC सेंट्रल दुर्गा पूजा समिति का भूमि पूजन संपन्न, माता रानी जयकारों से गूंजा इलाका Jamshedpur : ‘आगाज़’ ने शहीद भगत सिंह की जयंती पर बच्चों को बांटी पाठ्य सामग्री, पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी रहे मौजूद Jamshedpur : राष्ट्रीय स्तर पर मिली जिम्मेदारी, बीबी बलजीत कौर का दो गुरुद्वारों में सम्मान
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Bokaro Big News : बरमसिया ओपी क्षेत्र में गम्हरिया गांव के तालाब में नहाने गई मां और उसकी दो नाबालिग बेटियों की डूबने से मौत, गांव में पसरा सन्नाटा

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

बोकारो के चंदनकियारी प्रखंड के बरमसिया ओपी अंतर्गत गम्हरिया गांव में मंगलवार को तालाब में नहाने के दौरान मां, उनकी दो नाबालिग बेटियों समेत चार लोगों की मौत से पूरे गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है और मातम छाया हुआ है. चारों का एक साथ गोवाई नदी घाट पर दाह संस्कार किया गया. देर रात गांव में एक साथ चार शव पहुंचने के बाद चीख पुकार मच गयी. गांव के हर परिवार की आंखें नम हो गयी.

मृत लोगों में बोकारो जिला परिषद कार्यालय में क्लर्क दिनेश दास की पत्नी लता दास (33), उनकी बड़ी पुत्री शिखा किशोर (14 वर्ष) व छोटी पुत्री तन्वी किशोर (9 वर्ष) शामिल थी. वहीं ग्रामीण सुधीर दास की पत्नी शांति देवी (56 वर्ष) की भी डूबने से मौत हो गयी थी. दिनेश दास के पिता का 10 वर्ष पहले ही निधन हो गया है. मां करुणा दास घटना के समय गांव में नहीं थी. रांची में अपने छोटे पुत्र धुर्व दास के पास गयी थी. वहीं गम्हरिया में दिनेश की दादी 90 वर्षीय काल दास ही रहती थी, जो घटना के दिन अपने घर मे थी। घटना के बाद दादी व मां करुणा दास बेसुध हैं. इधर शांति देवी के परिवार के सदस्यों का रो-रो कर बुरा हाल हैं. पीड़ित के घर में लोगों का आना-जाना लगा हुआ है. लोग पंहुचकर सांत्वना दे रहे हैं. वहीं बरमसिया पुलिस ने दिनेश दास के बयान के आधार पर यूडी केस दर्ज किया है.

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

जांचोपरांत होगी उचित कार्रवाई : सीओ

ग्रामीणों ने और पंचायत प्रतिनिधियों ने दूरभाष पर घटना की जानकारी चंदनकियारी प्रखंड विकास पदाधिकारी अजय वर्मा और अंचलाधिकारी रवि कुमार आनंद को दी है. दोनों पीड़ित परिजनों द्वारा प्रखंड प्रशासन को लिखित आवेदन दिया गया है. वहीं अंचलाधिकारी ने कहा है की जांचोपरांत उचित कार्रवाई की जाएगी.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर