South Eastern Railway : खड़गपुर–बागदेही चौथी रेल लाइन परियोजना के लिए सक्षम प्राधिकारी नियुक्त, भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया को मिली रफ्तार

SHARE:

संबलपुर में स्पेशल लैंड एक्विजिशन ऑफिसर को मिली जिम्मेदारी, 366.909 किमी लंबी परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया शुरू होने का रास्ता साफ

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

रेल मंत्रालय ने दक्षिण पूर्व रेलवे (कंस्ट्रक्शन ऑर्गेनाइजेशन) की बहुप्रतीक्षित खड़गपुर–बागदेही चौथी रेल लाइन परियोजना के लिए महत्वपूर्ण अधिसूचना जारी की है। 17 जून 2026 को जारी अधिसूचना संख्या S.O. 3194(E) के तहत केंद्र सरकार ने ओडिशा के संबलपुर जिले में इस परियोजना से संबंधित भूमि अधिग्रहण और अन्य प्रशासनिक कार्यों के लिए सक्षम प्राधिकारी नियुक्त कर दिया है।

अधिसूचना के अनुसार, खड़गपुर–बागदेही चौथी रेल लाइन परियोजना की कुल लंबाई 366.909 किलोमीटर है। परियोजना के अंतर्गत ओडिशा के संबलपुर जिले में 23.70 किलोमीटर क्षेत्र आता है। इस क्षेत्र में भूमि अधिग्रहण, प्रबंधन, रखरखाव एवं संचालन संबंधी कार्यों के लिए स्पेशल लैंड एक्विजिशन ऑफिसर, कलेक्टरेट संबलपुर को सक्षम प्राधिकारी बनाया गया है।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

रेलवे अधिनियम, 1989 की धारा 20-ए (7A) के तहत जारी इस अधिसूचना के साथ ही परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया को औपचारिक मंजूरी मिल गई है। इससे परियोजना के निर्माण कार्य को गति मिलने की संभावना है।

परियोजना से होने वाले प्रमुख लाभ

रेल यातायात क्षमता में वृद्धि : खड़गपुर–बागदेही रेलखंड देश के महत्वपूर्ण मालवाहक मार्गों में शामिल है। चौथी लाइन बनने से ट्रेनों की संख्या बढ़ाई जा सकेगी।

माल परिवहन होगा तेज : कोयला, लौह अयस्क, इस्पात एवं अन्य औद्योगिक उत्पादों की ढुलाई अधिक सुगमता से हो सकेगी।

यात्री ट्रेनों की समयपालनता में सुधार : मौजूदा लाइनों पर दबाव कम होने से यात्री ट्रेनों के संचालन में देरी घटेगी।

औद्योगिक विकास को बढ़ावा : झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के औद्योगिक क्षेत्रों को बेहतर रेल कनेक्टिविटी मिलेगी।

रोजगार के अवसर : निर्माण कार्य के दौरान स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।

भविष्य की बढ़ती मांग के अनुरूप बुनियादी ढांचा : रेलवे नेटवर्क की क्षमता बढ़ने से आने वाले वर्षों में माल एवं यात्री यातायात की बढ़ती जरूरतों को पूरा किया जा सकेगा।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर