Saraikela Accident : चौका में रांची से टाटा आ रही बस ने बाइक सवार को धक्का मारा, 3 घायल

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

सरायकेला-खरसावां जिले के चौका थाना अंतर्गत उमारटोली के समीप रांची से टाटा आ रही दुतगामिनी बस ने बाइक सवार को पीछे से धक्का मार दिया, जिससे बाइक सवार तीन लोग गंभीर रुप से घायल हो गये. घायलों को पहले चांडिल अनुमंडल अस्पताल में प्राथमिक जांच के बाद एमजीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया.

घायलो में अमृत सिंह मुंडा, ठाकुर सिंह और बुधराम महतो है. तीनों बाइक से चांडिल आ रहे थे. तभी चौका के उमारटोली के समीप पीछे से तेज रफ्तार आ रही बस ने धक्का मार दिया, जिससे तीनों गंभीर रुप से घायल हो गये. फिलहाल तीनों का इलाज एमजीएम अस्पताल में चल रहा है. वहीं पुलिस बस और बाइक दोनों को जब्त कर थाने ले गयी है और आगे की कार्रवाई में जुट गयी है.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads
[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें