Breaking News
Jamshedpur : श्री श्री दक्षिणेश्वरी काली मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़ Sangrur : ਲਾਲਾ ਜਗਤ ਨਰਾਇਣ ਦੇ ਸਮਾਗਮ ’ਚ ਸ਼ਮੂਲੀਅਤ ’ਤੇ ਘਿਰੇ ਮਸਤੂਆਣਾ ਕੌਂਸਲ ਸਕੱਤਰ ਖਹਿਰਾ, ਸਪਸ਼ਟੀਕਰਨ ਦੇ ਕੇ ਮੰਗੀ ਮੁਆਫ਼ੀ: ਸਿੱਖ ਜਥਾ ਮਾਲਵਾ Ranchi : रेलवे स्टेशन पर 8 लाख का 16 किलो गांजा जब्त, नाबालिग पकड़ा गया Ranchi Divison : यात्रियों की सुरक्षा में उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, आरपीएफ रांची को मिला ‘सिक्योरिटी शील्ड’ अवार्ड New Delhi/Jamshedpur : कुड़माली को आठवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग तेज, विद्युत महतो समेत चार सांसदों ने अमित शाह से की मुलाकात Jamshedpur : सीजीपीसी के पूर्व प्रधान महेंद्र सिंह बोझा का लंगर होटल ताज में, नामदाबस्ती गुरुद्वारा में होगी अंतिम अरदास

Bokaro : खैटा कमार पर कुल्हाड़ी और रॉड से हमला, गंभीर हालत में भर्ती

SHARE:

  • पेटरवार थाना क्षेत्र में पानी विवाद पर हमला, घायल को बोकारो रेफर किया गया

फतेह लाइव, रिपोर्टर

पेटरवार थाना क्षेत्र के उलगड्डा पंचायत अंतर्गत चिपुदाग निवासी खैटा कमार को रविवार को कुल्हाड़ी और रॉड से मारकर घायल कर दिया गया. बताया गया कि खैटा कमार अपने घर की छत ढलान करते हुए पानी पटाने का काम कर रहे थे, जिससे पानी कजरू कमार की जमीन की ओर बह गया. जब खैटा कमार नहाने के लिए कुएं की ओर गए, तो कजरू कमार, भगडु कुमार और लाखों देवी ने गाली गलौज करते हुए हमला कर दिया. कजरू कमार और लाखों देवी ने खैटा कमार को कुल्हाड़ी और रॉड से मारकर कुएं में फेंक दिया.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : कोडरमा-बरकाकाना रेल लाइन दोहरीकरण परियोजना को मिली ऐतिहासिक स्वीकृति

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

पानी विवाद को लेकर दो पक्षों में हिंसक झड़प

खैटा कमार की पत्नी भुखली देवी जब कुएं की ओर देखने गईं, तो कजरू कमार और लाखों देवी ने उन पर भी हमला करने की कोशिश की. भुखली देवी ने किसी तरह खुद को छुड़ाकर सड़क की तरफ भागकर चिल्लाना शुरू किया. ग्रामीणों के सहयोग से खैटा कमार को कुएं से बाहर निकाला गया. घायल को तुरंत पेटरवार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए उन्हें बोकारो सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर