Tatanagar Station : जलियांवाला बाग एक्सप्रेस के लिए सीजीपीसी ने दी रेलवे को चैतावनी

SHARE:

  • जलियांवाला बाग एक्सप्रेस ट्रेन को कुहासा के नाम पर रद्द किए जाने का किया विरोध
  • जम्मू तवी एक्सप्रेस को रोजाना चलाने की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

रेल मंत्रालय द्वारा टाटानगर से अमृतसर चलने वाली जलियांवाला बाग एक्सप्रेस को कुहासा का बहाना बनाकर 2 दिसंबर से दो महीने तक रद्द किए जाने का सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान भगवान सिंह चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह आदि के नेतृत्व में टाटानगर रेलवे स्टेशन पर शांतिपूर्वक तरीके से प्रदर्शन किया गया. साथ ही टाटानगर के क्षेत्रीय रेल प्रबंधक अभिषेक सिंघल को एक ज्ञापन सौंपकर एक सप्ताह के अंदर इस ट्रेन को चालू करवाने, साथ ही जम्मूतवी एक्सप्रेस को टाटानगर रेलवे स्टेशन से सप्ताह में 3 दिन के बजाय रोजाना चलवाने की मांग की गई. क्षेत्रीय प्रबंधक को ज्ञापन सौंपकर कहा गया है कि जलियांवाला बाग एक्सप्रेस को कुहासा का बहाना बनाकर रेल मंत्रालय द्वारा दो महीने के लिए ट्रेन को रद्द किए जाने से पंजाब एवं अन्य कई स्थानों पर आने-जाने वाले यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : डालसा कार्यालय में ऑनलाइन हिंसा व वन स्टॉप सेंटर में डीएलएसए की भूमिका पर कार्यशाला आयोजित

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

ज्ञापन में कहा गया है कि 2023 में भी इस ट्रेन को 2 महीने के लिए बंद किया गया था, परंतु टाटानगर रेलवे स्टेशन पर रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव के आगमन पर सेंट्रल गुरुद्वारा कमेटी द्वारा ज्ञापन दिए जाने के बाद इस ट्रेन को पुन: चालू कर दिया गया था. परंतु इस वर्ष फिर दो माह के लिए बंद किया गया है जिसे सिख समुदाय कतई बर्दाश्त नहीं करेगा. ज्ञापन में सेंट्रल कमेटी के अधिकारियों ने कहा कि अगर जलियांवाला बाग एक्सप्रेस को तत्काल चालू नहीं किया गया एवं टाटा जम्मू तवी एक्सप्रेस को रोजाना चलाने की मांग पूरी नहीं की गई तो सिख समुदाय के लोग एक सप्ताह बाद टाटानगर रेलवे स्टेशन पर धरना प्रदर्शन करेंगे. इस दौरान अगर कोई अप्रिय घटना घटती है तो उसकी जिम्मेदारी रेल प्रशासन की होगी.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : सांसद विद्युत वरण महतो ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से की मुलाकात

इस मौके पर ज्ञापन सौंपने वालों में सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के उपाध्यक्ष चंचल सिंह, महेंद्र सिंह, कुलविंदर सिंह पन्नू, कोषाध्यक्ष गुरनाम सिंह बेदी, प्रधान महेंद्र पाल सिंह भाटिया, सुखदेव सिंह बिट्टू, तरविंदर भाटिया, इंद्रजीत सिंह, प्रधान लखविंदर सिंह, सिंह रविंद्र सिंह, मलकीत सिंह, रणजीत सिंह मथारू, मनजीत सिंह मालटु, महासचिव इंद्रजीत सिंह, गुरदीप सिंह सोढ़ी, हरदीप सिंह छनिया, हरदयाल सिंह, त्रिलोचन सिंह, सुजीत सिंह, सेंट्रल स्त्री सत्संग सभा की प्रधान रविंद्र कौर, महासचिव परमजीत कौर, मनजीत कौर, जसविंदर कौर, दलजीत कौर रज्जी, बबली कौर आदि कई लोग शामिल थे.

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें