WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Bokaro : बेरमो प्रखंड कार्यालय में जनता दरबार आयोजित, शिकायतों का किया गया त्वरित निपटान

SHARE:

  • बीडीओ ने अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश
  • ग्राम पंचायतों में परियोजना विस्तार के लिए भवनों का निरीक्षण
  • ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों को गति देने के प्रयास

फतेह लाइव, रिपोर्टर

बोकारो जिला उपायुक्त के निर्देशानुसार 13 जून को बेरमो प्रखंड कार्यालय में जनता दरबार का आयोजन किया गया. इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित हुए और अपनी विभिन्न शिकायतें प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) मुकेश कुमार के समक्ष रखीं. बीडीओ ने प्राप्त शिकायतों, जिनमें जन्म प्रमाण पत्र और राशन से संबंधित मामले प्रमुख थे, पर संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया. इस मौके पर प्रखंड प्रमुख गिरिजा देवी, विधायक प्रतिनिधि उत्तम सिंह, मिथिलेश कुमार पांडेय, नवीन कुमार पांडेय, मुखिया कामेश्वर महतो सहित कई ग्रामीण भी मौजूद रहे.

इसे भी पढ़ें : Bokaro : जनता दरबार में डीसीएलआर ने नामांतरण अपील समेत कई मामलों का किया निष्पादन

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

जनता दरबार से जुड़ी शिकायतों के समाधान में तेजी

साथ ही, ग्राम पंचायत बेरमो दक्षिणी क्षेत्र में परियोजना विस्तार के तहत पंचायत सचिवालय, सामुदायिक भवन और आंगनबाड़ी केंद्र को विधि सम्मत ढंग से ध्वस्त करने की अनुमति दी गई. इसके बाद प्रखंड विकास पदाधिकारी और बोकारो कोलियरी के परियोजना पदाधिकारी ने संभावित ध्वस्त होने वाले भवनों का निरीक्षण किया. निरीक्षण में समाजसेवी, आंगनबाड़ी सेविका और स्थानीय ग्रामीणों ने भी हिस्सा लिया. यह कदम क्षेत्रीय विकास और परियोजना विस्तार को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर