WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Ghatsila : संत नंदलाल स्मृति विद्या मंदिर में सीबीएसई द्वारा शिक्षकों के लिए प्रशिक्षण सत्र का आयोजन

SHARE:

  • लर्निंग आउटकम और पेडागोजी पर केंद्रित शिक्षकों का प्रशिक्षण सत्र
  • शिक्षकों को ब्लूम्स टैक्सोनॉमी पर दिया गया प्रशिक्षण

फतेह लाइव, रिपोर्टर

संत नंदलाल स्मृति विद्या मंदिर में सीबीएसई के अंतर्गत उत्कृष्टता केंद्र, पटना के तत्वावधान में ‘क्षमता निर्माण प्रशिक्षण कार्यक्रम’ के तहत शिक्षकों के लिए एक ऑफ़लाइन प्रशिक्षण सत्र का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया. इस सत्र का मुख्य विषय ‘लर्निंग आउटकम एवं पेडागोजी’ था. प्रशिक्षण में डॉ. प्रसेनजीत कर्मकार और अनुभवी शिक्षिका सुलगना बसाक संसाधक के रूप में उपस्थित रहे. इस अवसर पर विद्यालय की प्रशासिका शोभा गनेरीवाल भी मौजूद रही. कार्यक्रम की शुरुआत एसटीएनसी अनूप कुमार पटनायक और श्रावणी आदित्य द्वारा दोनों संसाधकों को फलों की टोकरी भेंट कर की गई.

इसे भी पढ़ें : Potka : बंगला मध्य विद्यालय में विदाई एवं नामांकन अभियान का भव्य आयोजन

Gambhir Car Associate Motion Ads

प्राचार्या नीलकमल सिन्हा ने स्वागत संबोधन में कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण सत्र हमारे विद्यालय के लिए सौभाग्य की बात है. उन्होंने जोर दिया कि वर्तमान में बाल-केंद्रित शिक्षण के परिप्रेक्ष्य में लर्निंग आउटकम को समझना अत्यंत महत्वपूर्ण है. इसके बाद संसाधकों ने लर्निंग आउटकम की परिभाषा, उद्देश्य, महत्व, लर्निंग ऑब्जेक्टिव और लर्निंग आउटकम में अंतर, और कक्षा शिक्षण में नई रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा की. साथ ही, ब्लूम्स टैक्सोनॉमी के प्राचीन और नवीन प्रारूप के महत्व को भी उजागर किया गया.

इसे भी पढ़ें : Giridih : रामनवमी पर्व के अवसर पर विधि व्यवस्था संधारण को लेकर जिला स्तर पर बैठक संपन्न

प्रशिक्षण के अंतिम सत्र में एक गतिविधि का आयोजन किया गया, जिसमें शिक्षकों ने अपने विषय से संबंधित किसी एक शीर्षक पर पाठ योजना तैयार की. इस गतिविधि में सभी शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपने विचार साझा किए. इसके अलावा, 21वीं सदी की दक्षताओं के 7 आयामों पर भी चर्चा की गई. सत्र के अंत में बहुविकल्पीय प्रश्नों के माध्यम से मूल्यांकन किया गया और शिक्षकों को अपने विचार एवं प्रतिक्रियाएँ साझा करने का अवसर दिया गया. कार्यक्रम को सफल बनाने में नेहा मजूमदार, सोमनाथ दे और गुरदीप कौर ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर