WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Bokaro : साइबर ठगों ने बोकारो उपायुक्त का बनाया फर्जी फेसबुक अकाउंट

SHARE:

  • प्रशासनिक अधिकारी के नाम पर ठगी के लिए फर्जी प्रोफाइल बनाकर साइबर ठग सक्रिय
  • फर्जी फेसबुक अकाउंट से हो रही ठगी, उपायुक्त ने आमजन को किया सतर्क

फतेह लाइव, रिपोर्टर

बोकारो जिले में साइबर ठगों ने उपायुक्त अजय नाथ झा के नाम और फोटो का उपयोग कर एक फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाया है. इस अकाउंट के माध्यम से विभिन्न प्रकार के पोस्ट किए जा रहे हैं, जिनसे आमजन ठगी का शिकार हो सकते हैं. उपायुक्त झा ने लोगों को चेतावनी देते हुए कहा है कि इस तरह के फर्जी प्रोफाइल से किसी भी प्रकार के पैसों की मांग या संदिग्ध संदेश मिलने पर उसे तुरंत ब्लॉक कर दें और लिंक या संदेश को न खोलें. उन्होंने बताया कि यदि किसी की निजी जानकारी का दुरुपयोग हुआ है या आर्थिक नुकसान हुआ है, तो राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल या स्थानीय थाना में शिकायत दर्ज करवाई जा सकती है. बोकारो जिला जनसंपर्क कार्यालय ने भी इस मामले को गंभीरता से लेते हुए साइबर फ्रॉड से संबंधित सावधानी बरतने को कहा है.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : उपायुक्त ने बोड़ाम में आदिम जनजाति समुदायों से की मुलाकात

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

पुलिस ने शुरू की कार्रवाई, साइबर ठगों की खोज जारी

उपायुक्त के फर्जी फेसबुक अकाउंट के मामले की जानकारी बोकारो जिला पुलिस को दी गई है. पुलिस इस मामले में सक्रिय हो गई है और साइबर ठगों की गिरफ्तारी के लिए आगे की कार्रवाई कर रही है. साइबर फ्रॉड के बढ़ते मामलों के कारण प्रशासन और पुलिस विभाग मिलकर आमजन को जागरूक करने और ठगों को पकड़ने में जुटे हैं. पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध कॉल या संदेश पर विश्वास न करें और तुरंत शिकायत करें. बोकारो जिले में साइबर अपराध पर नियंत्रण पाने के लिए यह एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर