Bokaro : मनोज कुमार अग्रवाल बने बीसीसीएल के नए अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक

SHARE:

  • कोल इंडिया की सहायक कंपनी भारत कोकिंग कोल लिमिटेड के सीएमडी पद पर मनोज कुमार अग्रवाल का चयन

फतेह लाइव, रिपोर्टर

भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (बीसीसीएल) के नए अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक के रूप में मनोज कुमार अग्रवाल का चयन किया गया है. वर्तमान में वे बीसीसीएल के निदेशक (तकनीकी) पीएंडपी पद पर कार्यरत थे. मनोज कुमार अग्रवाल का कार्य अनुभव काफी व्यापक है, वे पहले एनसीएल के खड़िया तथा सीसीएल के ढोरी क्षेत्र में जीएम पद पर रह चुके हैं. इसके अलावा, उन्होंने सीसीएल के एनके क्षेत्र के रोहिणी में परियोजना पदाधिकारी के रूप में भी सेवाएं दी हैं. उनके बीसीसीएल के सीएमडी बनने की खबर से खासकर बोकारो जिले के ढोरी क्षेत्र में उत्साह का माहौल है, जहां से वे जुड़े हैं.

इसे भी पढ़ें : Khunti : अहमदाबाद विमान हादसे पर खूंटी सांसद कालीचरण मुंडा ने जताया गहरा शोक, पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना की व्यक्त

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

बीसीसीएल के नए अध्यक्ष को लगा बधाइयों का तांता

बीसीसीएल के सीएमडी बनने के बाद मनोज कुमार अग्रवाल को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है. ढोरी जीएम रंजय सिंहा, बीएंडके जीएम चितरंजन कुमार, पीओ राजीव कुमार सिंह, शैलेश प्रसाद सहित कई वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी अग्रवाल को बधाई देने में शामिल हुए. इनके अलावा यूनियन प्रतिनिधि और स्थानीय नेताओं ने भी अग्रवाल को इस उपलब्धि पर शुभकामनाएं दी हैं. उनके नेतृत्व में बीसीसीएल को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने की उम्मीद जताई जा रही है.

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें